सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सैनी सह-शिक्षा कॉलेज में एन.एस.एस. कैम्प का शुभारंभ

Indiknow रोहतक। सैनी कॉलेज में 7 दिवसीय कैंप के दूसरे दिन कॉलेज प्रांगण में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया।   इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर भीम सिंह पवार ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखें पवार ने बताया कि किस प्रकार पर्यावरण को सुरक्षित रखकर अपनी आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य उपलब्ध करवा सकते हैं।  उन्होंने बताया स्वयंसेवक पर्यावरण संरक्षण में भूमिका निभाकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं।  सांयकालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने सुखपुरा चौक और उसके आस-पास जाकर वाहन चालकों को सीट बेल्ट और हेलमेट का महत्व बताया इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक बताने का प्रयास किया आगे यह भी बताने का प्रयास किया कि सड़क दुर्घटना लापरवाही के कारण होती है जिसे हम नियमों पर चलकर बचाव कर सकते हैं। 

श्रीमहावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव एवं जयंती रथयात्रा निकाली

Indiknow रोहतक। जैन सभा के तत्वावधान में भगवान श्रीमहावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव एवं जयंती के शुभ अवसर पर झज्जर रोड स्थित जैन जतिजी में सकल जैन समाज ने शहर में रथयात्रा गाजेबाजे व बडे़ हर्ष व उल्लास के साथ साधु संतों की छत्रछाया में निकाली। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि शोभा यात्रा में सानिध्य मुनि श्रीनिश्चिंत सागर महाराज एवं आर्यिकात रत्न श्रीसरस्वती भूषण माताजी, रथ यात्रा का शुभारंभकर्ता एल.पी.एस. बोसार्ड के एम.डी. समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन, वशिष्ठ अतिथि  समाज सेवी उद्योगपति सरार्फ बलजीत राय जैन व गौतम जैन, डी.के. एग्रो के डायरेक्टर प्रदीप जैन, जैन सभा के प्रधान रवि जैन, महामंत्री मनीष जैन, उपप्रधान अतुल जैन लोहिया, संयुक्त मंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष  मुकेश जैन एवं मीडिया प्रभारी राजीव जैन, एवं सभी सदस्यों ने धर्म की झण्डी दिखाकर शोभा यात्रा को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। यह शोभायात्रा श्रीदिगंबर जैन मंदिर सराय मौहल्ला से श्रीजी को स्वर्ण रथ यात्रा पर विराजमान करके झज्जर रोड पर स्थित जैन जतीजी से शुरू होकर भगवान महावीर मार्ग, अप्रोच रोड, महाराजा...

महिला वृद्ध आश्रम में डेंटल स्क्रीनिंग और उपचार शिविर का आयोजन

Indiknow रोहतक । पीजीआईएमएस के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग ने विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के अवसर पर एक डेंटल स्क्रीनिंग और उपचार शिविर का आयोजन किया। यह शिविर श्रीनगर कॉलोनी स्थित महिला वृद्ध आश्रम में आयोजित किया गया था। शिविर का आयोजन डॉ मंजुनाथ बीसी, डॉ आदर्श कुमार, डॉ विपुल यादव, डॉ भावना सबरवाल और डॉ जग्रीती के मार्गदर्शन में किया गया था। शिविर का आयोजन पीजी डॉ कनुप्रिया और डॉ प्राची ने किया था। शिविर में स्क्रीनिंग और विभिन्न उपचार प्रक्रियाएं जैसे कि रेस्टोरेशन, स्केलिंग और एक्सट्रैक्शन की गईं। इस अवसर पर आश्रम के निवासियों को मौखिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें आवश्यक उपचार प्रदान किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने पार्षदों का किया गर्मजोशी से स्वागत

Indiknow गाज़ियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के नेहरू नगर स्थित महानगर कार्यालय में शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नामित पार्षदों ने अपने प्रथम दिवस पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी पार्षदगण मयंक गोयल (भाजपा महानगर अध्यक्ष) से मिलने कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने पर पार्षदों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं माल्यार्पण कर इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और अपनी खुशियों को साझा किया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि संगठन ने सरकार के सामंजस्य के साथ आप सभी को जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह सेवा, समर्पण और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर है। आप सभी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे, यही मेरी शुभकामनाएं हैं। उन्होंने सभी पार्षदों का प्रथम आगमन पर अभिनंदन करते हुए कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने हेतु आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं भी प्रदान कीं। इस अवसर पर नामित पार्षदों में प्रमुख रूप से प्रदीप चौधरी, सुनील यादव,सरदार परमजीत सिंह पम्मी, भगवत गुप्ता, अंकुश अरोड़ा...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर तैयारियां शुरू : उपायुक्त सचिन गुप्ता

Indiknow रोहतक। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की 5 अप्रैल को महम हलके में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सचिन गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जनसभा के आयोजक सांसद रामचंद्र जांगड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सचिन गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भोरिया ने सर्वप्रथम कार्यक्रम स्थल राजकीय महाविद्यालय, महम परिसर का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आगमन, मुख्य मंच, वीआईपी प्रवेश द्वार तथा आमजन के लिए प्रवेश एवं निकास व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत महम के खेल स्टेडियम का भी निरीक्षण किया गया तथा हेलीपैड के संभावित स्थान को लेकर मौके पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि महम में आयोजित होने वाली प्रस्तावित विकास रैली में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी क्षेत्रवासियों को सैकड़ों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन भी किया ज...

जीव दया भाईचारा संगठन ने जरूरतमंद परिवार की सहायता कर पेश की मिसाल

Indiknow झज्जर। जीव दया भाईचारा संगठन, गांव सेहलंगा जिला झज्जर द्वारा समाज सेवा की एक सराहनीय पहल करते हुए जींद के समीप स्थित गांव थूआ में एक अत्यंत जरूरतमंद परिवार की सहायता की गई। संगठन ने सर्व समाज के सहयोग से उस परिवार को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरत का सामान उपलब्ध करवाया। संगठन के प्रधान श्याम सुंदर भारद्वाज सेहलंगा व गजानंद शर्मा (सासरोली) ने बताया कि उक्त परिवार में छह बेटियां तथा उनके बुजुर्ग दादा-दादी हैं। परिवार में माता-पिता का साया नहीं है और बेटियों का कोई भाई भी नहीं है। ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए संगठन ने आगे आकर मानवता का परिचय दिया और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया। सहायता के रूप में संगठन द्वारा 50 किलो आटा, 20 किलो चीनी, ढाई किलो गुड़, 2 किलो बूरा, 2 किलो चावल, 1 किलो चाय पत्ती, हल्दी, लाल मिर्च व जीरा 200-200 ग्राम, 1 किलो अचार, 2 किलो नमक, 1 किलो भुगड़े, 72 पैकेट पार्ले बिस्कुट, 2 दर्जन केले, 1 किलो बेसन, 1 किलो राजमा, 1 किलो छोले, 5 किलो दाल, एक झाड़ू, 6 जोड़ी चप्पल, 8 सूट व 4 ड्रेस सहित अन्य सामग्री प्रदान की गई। इसके अलावा बेटियों को...

आज का हिन्दू पंचांग (29 मार्च 2026)

Indiknow डेस्क। आज का हिन्दू पंचांग (29 मार्च 2026) दिनांक - 29 मार्च 2026 दिन - रविवार विक्रम संवत् - 2083 अयन - उत्तरायण ऋतु - वसंत मास - चैत्र  पक्ष - शुक्ल तिथि - एकादशी प्रातः 07:46 तक तत्पश्चात् द्वादशी नक्षत्र - अश्लेशा दोपहर 02:38 तक तत्पश्चात् मघा योग - धृति शाम 06:20 तक तत्पश्चात् शूल राहुकाल - शाम 05:09 से शाम 06:41 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)  सूर्योदय - 06:22 सूर्यास्त - 06:41 (सूर्योदय एवं सूर्यास्त उज्जैन मानक समयानुसार) दिशा शूल - पश्चिम दिशा में ब्रह्ममुहूर्त - प्रातः 04:49 से प्रातः 05:36 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:07 से दोपहर 12:56 तक (उज्जैन मानक समयानुसार) निशिता मुहूर्त - मध्यरात्रि 12:08 से मध्यरात्रि 12:55 तक (उज्जैन मानक समयानुसार)  व्रत पर्व विवरण - कामदा एकादशी, वामन द्वादशी विशेष - द्वादशी को पूतिका (पोई) खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34) बड़ (बरगद) बवासीर, वीर्य का पतलापन, शीघ्रपतन, प्रमेह स्वप्नदोष आदि रोगों में बड़ का दूध अत्यंत लाभकारी है । प्रातः सूर्योदय के पूर्व वायुसेवन के ल...

कामदा एकादशी व्रत आज

  Indiknow डेस्क। सनातन धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। वर्ष भर में आने वाली सभी एकादशियों का अपना विशेष महत्व होता है, परंतु चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे कामदा एकादशी कहा जाता है, विशेष रूप से फलदायी मानी जाती है। यह एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी होती है, जो भक्तों के लिए आध्यात्मिक उन्नति तथा मनोकामनाओं की पूर्ति का अवसर प्रदान करती है। मान्यता है कि इस पावन दिन भगवान विष्णु की श्रद्धा और भक्ति से पूजा करने पर जीवन के पाप नष्ट होते हैं और व्यक्ति को सुख, समृद्धि तथा मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। “कामदा” शब्द का अर्थ ही है कामनाओं को पूरा करने वाली। इसलिए यह व्रत भक्तों की उचित इच्छाओं की पूर्ति करने वाला माना गया है। पारण का समय 30 मार्च को प्रातः 6 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट के मध्य रहेगा। कामदा एकादशी का धार्मिक महत्व : धार्मिक ग्रंथों में कामदा एकादशी को अत्यंत पवित्र और कल्याणकारी बताया गया है। पद्म पुराण के अनुसार इस व्रत के प्रभाव से मनुष्य अपने पूर्व जन्मों और वर्तमान जीवन के पापों से मुक्त हो सकता है। ऐसी भी मान्यता ह...

RCB का जीत से आगाज, SRH को 6 विकेट से हराया

Indiknow डेस्क। आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हराकर सीजन की शानदार शुरुआत की है। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद  ने निर्धारित 20 ओवरों में 201/9 का स्कोर खड़ा किया। कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली । अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए। RCB की ओर से जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए।  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मात्र 15.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 203 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन की नाबाद पारी खेली । देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रन और रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन बनाए। जैकब डफी को उनकी शानदार गेंदबाजी (3/22) के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। RCB ने यह मैच 26 गेंद शेष रहते ही जीत लिया, जो उनके नेट रन रेट के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। SRH के लिए ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेली, लेकिन उनके गेंदबाज कोहली और पडिक्कल के त...

कर्ज-मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि

17 मार्च 2026 मंगलवार को मासिक शिवरात्रि है  हर मासिक शिवरात्रि को सूर्यास्‍त के समय घर में बैठकर अपने गुरुदेव का स्मरण करके शिवजी का स्मरण करते- करते ये 17 मंत्र बोलें, जिनके सिर पर कर्जा ज्यादा हो, वो शिवजी के मंदिर में जाकर दिया जलाकर ये 17 मंत्र बोले।इससे कर्जा से मुक्ति मिलेगी 1) ॐ शिवाय नम: 2) ॐ सर्वात्मने नम:  3) ॐ त्रिनेत्राय नम: 4) ॐ हराय नम: 5) ॐ इन्द्र्मुखाय नम: 6) ॐ श्रीकंठाय नम: 7) ॐ सद्योजाताय नम: 8) ॐ वामदेवाय नम:  9) ॐ अघोरह्र्द्याय नम:  10) ॐ तत्पुरुषाय नम: 11) ॐ ईशानाय नम: 12) ॐ अनंतधर्माय नम: 13) ॐ ज्ञानभूताय नम: 14)  ॐ अनंतवैराग्यसिंघाय नम: 15) ॐ प्रधानाय नम:  16) ॐ व्योमात्मने नम:  17) ॐ युक्तकेशात्मरूपाय नम: आर्थिक परेशानी से बचने हेतु   हर महीने में शिवरात्रि (मासिक शिवरात्रि - कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी) को आती है | तो उस दिन जिसके घर में आर्थिक कष्ट रहते हैं वो शाम के समय या संध्या के समय जप-प्रार्थना करें एवं शिवमंदिर में दीप-दान करें । और रात को जब 12 बज जायें तो थोड़ी देर जाग कर जप और एक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।...

आज का पंचांग (16 मार्च 2026)

सनातन पंचांग  दिनांक - 16 मार्च 2026 दिन - सोमवार विक्रम संवत 2082 शक संवत -1947 अयन - उत्तरायण  ऋतु - वसंत ॠतु  मास - चैत्र ( गुजरात-महाराष्ट्र-फाल्गुन) पक्ष - कृष्ण  तिथि - द्वादशी सुबह 09:40 तक तत्पश्चात त्रयोदशी नक्षत्र - धनिष्ठा 17 मार्च  सुबह 06:22 तक तत्पश्चात शतभिषा योग - शिव सुबह 09:37 तक तत्पश्चात सिद्ध राहुकाल - सुबह 08:15 से सुबह 09:46 तक सूर्योदय - 06:47 सूर्यास्त -  06:47 दिशाशूल - पूर्व दिशा मे व्रत पर्व विवरण- सोमप्रदोष व्रत,पंचक (आरंभ:शाम 06:14 ) विशेष - द्वादशी को पूतिका(पोई) अथवा त्रयोदशी को बैंगन खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)              सनातन पंचांग सैकड़ो सूर्य ग्रहण का पुण्य सिर्फ एक दिन मे प्राप्त करें  वारुणी योग 17 मार्च 2026 मंगलवार को सुबह 06:22 से सुबह 09:23 तक वारुणी योग है। वारुणी योग में गंगादि तीर्थ में स्नान, दान, उपवास 100 सूर्यग्रहणों के समान फलदायी है।

शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ को श्रद्धांजलि अर्पित की

Indiknow, रोहतक। मुख्यमंत्री के ओएसडी  वीरेन्द्र सिंह ने आज गांव ककराना पहुंचकर शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा मुख्यमंत्री का शोक संदेश उनके परिजनों तक पहुंचाया। इस अवसर पर उनके साथ  खुशी राम, चेयरमैन, ब्लॉक परिषद रोहतक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि  मुख्यमंत्री ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश को भारत माता के ऐसे वीर सपूत पर गर्व है। यह क्षति अपूरणीय है तथा हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। वीरेन्द्र सिंह ने शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

एससी-89 योजना के तहत चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का 20 मार्च को होगा भौतिक सत्यापन : उपायुक्त सचिन गुप्ता

Indiknow, रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा संचालित एससी-89 योजना के तहत अनुसूचित श्रेणी के किसानों को ट्रैक्टर पर अनुदान प्रदान करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत चयनित किसानों के ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन 20 मार्च 2026 को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के स्थानीय उप कृषि निदेशक कार्यालय में किया जाएगा। सचिन गुप्ता ने बताया कि योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए अनुसूचित श्रेणी के किसानों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र किसानों का चयन किया गया है। अब चयनित किसानों द्वारा खरीदे गए ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें निर्धारित अनुदान राशि प्रदान करने की आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित किसानों का आह्वान किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर अपने ट्रैक्टर सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ उप कृषि निदेशक कार्यालय में उपस्थित हों, ताकि सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य अनुसूचित श्रेणी...

नौनिहालों ने वार्षिक उत्सव “Xpression 2026” उत्साह के साथ मनाया

  Indiknow, गाजियाबाद। मकूंस प्ले स्कूल, राजनगर एक्सटेंशन की ओर से आयोजित वार्षिक उत्सव “Xpression 2026” का आयोजन लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Makoons श्रृंखला के सीईओ डॉ. विजय कुमार अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गाजियाबाद बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अमरपाल सिंह तेवतिया और भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्कूल प्रबंधन ने शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांस, राइम्स और विभिन्न थीम पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। Makoons राजनगर एक्सटेंशन व शास्त्रीनगर शाखा के बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर डॉ. विजय कुमार अग्रवाल ने प्रारंभिक शिक्षा को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बताया। एडवोकेट अमरपाल तेवतिया एवं प्रदीप चौधरी ने स्कूल प्रबंधन समिति को शानदार आयोजन की बधाई के साथ बच्चों को उज्जवल भविष्य का आशीर...

पीजीआई के नर्सिंग कॉलेज में प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला का आयोजन

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में 13 से 14 मार्च 2026 तक प्राथमिक उपचार तकनीकों पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आचार्य किरण कौर ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार के महत्व के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्रॉफेसर राजपति ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार हर स्वास्थ्य कर्मी के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति में सही समय पर दिया गया उपचार किसी की भी जान बचा सकता है। आचार्य सुनीता देवी ने बताया कि कार्यशाला में बीएससी नर्सिंग के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न प्रकार की बैंडेजिंग, सीपीआर, घाव की देखभाल, और आपातकालीन स्थितियों में प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने डेमो के माध्यम से विभिन्न प्रकार के बैंडेज एप्लीकेशन, सीपीआर आदि का अभ्यास किया। इस अवसर पर आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया औ...

अंगदान एक अंत नहीं बल्कि अनंत शुरुआत है : कुलपति डॉ एच के अग्रवाल

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन का वार्षिक कैलेंडर लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अंगदान और ऊतक प्रत्यारोपण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए यह कैलेंडर एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि भारत में हर साल लगभग 5 लाख लोग अंगों की अनुपलब्धता के कारण मर जाते हैं। इनमें से करीब 2 लाख लोग लिवर की बीमारी से, 50,000 लोग हृदय बीमारी से और 1.5 लाख लोग किडनी की बीमारी से मर जाते हैं। लेकिन एक व्यक्ति के अंगदान से 8 लोगों की जान बचाई जा सकती है। डॉ  एच के अग्रवाल ने लोगों से अपील की कि वे अंगदान के लिए आगे आएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि अंगदान एक निःस्वार्थ और मानवतावादी कार्य है जो एक व्यक्ति के जीवन को नया अर्थ देता है। कुलसचिव डॉ रूप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय अंगदान और प्रत्यारोपण के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है और इस कैलेंडर के माध्यम से हम लोगों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे। निदेशक डॉ एसके सिंघल ने बताया कि यह कैलेंडर अंगदान...

शिविर में 46 रक्तदाताओं ने शुभेच्छा से किया रक्तदान

  Indiknow, रोहतक। हरि ओम सेवा दल की ओर से चेयरमैन मनोज बतरा की माता एवं स्वर्गीय मुल्खराज की धर्मपत्नी स्वर्गीय राजरानी बत्रा की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली रोड स्थित जाट संस्था के पास किया गया।  रक्तदान शिविर राजेश जैन एमडीएलपीएस बोसार्ड द्वारा समाज को समर्पित बस में पीजीआई की टीम द्वारा किया गया जिसमें 46 रक्तदाताओं ने शुभेच्छा से रक्तदान किया।  रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि रूप में सिद्धार्थ जैन एवं एडवोकेट नवीन गुप्ता ने इसका शुभारंभ पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होने राजरानी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित भी की। रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह दिया मानवता के लिए की गई सच्ची सेवा के लिए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। यह जानकारी देते हुए हरिओम सेवा दल के प्रधान आदिश जैन ने बताया की सेवादल निरंतर सेवा कार्यों के लिए समर्पित है समय-समय पर रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शहर के विभिन्न स्थानों पर किया जाता है । इस रक्तदान शिविर में सेवादल के संरक्षक डॉ अनिल शर्मा, मनोज बतरा,...

गुरु शिष्य परम्परा का फिर से उजागर होना आवश्यक है : डॉ दीप्ति हुड्डा

Indiknow, रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में चल रही आई सी एस एस आर स्पॉन्सर्ड दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन "भारतीय ज्ञान परम्परा का शिक्षक शिक्षा में समावेश:, 21वीं शताब्दी में शिक्षा एवं शिक्षक की बदलती परिभाषा" विषय पर सभी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता एम डी यू मनोविज्ञान विभाग से डॉ दीप्ति हुड्डा, लाइब्रेरी एसोसिएशन नई दिल्ली के प्रधान डॉ प्रदीप राय एवं मायतरी कॉलेज दिल्ली एसोसिएट प्रोफेसर डॉ श्रुति कांत पांडे रहे । प्राचार्या प्रो. महाश्वेता ने सभी अतिथियों का तुलसी के पौधे भेंट कर स्वागत किया। डॉ दीप्ति हुड्डा ने कहा कि अध्यापक को गुरु के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है । इसमें भारतीय ज्ञान परम्परा के संस्कारों का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में मनोवैज्ञानिक शोध पर बल दिया। डॉ प्रदीप राय ने कहा कि मैकाले शिक्षा नीति से पूर्व हमारे देश की अपनी गुरुकुल परम्पराएं थी जिनको धीरे धीरे हमने पीछे छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक इंसान अपनी भाषा में सोचता है इसलिए शिक्षा के विकास में मातृ भाषा एवं क्षेत्र...

सेवा, सहयोग और सामाजिक जागरूकता से होता है राष्ट्र निर्माण : डॉ. जयपाल शर्मा

  Indiknow, रोहतक। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति यदि समाज सेवा और सकारात्मक कार्यों में आगे आए तो समाज में सार्थक परिवर्तन संभव है। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इंचार्ज डॉ. पिंकी चौहान ने किया। उन्होंने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एनएसएस का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामाजिक जागरूकता की भावना विकसित करना है, ताकि वे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को समझ सकें और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज के विकास में योगदान दे सकें। शिविर के दौरान सामान्य अस्पताल से  मेनका (मनोचिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता) ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी द...

एथिक्स और बायोएथिक्स से पेशेवर जीवन में चुनौतियां होती हैं कम : डॉ आरती

  Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित यूएचएस कोर्स ऑफ एथिक्स इनक्लूडिंग बायोएथिक्स का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कोर्स का उद्देश्य पीजी छात्रों को नैतिक मूल्यों  के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें अपने चिकित्सकीय पेशे में एथिकल प्रैक्टिसेज अपनाने हेतु सक्षम बनाना था। इस कोर्स में लगभग 250 पीजी छात्रों ने भाग लिया और अभी तक करीब 750  छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है और उन्हें एथिक्स एवं बायोएथिक्स के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कोर्स में बतौर स्पीकर एवं फैकल्टी  डॉ सविता वर्मा, डॉ जितेंद्र जाखड़, डॉ रीतू हुड्डा, डॉ बीना और डॉ कमल सिंह ने विभिन्न सत्रों को संबोधित किया । इस अवसर पर कोर्स की आयोजक डॉ आरती ने कहा कि यह कोर्स छात्रों को नैतिक सिद्धांतों, पेशेवर व्यवहार और मरीजों के अधिकारों की रक्षा से जुड़ी जिम्मेदारियों पर गहन जानकारी देता है। डॉ आरती ने बताया कि एथिक्स और बायोएथिक्स का ज्ञान छात्रों को अपने पेशेवर जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में मदद करता है और उन्हें मरीजों के ...

खरमास 14 मार्च से शुरु, जानें नियम क्या करें और क्या न करें....

Indiknow । खरमास का महीने तब आरंभ होता है जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं। अब 14 मार्च को सूर्य मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं जिससे खरमास का आरंभ हो जाएगा। खरमास के महीने के हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना गया है। इस महीने में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। जब भी सूर्य का गोचर धनु या मीन राशि में होता है तो खरमास आरंभ हो जाता है। खरमास के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। अब सूर्य का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। ऐसे में मार्च के महीने में फिर से खरमास का आरंभ हो रहा है। खरमास 2026 कब से लग रहा है:  सूर्य मीन राशि में 14 मार्च की मध्य रात्रि 1 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद ही खरमास का आरंभ होगा। मध्य रात्रि में सूर्य का गोचर होने से खरमास का आरंभ 15 मार्च से ही माना जाएगा। खरमास का समापन जब होगा 14 अप्रैल को होगा जब सूर्य मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य सुबह में 9 बजकर 31 मिनट पर मेष राशि में पहुंचेंगे। तभी खरमास का समापन होगा। खरमास में भूलकर भी न करें ये काम :       1) खरमास के दौरान कोई भी शुभ का...

शिशु रोग विभाग के लोगो का कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने किया अनावरण

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एच के अग्रवाल ने शिशु रोग विभाग द्वारा तैयार किए गए अपने विभाग के लोगो और उसकी स्टाम्प का शुक्रवार को अनावरण किया। इस अवसर पर शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर कुंदन मित्तल और उनकी टीम को बधाई देते हुए डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि पीडियाट्रिक्स ने लोगों में एक पहचान बनाई है, जो बच्चों की ग्रोथ को रिप्रेजेंट करता है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि शिशु रोग विभाग ने एक पौधा बनाया है, जिसकी जड़ मजबूत हो तो वह काफी बड़ा हवादार और फलदार बनता है। उन्होंने कहा कि यह लोगो और स्टाम्प विभाग की एक अलग पहचान है और इससे विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। डॉ अग्रवाल ने कहा कि यह लोगों दर्शाता है कि शिशु रोग विभाग के चिकित्सक अपने मरीज के प्रति कितने समर्पित हैं।  कुलसचिव डॉ रूप सिंह ने कहा कि यह लोगो और स्टाम्प शिशु रोग विभाग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे विभाग की सेवाएं और बेहतर होंगी। कार्यकारी निदेशक डॉ अशोक चौहान ने कहा कि संस्थान शिशु रोग विभाग के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।  शिशु रोग विभागाध्यक्ष और च...

सैन समाज ने शोक सभा में स्वर्गीय मुख्तार सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Indiknow, रोहतक। सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाजे-भगत स्मारक में समाज के वयोवृद्ध नेता एवं हरको बैंक, वन्य प्राणी विभाग तथा खादी ग्राम उद्योग के पूर्व निदेशक स्वर्गीय मुख्तार सिंह नाई के आकस्मिक निधन पर एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के प्रधान सुरेश राणा ने बताया कि इस शोक सभा की अध्यक्षता सैन समाज रोहतक के वरिष्ठ नेता चौधरी खजान सिंह बरहाना ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया कि स्वर्गीय मुख्तार सिंह नाई का जन्म 1 जनवरी 1947 को गांव मुंडाल में हुआ था और 10 मार्च 2026 को गांव मुंडाल में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने पीछे वे अपने तीन सुपुत्र सुनील, सतीश और मुकेश सहित एक समृद्ध सामाजिक विरासत छोड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुख्तार सिंह नाई का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, सादगी और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा। वे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों से गहराई से प्रेरित थे। उनकी निष्ठा, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण विभागों में निदेशक के रूप में सेवा करने का अवसर प्राप्त...

हरियाणा के राज्यपाल के जन्मदिवस पर रक्तदान कैंप का आयोजन

Indiknow, रोहतक। पीजीआईएमएस के चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में गुरुवार को हरियाणा के माननीय राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष के जन्मदिवस पर यूथ रेड क्रॉस यूएचएस द्वारा एक रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित भगवत विद्या शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर एच के अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। डॉ अग्रवाल ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महत्वपूर्ण कार्य है और हमें इसके लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह हमारे समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण योगदान है। कुलपति डॉक्टर एच के अग्रवाल ने राज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर असीम कुमार घोष को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं भी दी । डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन विश्वविद्यालय के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उनके जन्मदिवस पर रक्तदान कैंप का आयोजन करके हम गर्व महसूस कर रहे हैं। कुलसचिव डॉक्टर रूप सिंह ने कहा कि यह रक्तदान कैंप विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने ...

ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने पीजीआईएमएस का किया भ्रमण

Indiknow, रोहतक। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (पीजीआईएमएस) में गुरुवार को नवनियुक्त 8 ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और संस्थान की कार्यप्रणाली के बारे में जाना। इस अवसर पर निदेशक डॉक्टर एस के सिंघल ने आईएएस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह ट्रेनिंग उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे उन्हें अपने भविष्य में बेहतर काम करने में मदद मिलेगी। ट्रेनी आईएएस अधिकारियों को पीजीआईएमएस के विभिन्न विभागों जैसे कि कम्युनिटी मेडिसिन, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, और पब्लिक हेल्थ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें इन विभागों के कामकाज, सुविधाओं और चुनौतियों के बारे में विस्तार से समझाया गया।  डॉ सिंघल ने कहा कि आईएएस अधिकारियों को ट्रेनिंग देने का उद्देश्य उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देना और उन्हें अपने भविष्य में बेहतर काम करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों को सरकार व आम जनता के बीच समन्वय स्थापित करते हुए जनता के कार्य समय पर करने चाहिए ताकि जनता को कोई परेशानी ना आए। उन्होंने कहा कि हमें ज...

बच्चों के हितार्थ कार्य करें, बच्चे होते हैं भगवान का रूप : कुलपति डॉ एच के अग्रवाल

Indiknow, रोहतक। बच्चे बहुत ही मासूम होते हैं और उन्हें थोड़ा-सा भी प्यार बहुत सुकून देता है। हमारे यहां कहावत भी है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं और बच्चों के हित के लिए किया गया कोई भी कार्य भगवान की सेवा की तरह ही होता है। हमें हमेशा प्रयास करना चाहिए कि हम नन्हे मासूमों की खुशी के लिए कुछ न कुछ कार्य अवश्य करें। यह कहना है पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ एच के अग्रवाल का। वे वार्ड 14 में किंग्स कॉलेज इंडिया की रोटरी इंटरेक्ट यूथ टीम द्वारा वार्ड में भर्ती नन्हे मासूम बच्चों के लिए खाना और खिलौनों के वितरिण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए थे। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों और आमजन को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ एच के अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति की एक नई मिसाल पेश करते हुए, रोटरी इंटरैक्ट Y.O.U.T.H. ऑफ किंग्स कॉलेज इंडिया ने पीजीआईएमएस के पेडियाट्रिक्स विभाग में खाना और खिलौना दान कार्यक्रम का आयोजन करके बेहतरीन कार्य किया है। इस पहल ने समाज में एक प्रेरणा का संदेश दिया है कि युवा शक्ति के साथ, हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।...

जन आक्रोश रैली की तैयारियों के मद्देनजर राज्यभर में चल रहे हैं दो जत्थे : सतवीर सिंह

   Indiknow, रोहतक। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के आह्वान पर 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली  की तैयारियों के मद्देनजर राज्यभर में जोरदार ढंग से अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए दो जत्थे प्रदेश भर मे चल रहे है। 13 मार्च को एक जत्था रोहतक बैसी, सामायण, महम होते हुए जसबीर कालोनी शीला बाईपास, सुनारिया चौक न्यु विजय नगर पहुंचेगा। जिसमें नाटक टीम के साथ पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड जयभगवान, सविता, जिला सचिव कामरेड सतवीर सिंह, महिला नेत्री जगमति सागवान, मजदूर नेता विनोद कुमार, किसान नेता सुमित, खेत मजदूर नेता कामरेड सन्दीप शामिल होगे। प्रैस को ब्यान जारी करते पार्टी जिला सचिव कामरेड सतवीर सिंह ने बताया कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता देश हित मे नहीं है,पार्टी बिजली बिल 2025, बीज बिल, लेबर कोड वापस करने, मनरेगा बहाल करने, बढाए गए घरेलू तथा कॉमर्शियल गैस के दाम वापस करना मांगों में शामिल है। पार्टी की टीम ने गैस एजेन्सी मे लम्बी लाइन का जायजा भी लिया। लोग बहुत परेशान है। इजराइल-अमेरिका का ईरान पर हमले का दुष्प्रभाव साफ-साफ दिखाई ...

एलपीएस ग्रुप के संस्थापक स्व. सेठ बिमल प्रसाद जैन का 95वां जन्मदिन श्रद्धापूर्वक मनाया

Indiknow, रोहतक। एल.पी.एस. ग्रुप के संस्थापक स्व. सेठ बिमल प्रसाद जैन का 95वां जन्मदिन दिल्ली रोड स्थित बी.पी. जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर के प्रांगण में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस अवसर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों और संत-महात्माओं ने उपस्थित होकर सेठजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में महामण्डलेश्वर बाबा कपिल पुरी, महामण्डलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद, महामण्डलेश्वर बाबा काली दास, महामण्डलेश्वर स्वामी परमानंद, महामण्डलेश्वर बाबा कर्णपुरी, बाबा सुखा शाह, स्वामी शंकरानंद तथा ब्रह्मकुमारी आश्रम से बहन रक्षा सहित अनेक संत-महात्माओं का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस दौरान एल.पी.एस. बौसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन, समाजसेवी उद्योगपति विजय जैन, समाजसेवी उद्योगपति राज शर्मा, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, सुधीर जैन तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने स्व. सेठ बिमल प्रसाद जैन की प्रतिमा पर गुलाब की मालाएं अर्पित कर दीप प्रज्वलित किए। कार्यक्रम में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की स्तुति की गई तथा नमोकार महामंत्र का सामूहिक जाप किया गया। बच्चों द्वा...

रक्तदान कर मनाया सेठ बिमल प्रसाद का जन्म दिवस

Indiknow, रोहतक । हरिओेम सेवा दल द्वारा आयोजित एलपीएस  के संस्थापक सेठ बिमल प्रसाद जैन के 95 जन्म दिवस पर  एल.पी.एस. बोसार्ड  के सहयोग से स्वच्छ रक्तदान शिविर मैडिकल के डाक्टरों की टीम के द्वारा दिल्ली रोड पर स्थित जाट कालेज के मेन गेट में  लगाया गया। शिविर में 60 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया व 54  लोगों ने अपना रक्तदान किया। शिविर में महिलाओं व जाट कालेज के छात्र व छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया व रक्तदान भी किया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि एलपीएस बौसार्ड के एम.डी. राजेश जैन, जाट एजुकेशन सोसाईटी के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, संस्था के प्रधान आदिश जैन, डा. अनिल शर्मा, विजय खुराना, अश्विनी पाहवा, ने भगवान गणेश के सक्षम द्वीप प्रजवलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया और सभी को रिफरेशमेंट दी गई। सभी अतिथियों को फूलों के बुके देकर सम्मानित किया। शिविर में पिता विजय खुराना व उनके बेटे हरि ओम खुराना ने एक साथ रक्तदान करके मिसाल कायम की। राजेश जैन ने कहा हमारे जीवन ...

खरीफ-2025 के मुआवजे के खिलाफ किसान सभा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Indiknow, रोहतक। खरीफ-2025 के मुआवजे के खिलाफ किसान सभा ने प्रदर्शन किया और उपायुक्त से मुआवजे जारी करवाने की मांग की । इस मौके पर मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन सौंपा गया । प्रेस बयान जारी करते हुए जिला सचिव सुमित दलाल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने खरीफ 2025 की बर्बाद हुई धान, बाजरे और कपास की जलभराव से जिला में 1,40,000 एकड़ में फसल बर्बाद हुई थी जिसको सबसे ज्यादा मार महम,सांपला,और कलानौर तहसील में थी लेकिन  मुआवजा दिया मात्र लगभग 6500 एकड़ का ही। इन तहसीलों के हजारों किसान आज तक मुआवजे पाने के लिए संघर्ष कर रहे है । सरकार ने बर्बाद हुई फसलों पर डुप्लीकेट फोटो और बीमा का बहाना बनाकर किसानों को मुआवजे से वंचित कर दिया। मुआवजा न देकर सरकार ने किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है जिससे किसानों में भारी आक्रोश है । किसान सभा राज्य उपप्रधान प्रीत सिंह ने बताया कि आज भी दर्जनों गांव में हजारों एकड़ कृषि भूमि में पानी खड़ा है और रबी की बिजाई नहीं हो पाई उन किसानों की भरपाई के लिए सरकार द्वारा अभी तक क्षतिपूर्ति पोर्टल नहीं खोला गया है जिला प्रशासन भी किसानों की सरासर अनदेखी कर रहा है आज तक उप...

महिला सशक्तिकरण समाज के विकास हेतु जरूरी : डॉ एच.के. अग्रवाल

Indiknow, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की चौधरी रणबीर सिंह ओपीडी में डीन छात्र कल्याण विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के तौर पर कुलपति डॉ एचके अग्रवाल उपस्थित हुए। मंच का संचालन डॉ  मधू शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ  एच.के. अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज के विकास के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं और उनके बिना समाज का विकास संभव नहीं है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना चाहिए, ताकि वे अपने हकों की रक्षा कर सकें और समाज में अपनी भूमिका निभा सकें। कुलसचिव डॉ रूपसिंह ने बताया कि शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकती हैं। निदेशक डॉ एस.के. सिंघल ने कहा कि महिलाओं को समाज में अपनी भूमिका निभानी चाहिए, ताकि वे समाज के विकास में अपना योगदान दे सकें और समाज को आगे बढ़ा सके...