युवा शक्ति , नवाचार , स्वदेशी और जनभागीदारी से विकसित भारत के संकल्प को मिल रही मजबूती Indiknow, रोहतक । हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार सफर के दौरान गाड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘ मन की बात ’ का 138वां प्रसारण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के कोने-कोने में हो रहे सकारात्मक बदलाव , समाज के लिए काम कर रहे सामान्य नागरिकों और नई सोच के साथ आगे बढ़ रही युवा पीढ़ी को पूरे देश से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि ‘ मन की बात ’ सुनते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और प्रेरणादायक बातों से नई ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव हुआ। प्रधानमंत्री जिस आत्मीयता से देशवासियों के प्रयासों , उपलब्धियों और नवाचारों को सामने रखते हैं , उससे समाज के लिए कुछ बेहतर करने वाले लोगों का हौसला बढ़ता है और दूसरे नागरिकों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि ‘ मन की बात ’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के बड़े विषयों के साथ उन सामान्य लोगों के प्रयासों को भी राष्ट्रीय पहचान मिलती है ,...