सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Rohtak to Launch “Ek Ped Maa Ke Naam: Jan Bhagidari se Harit Rohtak Abhiyan”

-Green Cover Must Be Expanded for Ecological Balance: Deputy Commissioner Sachin Gupta -3.49 Lakh Saplings to be Planted Across 185 Hectares During 2026-27 -70,000-Sapling Miyawaki Forest to Come Up at Jalebi Chowk -DC Inspects Meham Nursery, Chairs Forest Department Review Meeting Indiknow, Rohtak : Emphasizing the need to expand green cover for maintaining ecological balance, Deputy Commissioner Sachin Gupta directed officials to ensure extensive plantation at all identified locations across the district and said that tree plantation must be transformed into a people’s movement through active public participation. In line with the Government of India’s flagship initiative “Ek Ped Maa Ke Naam” and the vision of Mission LiFE, the District Administration and Forest Department will launch “Ek Ped Maa Ke Naam: Jan Bhagidari se Harit Rohtak Abhiyan” during the current monsoon season. Under the campaign, plantation activities will be undertaken over approximately 185 hectares, with a targe...

लोकतंत्र के प्रहरी स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता: आपातकाल के अंधकार में संघर्ष की अमर गाथा

-25 जून 1975 : भारतीय लोकतंत्र का वह काला अध्याय जिसे इतिहास कभी नहीं भूल सकता Indiknow, रोहतक । 25 जून 1975 की रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसा अध्याय लिख दिया गया, जिसे आज भी देश का प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी पीड़ा और चेतावनी के रूप में याद करता है। आधी रात के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी द्वारा संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल लागू किया गया। राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की स्वीकृति के साथ लागू हुए इस निर्णय ने देश को 21 महीनों तक ऐसे दौर में पहुंचा दिया, जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाएं गंभीर संकट में आ गईं। देशभर में विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले हजारों लोगों को मीसा (MISA) के तहत बिना मुकदमे और बिना अपराध जेलों में बंद कर दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई, विरोध के स्वरों को दबा दिया गया और लोकतंत्र की बुनियाद को चुनौती दी गई। इसी संघर्षपूर्ण कालखंड में हरियाणा की धरती से एक ऐसा नाम उभरा जिसने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यह नाम...

रोहतक के राजकुमार शर्मा ने ऑल इंडिया ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

Indiknow, रोहतक । टेबल टेनिस खिलाड़ी राजकुमार शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में आयोजित द्वितीय मां शूलिनी ऑल इंडिया ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और जिले में खुशी का माहौल है। यह प्रतियोगिता 19 से 21 जून 2026 तक दुर्गा पब्लिक स्कूल, सोलन में आयोजित की गई। टूर्नामेंट का आयोजन सोलन जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन और मां शूलिनी स्पोर्ट्स कमेटी द्वारा हिमाचल प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग की 39+, 49+, 59+ और 65+ आयु वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धाओं के अलावा टीम प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कड़े मुकाबलों के बीच राजकुमार शर्मा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और रजत पदक अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार प्रदर्शन की खिलाड़ियों और आयोजकों ने सराहना की। खेल प्रेमियों का कहना है कि राजकुमार शर्मा की ...

रोहतक के शिव कॉलोनी में सीवरेज-पानी के भराव की समस्या से आमजन परेशान, प्रशासन से गुहार

  Indiknow, रोहतक : जींद रेलवे फ्लाई ओवर के नजदीक स्थित शिव कॉलोनी के क्षेत्र में सीवरेज का पानी निकलकर गलियों में भर रहा है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय निवासी जापान सिंह फौजी, पंडित संतराम, अमित कुमार, राजेश पांचाल, रणधीर पांचाल, कृष्ण व अनार सिंह राजपूत ने बताया  कि गंदे पानी के जमा रहने से बीमारियाँ फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होने बताया कि फिसलन और जलभराव के कारण कई दुर्घटनाएँ भी हो चुकी हैं। जापान सिंह फौजी, पंडित संतराम, अमित कुमार, राजेश पांचाल, रणधीर पांचाल, कृष्ण व अनार सिंह राजपूत ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए।

बलिदान दिवस पर पूर्व महापौर अशु कुमार वर्मा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Indiknow, गाजियाबाद । डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर पूर्व महापौर अशु कुमार वर्मा ने बुलंदशहर रोड स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा व्यक्त की । इस दौरान उन्होंने पार्क परिसर में स्थापित डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा की साफ-सफाई स्वयं की। पाइप की व्यवस्था कर प्रतिमा को धोया तथा आसपास के क्षेत्र को भी व्यवस्थित किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र के प्रति योगदान और ‘एक देश, एक संविधान और एक निशान’ के संकल्प को स्मरण किया। उन्होंने बताया कि अपने महापौर कार्यकाल के दौरान इसी पार्क में 211 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा स्थापित कराया गया था, जो उस समय उत्तर प्रदेश के सबसे ऊंचे तिरंगों में शामिल था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पूर्व महापौर अशु कुमार वर्मा ने उनकी स्मृति को नमन करते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

भारत विकास परिषद ओमेक्स शाखा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

Indiknow, रोहतक । भारत विकास परिषद ओमेक्स शाखा रोहतक (हरियाणा मध्य प्रांत) के तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ओमेक्स क्लब हेवेंस में योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओमेक्स सोसाइटी के निवासियों ने अपने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, उनका एस.के.  बंसल ने पटका पहना कर स्वागत किया। सचिव अनिल अग्रवाल ने बताया कि योगाचार्य सुमित ने उपस्थित सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ एवं निरोग रखता है, बल्कि मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। शाखा पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यतिथि और योगाचार्य को स्मृति स्वरूप एक पौधा भेंट किया...

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर बेहतर जीवन जी सकता है : मनीष कुमार ग्रोवर

- योग स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का आधार Indiknow, कलानौर (रोहतक) : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला के खंड कलानौर में आयोजित खंड स्तरीय योग समारोह में हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष कुमार ग्रोवर ने शिरकत कर नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मनीष ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारत की संस्कृति और परंपरा का गौरव है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है, जबकि हरियाणा सरकार भी प्रदेश में योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनाव मुक्त रहकर बेहतर जीवन जी सकता है। पूर...

अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली को समर्पित : निरंकारी मिशन का योग दिवस

-गोहाना अड्डा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस Indiknow, रोहतक : सतगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमितजी के पावन आशीर्वाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की विभिन्न शाखाओं में योग एवं आध्यात्मिक जागरूकता पर केंद्रित कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इसी क्रम में स्थानीय संयोजक हेमंत निरंकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि संत निरंकारी मिशन रोहतक शाखा द्वारा गोहाना अड्डा पर संत निरंकारी सत्संग भवन में योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्तों, सेवादल स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। अनुभवी योग प्रशिक्षक श्री सुरेन्द्र सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित योग सत्र में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ, संतुलित एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। सतगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज अपने विचारों में प्रायः ‘स्वस्थ मन, सहज जीवन’ का संदेश देते हुए बताती हैं कि हमारा शरीर निरंकार प्रभु की अमूल्य देन...

डांस के योद्धा रियलिटी शो ग्रैंड फिनाले का आयोजन

Indiknow, रोहतक : MSME टेक्नोलॉजी सेंटर व वी3 प्रोडक्शन की तरफ से महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के टैगोर सभागार में डांस के योद्धा रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर धर्मेश सर ने शिरकत की, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में उद्योगपति राजेंद्र बंसल ने भाग लिया। वहीं, अध्यक्षता राजीव जैन ने की।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि धर्मेश सर, राजेंद्र बंसल व राजीव जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। डांस के योद्धा शो के फाइनल में 45 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें हर आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि धर्मेश सर ने प्रतिभागियों को डांस के टिप्स दिए और कहा कि मेहनत करते रहना चाहिए। मेहनत करने वाले जीवन में सफल जरूर होते है। धर्मेश सर ने अपने जीवन के अनुभव भी प्रतिभागियों के साथ सांझा किए।  वहीं, राजेंद्र बंसल ने कहा कि शो के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्राप्त हुआ है। युवाओं के लिए यह एक अच्छा प्लेटफार्म है, जो उनके जीवन में सफलता की ...

रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से आभार-ए-उत्सव एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन

Indiknow, रोहतक : रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर की ओर से  होटल महाराजा पलैस में आभार-ए-उत्सव एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन किया गया।  इसमें शहर के गणमान्य, क्लब सदस्य एवं अतिथिगण मौजूद रहे। सभी समारोह में आने वाले अतिथियों व सदस्यों का केसर की टीक  लगाकर स्वागत किया गया।    मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि एल.पी.एस. बोसार्ड के एम.डी. रोटेरियन राजेश जैन, प्रैजाइडिंग गैस्ट डिस्ट्रिक गर्वनर रोटेरियन रवि गुगनानी, गैस्ट ऑफ ऑनर डिस्ट्रिक गर्वनर रोटैरियन डा. पुष्पा सेठी, डिस्ट्रिक गर्वनर रोटेरियन धीरज भुटियानी, रंश किया मोटर के डायरेक्टर राजिन्द्र बंसल, विजय तायल, एसिस्टैंट गर्वनर विनोद जैन, डा. अजित पाल सिंह, इवेंट चेयरमैन विनय गोयल, क्लब सचिव नितिन तायल, विकास कंसल,  सी.ए. सुशील जैन, राजीव जैन, नरेश जैन  ने  भगवान गणेशजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया और राष्ट्रीय गीत गाया।  समारोह में राजेश जैन द्वारा क्लब के प्रधान विजय तायल की अध्यक्षता में पूरे वर्ष किये गये कार्यों की सराहनी की। राजेश जैन ने उनके शिक्षा क...

भागवत कथा में मातृशक्ति की सहभागिता ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा

Indiknow, गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23 स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर नगर निगम पार्षद प्रदीप चौधरी ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और इस सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई भी दी । प्रदीप चौधरी ने कहा कि पूर्व समाजसेवी विकास चौधरी एवं सुमित चौहान, अमित गुप्ता के आमंत्रण पर स्थानीय भक्तों के बीच रहने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान मातृशक्ति की श्रद्धा, सेवा भावना एवं सक्रिय सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। युवा नेता अनुज राघव द्वारा प्रसाद वितरण के दौरान लिए गए छायाचित्र इस आध्यात्मिक वातावरण के साक्षी बने। मैं आयोजन समिति एवं सभी श्रद्धालुओं को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ एवं उनका आभार व्यक्त करता हूँ ।

सघन वृक्षारोपण व जल संरक्षण के संकल्प के साथ योग करें, रोज करें का संदेश दिया गया

Indiknow, गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-3 पार्क में राजनगर आरडब्ल्यूए द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग के प्रति निरंतर समर्पण एवं नियमित कक्षाओं के संचालन के लिए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डी.के. गोयल एवं योग गुरु देवेंद्र हितकारी ने नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, योग गुरु देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं योग माता सुधा शर्मा को सम्मानित किया। प्रदीप चौधरी ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, योग गुरु देवेंद्र हितकारी एवं अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान के सभी योग साधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 12 वर्ष पूर्ण होने से पूर्व आयोजित यह कार्यक्रम ‘योग करें, रोज करें’ के संदेश को सशक्त बनाने वाला है।  योगाभ्यास कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव का On line प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही 'सुरभि 2026' पत्रिका का विमोचन पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, निगम उपाध्यक्ष पार्षद प्रवीण चौधरी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवस...

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस नेताओं ने लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, फल-भोजन वितरित कर किया पौधारोपण

Indiknow, रोहतक । देश के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम में एक भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया तथा उन्हें फल और भोजन वितरित कर खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देश के गरीब, किसान, मजदूर, युवा और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनका पूरा राजनीतिक जीवन जनसेवा, संघर्ष और सामाजिक न्याय की विचारधारा को समर्पित रहा है। बत्रा ने कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा से विशेष लगाव रहा है और उन्होंने प्रदेश के किसानों, खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन के मुद्दों को हमेशा राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंद बच्चों के बीच आकर खुशियां बांटना उनके विचारों और सेवा भावना को सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने कहा कि राहुल गांधी देश में सच्चाई, लो...

अग्निकांड प्रभावित व्यापारियों को विशेष आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजे की मांग, जान गवाने वालों के परिवार में से एक को सरकारी नौकरी देने की हो व्यवस्था : विजय गुप्ता

Indiknow, रोहतक । हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने रोहतक के मॉडल टाउन क्षेत्र में हाल ही में हुई भीषण अग्निकांड की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर प्रभावित व्यापारियों के लिए विशेष आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजे की मांग की है। जिन परिवार के चिराग इस अग्नि कांड मे अपनी जान  गवा बेठे है, उनके परिवार में से  एक  व्यक्ति को  सरकारी  नौकरी  देने की  व्यवस्था  मुख्यमंत्री करे। जिससे उनके परिवार के लोगों का  जीवन सुख और शांति के साथ गुजर बसर हो सके।  विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने अपने पत्र में कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई दुकानों के पूरी तरह नष्ट हो जाने से व्यापारियों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया व्यापार कुछ ही घंटों में राख में तब्दील हो गया, जिससे प्रभावित परिवार आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया...

रोटरी क्लब द्वारा जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण

Indiknow, रोहतक : रोटरी क्लब द्वारा आज स्कॉलर रोज़री स्कूल में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज से स्कूल आने वाली जरूरतमंद बालिकाओं एवं रोज़गार हेतु आने-जाने वाली जरूरतमंद महिलाओं को सहयोग प्रदान करना था। इस पुनीत कार्य को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. डॉ. रवि गुगनानी जी द्वारा प्रायोजित किया गया। क्लब उनके इस उदार सहयोग के लिए हृदय से आभारी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. एस. एल. वर्मा ने की। इस अवसर पर क्लब द्वारा 25 जरूरतमंद बालिकाओं एवं महिलाओं को साइकिल वितरित की गईं। अपने संबोधन में अध्यक्ष डॉ. एस. एल. वर्मा ने कहा कि “रोटरी का ध्येय ‘स्वयं से पहले सेवा’ है। कई बेटियाँ स्कूल दूर होने के कारण पढ़ाई छोड़ देती हैं और कई महिलाएँ आवागमन के साधन के अभाव में काम पर नहीं जा पातीं। यह साइकिल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है। यह पहल ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ एवं महिला सशक्तिकरण अभियान को भी बल देती है।” वरिष्ठ रोटेरियन डॉ. आर. के. चौ...

कौमी एकता उदाहरण बने है राम प्रसाद बिस्मिल : रणधीर

Indiknow, रोहतक : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं आरक्षण समिति के प्रांतीय उपाध्यक्ष रणधीर भारद्वाज की अध्यक्षता में महान क्रांतिकारी भारत के वीर सपूत राम प्रसाद बिस्मिल की जयंति मनाई गई । अध्यक्ष ने बताया कि उनके दिल में सरफरोशी की तमन्ना थी। भारत की स्वतंत्रता आंदोलन की ऐतिहासिक घटनाओं में काकोरी कांड, जिसमें रेल से ले जा रहे खजाने को लूटने की घटना को बिस्मल की अगुवाई में अंजाम दिया गया। जिससे ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी गई थी। इंकलाब जिंदाबाद का नारा भारत में सर्वप्रथम इन्हीं क्रांतिकारियों ने लगाया था। जयंति मनाने वालो में मुख्य रूप से रणधीर भारद्वाज, हरिकिशन, रविन्द्र भारद्वाज, बिजेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, सूबेदार राज शर्मा, सूबेदार गीता राम शर्मा, शिव नारायण शर्मा एस.डी.ओ, नफे सिंह कौशिक, एस.डी.ओ. जयकिशन, मास्टर ईश्वर, जे.ई. कृष्ण, गोगा पंडित आदि  प्रमुख थे।

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ मोदी ने रचा नया इतिहास : प्रदीप चौधरी

-जनविश्वास, सुशासन और विकास के प्रतीक बने प्रधानमंत्री मोदी Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4399 दिनों का सफल कार्यकाल पूर्ण कर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र प्रथम की भावना एवं जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर देशवासियों के हृदय में एक स्वच्छ छवि वाले राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री के रूप में विशिष्ट स्थान बनाया है। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। भाजपा का "12 साल बेमिसाल" अभियान इन ...

नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं : डॉ. तरन्नुम खान

Indiknow, रोहतक : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने पीजीआईएमएस रोहतक स्थित स्टेट ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर का दौरा किया। दौरे के दौरान डॉ. तरन्नुम खान ने केंद्र में उपचाराधीन मरीजों एवं स्टाफ सदस्यों से मुलाकात की तथा मरीजों के स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है और इससे दूर रहकर ही स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत किया जा सकता है। डॉ तरन्नुम खान ने उपस्थित मरीजों को नशा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने तथा सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बना देती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इससे बचना चा...

14 जून को कलानौर में होगा भिवानी जोन का जोनल निरंकारी बाल संत समागम

-हिमाचल प्रदेश के सोलन से पधार रहे परम आदरणीय श्री नितेश साहनी जी करेंगे पावन अध्यक्षता Indiknow, कलानौर : संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में भिवानी जोन का जोनस्तरीय बाल निरंकारी संत समागम 14 जून को कलानौर स्थित टिकाणा श्रीसतिभाई साईंदासजी महाराज में आयोजित किया जाएगा। समागम प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगा तथा समागम उपरांत श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। इस पावन समागम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के सोलन से पधार रहे संत निरंकारी मिशन के वरिष्ठ महात्मा परम आदरणीय श्रीनितेश साहनीजी करेंगे। समागम में बाल संगत द्वारा आध्यात्मिक, नैतिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित विभिन्न प्रेरणादायक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिनके माध्यम से बच्चों में संस्कार, सेवा, प्रेम, सद्भाव एवं मानवता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया जाएगा। भिवानी जोन के जोनल इंचार्ज बलदेव राज नागपाल ने समस्त साध-संगत, भाई-बहनों एवं धर्मप्रेमी सज्जनों से इस विशेष आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों को आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक ...

साहस त्याग और वीरता के प्रतीक बंदा सिंह बहादुर

Indiknow, रोहतक : वीर बंदा  सिंह बहादुर का बलिदान दिवस डॉ हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से हुडा कांप्लेक्स स्थित माधव कुंज में मनाया गया।  सदस्यों की ओर से उनके चित्र पर फूलमाला अर्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। डॉ हेडगेवार स्मारक समिति के संरक्षक अशोक गुप्ता ने बताया कि वह 18वीं शताब्दी के एक महान सिख सैन्य कमांडर और योद्धा थे ,जिन्होंने मुगल अत्याचार के खिलाफ  खालसा सेना का नेतृत्व किया। गुरु गोविंद सिंह के शिष्य बनने के बाद, लक्ष्मण देव नामक एक बैरागी साधु, बंदा सिंह बहादुर बन गया और उन्होंने पंजाब में मुगलों के खिलाफ सफल संघर्ष किया। उनके सम्मान में , छप्पर चिरी (पंजाब )में 328 फीट ऊंचा फतेह बुर्ज (कुतुब मीनार से भी ऊंचा)बनाया गया है।  इस अवसर पर रमेश गोयल ने बताया कि बंदा सिंह बहादुर भारतीय इतिहास के उन महान योद्धाओं में गिने जाते हैं जिन्होंने न केवल  मुगल सत्ता की अजेयता के मिथक को चुनौती दी, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता  की ऐसी मिसाल  कायम की जो आज तक प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। इस मौके पर  डॉक्टर हेडगेवार समिति के प्रधान देवेंद्र गोयल, अश...

पुरुषोत्तम मास में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट ने हनुमान मंदिर खरावड़ में लगाया भंडारा

Indiknow, रोहतक :  दिल्ली रोड स्थित हनुमान मंदिर खरावड़ में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा कढ़ी-चावल, रसगुल्ला, कोल्ड ड्रिंक एवं शीतल जल का भंडारा लगाया गया। सर्वप्रथम हनुमानजी को भोग अर्पित किया गया, तत्पश्चात श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य संयोजक के रूप में प्रसिद्ध उद्योगपति सुरेंद्र जैनजी के सुपुत्र दीपक जैन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट निरंतर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है तथा प्रतिदिन किसी न किसी नई सेवा गतिविधि के माध्यम से जनहित के कार्य संचालित किए जा रहे हैं। ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश जैन ने कहा कि ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य आमजन की आवश्यकताओं का ध्यान रखना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि भूखे को अन्न और प्यासे को पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। भीषण गर्मी एवं 45 डिग्री तापमान को देखते हुए प्रत्येक राहगीर को शीतल जल उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से इस भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा निर्माणाधीन महाराजा अग्र...

UHSR Rohtak Professor Receives Prestigious International Fellowship and Visiting Professorship in the United Kingdom

Indiknow, Rohtak :   Prof. (Dr.) Amrish Bhagol, Professor in the Department of Oral and Maxillofacial Surgery at Pt. B.D. Sharma University of Health Sciences (UHSR), Rohtak, has achieved international recognition after successfully completing the prestigious International Travel Fellowship jointly offered by the Association of Oral and Maxillofacial Surgeons of India (AOMSI) and the International Association of Oral and Maxillofacial Surgeons (IAOMS). The fellowship is one of the most competitive academic opportunities available to Oral and Maxillofacial Surgeons in India. This year, 62 surgeons from across the country applied for the fellowship, and Dr. Bhagol was selected through a rigorous two-stage national selection process. As part of the fellowship, he was assigned to the Queen Elizabeth University Hospital, Glasgow, United Kingdom, one of the largest and most advanced National Health Service (NHS) hospitals in the UK. During his training, he gained exposure to cutting-edge...

नामित पार्षद बनकर छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से भी की जा सकती है जनसेवा : प्रदीप चौधरी

Indiknow, गाजियाबाद। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग तीन वर्षों से बंद पड़े सार्वजनिक नल को ठीक कराकर पुनः चालू कराया गया। यह कार्य भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन जनसेवा की भावना से किया गया प्रत्येक प्रयास समाज के लिए महत्वपूर्ण होता है। नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद केवल बड़े विकास कार्यों की प्रतीक्षा करना ही सेवा नहीं है। जब किसी कारणवश बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ होने में समय लग रहा हो, तब आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान कर उन्हें महत्वपूर्ण बनाना ही सच्ची जनसेवा है। इसी सोच के साथ इस कार्य को भी आपके समक्ष रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि "सभी के लिए हो पेयजल, हर किसी के लिए हो नल" की भावना के साथ यह पहल की गई है, ताकि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों और राहगीरों को राहत मिल सके। सेवा का मूल्य कार्य के आकार से नहीं, बल्कि उससे मिलने वाले जनहित और संतोष से तय होता है। प्रदीप चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में नए पेयजल नल की स्थापना का कार्य भी प्रस्तावित है। विभ...