Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में व्यापरियों ने लाला लाजपतराय को उनकी जंयती पर याद कर उन्हें नमन किया । गोहाना अड्डा स्थित उनकी प्रतिमा पर व्यापार मण्डल ने पुष्पाजर्लि अर्पित कर उनके दिखाये मार्ग पर चलने का प्रण लिया । सिविल रोड़ टेडर्स यूनियन के प्रधान सूरज रसवंत ने कहा कि लाला लाजपतराय राष्ट्, समाज एवं शिक्षा उत्थान को समर्पित थे । भारतीयों को आजादी में खुली सांस लेने के लिए सबसे पहले आजादी की मांग करने वाले लाला लाजपतराय ने अपनी शहादत देकर आजादी की नींव रखी थी । उन्होने युवाओं से आहवान किया कि वह महान शखसियतों से प्ररेणा लेते हुए अपने सामाजिक दायित्व का निवर्हन करें । व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी ने कहा कि लालाजी ने बाल गंगाधर तिलक, विपिन चन्द्रपाल के साथ मिलकर भारत में सर्वप्रथम पूर्ण स्वतंत्रता की मांग की थी , जिसके बाद समूचा देश उनके साथ हो गया था । ललित मोहन सैनी ने बताया कि रोहतक उनकी कर्मभूमि रही, जिसके लिये हम सब रोहतकवासियों को उन पर गर्व हैं । लालाजी का नाम सुनकर कांप उठते थे अंग्रेज । लालालाजपतराय ने जलियांवाला बाग नरसंहार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन व असहयोग आंदोलन का नेतृत्व किया । राष्ट् के साथ-साथ समाज और शिक्षा हित में बड़े कदम उठाए । अकाल के समय में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करके उन्होने समाज में सहयोग की एक मिसाल कायम की थी । वर्तमान युग में युवाओं को चाहिए कि वह राष्ट् को बाहरी एवं अंदरूनी तौर पर मजबूत बनाने तथा असामाजिक ताकतों को रोकने में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाएं । लाला लाजपतराय ने राष्ट् आजादी के यज्ञ में अपने प्राणों की आहूति देकर आजादी का मार्ग प्रशस्त किया था । इस अवसर पर व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, व्यापारी नेता गगन वधवा, सुनील बल्ली दीपक सैनी, गुलशन चावला, राजकुमार, दीपक सहगल, राजू नांरग, राजकुमार वर्मा, श्याम हिंदुस्तानी, लक्की आहुजा, राजेश कौशिक, नरेश कुमार, नीरज शर्मा इत्यादि उपस्थित रहें ।
सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन
Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें