सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पार्षद प्रदीप चौधरी की पौत्री मिशिका का प्रथम नवरात्र पूजन, परिवार एवं पार्क वासियों ने दिया आशीर्वाद

IndiKnow, गाजियाबाद। नगर निगम पार्षद प्रदीप चौधरी के परिवार में डेढ़ माह की नन्ही पौत्री मिशिका के प्रथम नवरात्र पूजन का आयोजन हर्षोल्लास , श्रद्धा और पारिवारिक आत्मीयता के साथ किया गया। इस शुभ अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ पार्क के निवासियों ने भी सहभागिता कर नन्ही मिशिका को देवी स्वरूप में पूजते हुए सुखी , स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर दादा प्रदीप चौधरी एवं दादी बीना चौधरी अपनी नन्ही पौत्री के प्रथम देवी पूजन को लेकर बेहद प्रसन्न नजर आए। मिशिका के पिता देशांक एवं माता सोनिया ने परिवार के इस मांगलिक आयोजन में खुशियां साझा कीं। वहीं चाचा इशांक एवं चाची कल्पना ने भी नन्ही मिशिका को स्नेह और आशीर्वाद दिया। भाई-बहन रेयांश , अहाना एवं आरना की खुशियों ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर मां दुर्गा की आराधना की तथा नन्ही मिशिका के जीवन में सुख , समृद्धि , उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। पार्क के निवासियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को पारिवारिक उत्सव के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम का सुंदर प्रतीक बना दिया।
हाल की पोस्ट

दशहरे पर रोहतक के आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, 250 से अधिक ड्रोन उकेरेंगे भगवान श्रीराम की दिव्य आकृतियां

-200 फुट के रावण , कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का होगा दहन , आंखों से आग के शोले बरसाएगा दस मुखी रावण -दिल्ली के आतिशबाज करेंगे एक घंटे तक भव्य आतिशबाजी , मुंबई के कलाकारों की धार्मिक प्रस्तुतियां भी बनेंगी आकर्षण -रामलीला के दसवें दिन कुंभकर्ण , मेघनाद और अहिरावण वध का शानदार मंचन , जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान IndiKnow, रोहतक। विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार को रोहतक का आसमान भगवान श्रीराम की दिव्य आकृतियों से जगमगाएगा। पुरानी आईटीआई मैदान में श्री रामलीला उत्सव कमेटी की ओर से आयोजित दशहरा महोत्सव में 250 से अधिक ड्रोन आसमान में रामायण से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक आकृतियां उकेरेंगे। रविवार को आयोजित ड्रोन शो से अलग इस विशेष प्रस्तुति को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। वहीं , 200 फुट के विशाल रावण , कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। दस मुखी रावण का पुतला गर्दन घुमाने के साथ आंखों से आग के शोले बरसाता नजर आएगा। कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि मंगलवार 20 अक्टूबर को शाम पांच बजे दशहरा महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस द...

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कलानौर में 22 अक्तूबर को कांग्रेस का विरोध मार्च

-जिंदरान चौक से पुराने बस स्टैंड तक निकलेगा मार्च , लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर उठाई जाएंगी आठ प्रमुख मांगें -22 अक्तूबर को कलानौर में ‘ वोट बचाओ , देश बचाओ ’ विरोध मार्च निकालेगी कांग्रेस , सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और शकुंतला खटक करेंगे नेतृत्व IndiKnow, रोहतक। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान और एआईसीसी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) , कलानौर की ओर से 22 अक्टूबर , वीरवार को ‘ वोट बचाओ , देश बचाओ ’ विरोध प्रदर्शन मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस मार्च का नेतृत्व सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं जिला प्रभारी सतपाल ब्रह्मचारी तथा कलानौर की विधायक शकुंतला खटक करेंगे। जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष बलवान रंगा भी कार्यक्रम के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के प्रधान कुशलानंद वशिष्ठ ने बताया कि विरोध मार्च सुबह 10 बजे जिंदरान चौक से शुरू होकर पुराने बस स्टैंड , कलानौर तक निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा , मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया...

नई तकनीक सीखने को बनाएं अपनी आदत : कुलपति डॉ एच के अग्रवाल

IndiKnow,   रोहतक। इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस एवं मेडिसिन विभाग , पीजीआईएमएस के संयुक्त तत्वावधान में आईसीपी नॉलेज लीग-2026 नेशनल पीजी मेडिसिन क्विज का हरियाणा स्टेट राउंड एलटी-1 में आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की 18 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेडिसिन रोज बदल रही है , हर दिन नई गाइडलाइन , नई दवा और नई रिसर्च सामने आ रही है। ऐसे में सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं है। पीजी छात्रों को क्लीनिकल प्रैक्टिस के साथ-साथ रिसर्च , जर्नल रीडिंग और नए एडवांस को अपनी आदत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के क्विज छात्रों में पढ़ने की ललक पैदा करते हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सोचने का मौका देते हैं। चिकित्सा अधीक्षक एवं एचओडी मेडिसिन डॉ सुधीर अत्री ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक में इस तरह के एकेडमिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य ...

पीजीआई विश्राम सदन प्रांगण में रक्तदान शिविर व भंडारे का आयोजन, 100 यूनिट रक्तदान

  -स्वर्गीय प्रोफेसर बलजीत सिंह नांदल की पुण्य स्मृति को समर्पित रहा कार्यक्रम IndiKnow, रोहतक। पीजीआईएमएस के विश्राम सदन प्रांगण में शनिवार को पूर्व प्रधान गैर शिक्षक कर्मचारी संघ तारीफ सिंह नांदल के बड़े भाई स्वर्गीय प्रोफेसर बलजीत सिंह नांदल की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर एवं देशी घी के भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारी , चिकित्सक , विद्यार्थी एवं सामाजिक लोगों ने भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर में करीब 100 यूनिट रक्तदान किया गया , जिसे पीजीआई के ब्लड बैंक में जमा करवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव डॉ रूप सिंह , डॉ सुरेश सिंघल एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुधीर अत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नांदल खाप के प्रधान ओमप्रकाश नांदल ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। कर्मचारियों की तरफ से गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपप्रधान संजय सिंहमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा...

रामलीला मंचन का शुभारंभ करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे पंडाल

  -श्रीप्राचीन रामलीला सोसाइटी और श्रीरामलीला उत्सव कमेटी के आयोजनों में की शिरकत ,   भगवान श्रीराम का लिया आशीर्वाद -डॉ. अरविंद शर्मा बोले , भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा , त्याग और आदर्शों की अनुपम मिसाल , युवा पीढ़ी को अपनाने चाहिए उनके संस्कार -एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन भी रहे विशेष रूप से मौजूद , आयोजकों ने किया भव्य स्वागत IndiKnow,   रोहतक। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रोहतक में आयोजित विभिन्न रामलीला कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने श्री प्राचीन रामलीला सोसाइटी (लोकल) तथा पुरानी आईटीआई मैदान में श्री रामलीला उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में पहुंचकर विधिवत रूप से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। इस दौरान एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक एवं प्रमुख समाजसेवी राजेश जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों आयोजनों में रामलीला समितियों के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। भगवान श्रीराम के जयकारों से रामलीला पंडाल गूंज उठे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ...