सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

योग एवं ध्यान से तन,मन होता है सुदृढ़ : मंजू

Indiknow, रोहतक।   गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में योग क्लब के तत्वावधान में योग एवं ध्यान विषय पर चल रही  दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन भी यौगिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. महाश्वेता ने पौधे भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी डॉ विनोद ने बताया कि चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा मंजू ने योग एवं ध्यान के बारे में विस्तार से चर्चा की। मंजु ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग एवं ध्यान को अवश्य शामिल करना चाहिए। निरंतर योग करने से शारीरिक स्वास्थ्य में लाभ मिलता है और ध्यान हमें मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाता है। इसके पश्चात नरेश एवं नीरू ने यौगिक क्रियाओं एवं ध्यान का अभ्यास करवाया। सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया एवं यौगिक अभ्यास किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मोना मल्होत्रा ने किया।   इस अवसर पर उपाध्यक्ष नरेश एवं सेक्रेटरी  नीरू विशेषज्ञ के रूप में और डॉ गीता रानी, डॉ विनोद कुमार, डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी, पूनम अत्री, निधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल द्वारा स्कूल में वाटर कूलर भेंट

Indiknow, रोहतक। रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल द्वारा सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काहनौर में एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस सराहनीय कार्य को सुनीता रानी मनचंदा द्वारा प्रायोजित किया गया। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए यह पहल छात्राओं को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। रोटरी क्लब का यह छोटा सा प्रयास विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और “सेवा ही सर्वोपरि” के सिद्धांत को साकार करता है। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सुमित परुथी ने बताया कि क्लब समय-समय पर विद्यालय का दौरा करता है और भविष्य में यहां वाटर आरओ सिस्टम भी स्थापित करने की योजना है, ताकि छात्राओं को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इस अवसर पर सरपंच अमित कादयान, गीत परुथी,  प्रीति चुघ, कंवल चुघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश भूटानी, पुलकित जैन, छवि जैन एवं मोनिका जैन उपस्थित रहे।

चौधरी छोटूराम के समाधि स्थल पर बन रहा भव्य डोम , प्रधान ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Indiknow, रोहतक। जाट शिक्षण संस्था के  प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने मैनेजमेंट एवं कालेजियम सदस्यों के साथ संस्था में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यों में और तेजी लाने  और कार्य में पारदर्शिता लाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि संस्था में कई अहम निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं तथा कुछ पर कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि किसानों के मसीहा चौधरी छोटूराम के जाट स्कूल में बनाए गए समाधि स्थल का भव्य निर्माण कार्य प्रगति पर है। समाधि स्थल पर लगी छोटू राम की प्रतिमा भी बड़ी की जाएगी साथ ही वहां पर एक बड़ा और सुंदर भव्य डोम  बनाया जा रहा है। इस डोम में उस पहाड़ का  पत्थर लगाया जा रहा है जो की अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर में लगाया गया है। समाधि स्थल के दोनों तरफ पार्क भी विकसित किया जाएगा। इसे एक धाम का स्वरूप दिया जा रहा है। इसके साथ ही मैनेजमेंट की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था में क्रिकेट ग्राउंड का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज भी तैयार की ...

विद्यार्थियों को डिजिटल फ्रॉड्स एवं सुरक्षित निवेश के प्रति किया जागरूक

-राजकीय महिला महाविद्यालय, लखन माजरा में BSE द्वारा निवेशक जागरूकता (RISA) कार्यक्रम आयोजित Indiknow, रोहतक : राजकीय महिला महाविद्यालय, लखन माजरा में आईक्यूएसी (IQAC) प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तथा वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त प्रयास से रीजनल इन्वेस्टर सेमिनार फॉर अवेयरनेस (RISA) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या इंदु सपरा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री पूनम चंद, इन्वेस्टर सर्विसेज सेंटर, बीएसई (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज), नई दिल्ली रहे। मुख्य वक्ता ने अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित निवेश के उपायों तथा डिजिटल फ्रॉड्स से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सिक्योरिटीज मार्केट, म्यूचुअल फंड, डिपॉजिटरी सिस्टम तथा निवेशकों की शिकायत निवारण प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समय में बढ़ते साइबर फ्रॉड एवं सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सावधान रहने के उपाय बताए। मुख्य वक्ता ने बताया कि डिजिटल युग में फिशिंग कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने तथा नकली निवेश योजनाओं क...

प्रभारी प्रदीप चौधरी ने अमित रंजन को महानगर का बूथ प्रबंधन प्रवासी प्रभारी बनाए जाने के लिए जताया आभार

Indiknow, गाज़ियाबाद। नामित पार्षद एवं मुरादनगर विधानसभा बूथ प्रबंधन प्रवासी प्रभारी प्रदीप चौधरी ने संगठनात्मक कार्यों में सहयोगी के रूप में  उपरोक्त दायित्व  सौंपने पर शीर्ष नेतृत्व एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का हृदय से आभार व्यक्त किया है। इसके साथ-साथ महानगर संगठन के अनुभवी, कर्मठ  महानगर उपाध्यक्ष अमित रंजन को महानगर का बूथ प्रबंधन प्रवासी प्रभारी बनाए जाने के लिए भी उन्होने बधाई दी एवं नेतृत्व का आभार जताया । प्रदीप चौधरी ने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले राजनगर, कविनगर, गोविंदपुरम, मुरादनगर शहर एवं देहात मंडल के सम्मानित मंडल अध्यक्षगण से अपील की है कि कि बूथ समितियों की पूर्ण एवं अद्यतन सूची शीघ्र तैयार कर संबंधित सम्मानित मंडल प्रवासी/प्रभारी को उपलब्ध कराएं तथा अपने विधायक अजीत पाल त्यागी के स्वागत सम्मान में विधानसभा की बूथ समिति की पताका महानगर में सबसे पहले फहराने का काम करें। उन्होने सभी के साथ मिलकर सशक्त बूथ संगठन के साथ लोकतंत्र महासंग्राम 2027 की विजय गाथा का शुभारंभ करने की बात भी कही ।

गाजियाबाद महानगर में दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग महाभियान संपन्न

Indiknow गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत गाजियाबाद महानगर की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के निर्देशन में शहर विधानसभा एवं मुरादनगर विधानसभा का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग नंद ग्राम स्थित मदर इंडिया पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ।  प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी वरिष्ठ नेता अनिल खेड़ा, वर्ग प्रमुख की जिम्मेदारी नामित पार्षद एवं महानगर कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चौधरी ने निभाई। कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण अभियान का विधिवत शुभारंभ पूर्व महापौर आशु वर्मा, वरिष्ठ नेता बृजपाल सिंह तेवतिया, अनिल खेड़ा, प्रदीप चौधरी, ललित कश्यप द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमुख दायित्व इस प्रकार निर्धारित किए गए— वर्ग प्रभारी : अनिल खेड़ा  वर्ग प्रमुख: प्रदीप चौधरी ...

Health University's grand plan: Academic and health services will receive a boost, VC briefs Governor

— Dr. H.K. Aggarwal meets with Prof. Ashim Kumar Ghosh Indiknow, Rohtak. Dr. H.K. Aggarwal, Vice Chancellor of Pandit Bhagwat Dayal Sharma Health University, Rohtak, met with Chancellor and Haryana Governor, Prof. Ashim Kumar Ghosh, and briefed him on the university's various initiatives to strengthen academic excellence and health services. During the meeting, Dr. Aggarwal highlighted the university's continued efforts to promote research, encourage innovation, and improve the overall quality of medical education. He emphasized the crucial role of the university's flagship institute, PGIMS, Rohtak, which receives approximately 8,000 patients daily for treatment. These patients come from not only Haryana but also neighboring states. He also shared information about the hospital's infrastructure upgrades, modernization of medical facilities, and improved patient care.  Dr. Agarwal also briefed the Governor on ongoing development projects on campus, including the expansi...

सांपला नगर पालिका चुनाव में प्रत्याशी 28 अप्रैल तक वापिस ले सकते है नामांकन पत्र : रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार

- आज प्रधान पद के लिए 5 नामांकन पत्र तथा सदस्यों के लिए 7 नामांकन पत्र प्राप्त हुए Indiknow, सांपला : सांपला की उपमंडलाधीश एवं नगर पालिका के चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि आज नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशियों तथा सदस्य के पदों के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 28 अप्रैल को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापिस लें सकेंगे। इसी दिन सायं 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा मतदान केंद्रों की सूची चस्पा की जाएगी।  उन्होंने बताया कि 10 मई को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए मतदान होगा तथा 13 मई 2026 को प्रात: 8 बजे से निर्धारित स्थानों पर मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।  सांपला नगर पालिका के ...

पूर्व छात्रा मिलन समारोह 2026: अनुभव, प्रेरणा और आत्मीयता का सजीव संगम

Indiknow, रोहतक : राजकीय महिला महाविद्यालय, लाखन माजरा में आज पूर्व छात्रा मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या इंदु सपरा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर प्राचार्या महोदया ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व छात्राएं किसी भी संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं। उनका अनुभव और उपलब्धियाँ वर्तमान छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं तथा ऐसे आयोजन महाविद्यालय और पूर्व छात्राओं के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाविद्यालय की पूर्व छात्रा मिस तन्नु, जो वर्तमान में के.एम. गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना (जिला जींद) में सहायक प्रोफेसर प्राणिविज्ञान के पद पर कार्यरत हैं, ने अपने संबोधन में कहा कि सफलता के लिए सतत प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों के प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि आज वे जिस स्थान पर हैं, उसमें अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य निर्...

नगर पालिका सामान्य चुनाव के दृष्टिगत वीडियो सर्विलेंस टीमें व वीडियो व्यूविंग टीमें गठित : रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार

- आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू करवाना करेंगी सुरक्षित Indiknow, सांपला : उपमंडलाधीश एवं नगर पालिका सामान्य चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि नगर पालिका के सामान्य चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने तथा आदर्श आचार संहिता के सख्ती से लागू करवाने के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध किये गए है। अंकिता पुवार ने बताया कि चुनाव प्रत्याशियों के चुनाव कार्यक्रमों, चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए 4 वीडियो सर्विलेंस टीमें तथा 4 वीडियो व्यूविंग टीमें गठित की गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड एक से 4 के लिए वीडियो सर्विलेंस टीम में सांपला स्थित राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हरदीप सिंह व वीडियोग्राफर सुनील, वार्ड 5 से 8 के लिए इसी महाविद्यालय के एसोसिएट पवन कुमार व वीडियोग्राफर साहिल, वार्ड 9 से 12 के लिए सिंचाई डिवीजन सांपला के एसडीओ संजीव कुमार व वीडियोग्राफर प्रदीप तथा वार्ड संख्या 13 से 16 के लिए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के एसोसिएट प्रोफेसर नवीन कुमार के साथ वीडियोग्राफर सतीश को तैनात किया गया है।  रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया ...

भाजपा गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति घोषित, नवनियुक्त सदस्यों ने जताया आभार

Indiknow, गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा गाजियाबाद महानगर कार्यसमिति की घोषणा की गई है। घोषित सूची में 63 कार्यकर्ताओं को महानगर कार्यसमिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। सभी नवनियुक्त सदस्यों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त सदस्यों ने विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल का धन्यवाद ज्ञापित किया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां समर्पित कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। महानगर कार्यसमिति में शामिल सभी सदस्य संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर महानगर कार्यसमिति सदस्य प्रदीप चौधरी  ने शीर्ष नेतृत्व और महानगर अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी सेवा का अवसर है। संगठन के कार्यों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प है। इस महानगर कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप चौधरी, संजय कांत, संजीव झा, ज...

करुणा, प्रेम और सह-अस्तित्व का सजीव उत्सव – मानव एकता दिवस

Indiknow, रोहतक। जब हृदय में करुणा, प्रेम और एकत्व की दिव्य चेतना जागृत होती है, तब मानव अपने सीमित स्वार्थों से ऊपर उठकर सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण का सशक्त माध्यम बन जाता है। परोपकार, करुणा और परमार्थ जैसे अलौकिक मूल्यों से आलोकित यह पावन अवसर उस दिव्य अनुभूति का प्रतीक बना, जहाँ “मानव को मानव हो प्यारा, एक-दूजे का बने सहारा” का संदेश केवल शब्दों तक सीमित न रहकर हृदयों में जीवंत हुआ। आज युगप्रवर्तक निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी महाराज की दिव्य स्मृति में, सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में दिल्ली के ग्राउंड नं. 8 में "मानव एकता दिवस" आयोजित किया गया। इसके साथ ही देशभर के हजारों सत्संग केंद्रों पर भी यह आयोजन श्रद्धा एवं समर्पण भाव से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और निष्काम सेवा का जीवंत स्वरूप बनकर उभरा। संत निरंकारी मण्डल के जोनल इंचार्ज आदरणीय बलदेव राज नागपाल जी ने जानकारी देते हुए बताया कि समूचे भारतवर्ष के लगभग 200 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिनमें लगभग 40,000 यूनिट रक...

आपातकालीन प्रसूति मामले में स्वैच्छिक सिंगल डोनर प्लेटलेट (SDP) दान ने बचाई जान

Indiknow, रोहतक।   स्वैच्छिक रक्तदान का एक जीवन-रक्षक कार्य सोनीपत के सिस खेडी निवासी आनंद द्वारा किया गया। उन्होंने PGIMS रोहतक के लेबर वार्ड-2 में भर्ती एक गंभीर रूप से बीमार मरीज के लिए 'सिंगल डोनर प्लेटलेट्स' (SDP) दान किए। इस मरीज को 'प्लेसेंटा प्रीविया' की समस्या थी और उसके लिए आपातकालीन 'लोअर सेगमेंट सिजेरियन सेक्शन' (LSCS) सर्जरी निर्धारित थी। जांच में पाया गया कि मरीज के प्लेटलेट्स की संख्या बेहद कम (10,000/µL) थी, जिससे सर्जरी के दौरान जान लेवा रक्तस्राव (ब्लीडिंग) का खतरा बहुत अधिक था। ऐसी गंभीर स्थितियों में, सुरक्षित सर्जरी सुनिश्चित करने और जटिलताओं को रोकने के लिए प्लेटलेट्स की समय पर उपलब्धता अत्यंत आवश्यक होती है। इस तत्काल आवश्यकता पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, नंद आगे आए और SDP दान किया। SDP एक अत्यंत प्रभावी 'कम्पोनेंट थेरेपी' है, जिसके तहत एक ही डोनर से प्राप्त प्लेटलेट्स की एक केंद्रित खुराक मरीज को दी जाती है। इस समय पर किए गए योगदान ने मरीज की स्थिति को स्थिर करने और आपातकालीन सर्जरी को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूम...

विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह पर पीजीआईडीएस में वॉकथॉन का आयोजन

Indiknow, रोहतक : पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज  में ‘विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह’ के तहत गुरुवार को वॉकथॉन का आयोजन किया गया। पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा आयोजित इस वॉकथॉन का उद्देश्य आमजन को मुंह के स्वास्थ्य और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करना था। वॉकथॉन को संस्थान की प्राचार्या डॉ मनु राठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर फैकल्टी मेंबर्स, रेजिडेंट डॉक्टर, बीडीएस के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर हिस्सा लिया। ‘स्वस्थ मुंह, स्वस्थ जीवन’, ‘ब्रश दो बार, मुस्कान हर बार’ और ‘तंबाकू को कहें ना’ जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।   डॉ मनु राठी ने वॉकथॉन को संबोधित करते हुए कहा कि मुंह हमारे शरीर का दर्पण है। ओरल हेल्थ को नजरअंदाज करना कई गंभीर बीमारियों को न्योता देना है। ओरल हेल्थ अवेयरनेस मंथ के तहत हमारा प्रयास है कि यह संदेश हर घर तक पहुंचे। सिर्फ अप्रैल में ही नहीं, बल्कि साल के 12 महीने मुंह की साफ-सफाई हमारी आदत में शामिल होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इस महीने के दौरान संस्थान द्वारा नुक्कड़ नाटक, स्कूल हेल्थ कैं...

राष्ट्रीय व्यापार मंडल का व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह : व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापारी आयोग का गठन अत्यंत आवश्यक

Indiknow, गाजियाबाद । राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा राजनगर स्थित औरनेट पैलेस मैरिज होम में बुधवार शाम  भव्य व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने की तथा सम्मेलन का आयोजन जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन में सैकड़ों व्यापारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। सम्मेलन में वक्ताओं ने व्यापारी हितों को ध्यान में रखते हुए व्यापारी आयोग के गठन की जोरदार मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश में बाल आयोग, अल्पसंख्यक आयोग एवं अनुसूचित आयोग हैं, उसी प्रकार व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापारी आयोग का गठन अत्यंत आवश्यक है। आयोग के अभाव पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने अपने संक्षिप्त अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए व्यापारी आयोग का गठन आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का आह्वान किया। इसके साथ ही आगामी चुनावों मे...

मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर एवं सत्संग 24 अप्रैल को

  Indiknow, रोहतक: संत निरंकारी मिशन की ओर से ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर 24 अप्रैल को संत निरंकारी सत्संग भवन, सेक्टर-4 में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत सत्संग कार्यक्रम होगा। यह जानकारी संत निरंकारी मण्डल रोहतक शाखा के मीडिया सहायक डॉ. सत्य प्रकाश ने दी। उन्होने बताया कि रक्तदान शिविर में पी.जी.आई. के अनुभवी चिकित्सकों एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की टीम द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा। रोहतक क्षेत्र के संयोजक हेमंत निरंकारी के अनुसार इस शिविर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान देंगे। सत्संग कार्यक्रम की अध्यक्षता मधु विहार, दिल्ली के ज्ञान प्रचारक महात्मा श्री गगन भाटिया करेंगे, जिसमें श्रद्धालु भक्ति एवं आध्यात्मिकता का लाभ प्राप्त करेंगे। यह आयोजन बाबा गुरबचन सिंह एवं चाचा प्रताप सिंह की पावन स्मृति को समर्पित है, जिनका जीवन त्याग, समर्पण एवं निःस्वार्थ सेवा की अद्वितीय मिसाल रहा है। उन्होंने मानव मात्र को प्रेम, विनम्रता और एकत्व का संदेश देते हुए समाज में भाईचारे एवं आध्यात्मिक जागृति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उ...

पीजीआईएमएस के कम्युनिटी मेडिसन विभाग ने मनामा राष्ट्रीय-कृमि मुक्ति दिवस

Indiknow, रोहतक। पीजीआईएमएस के कम्युनिटी मेडिसन विभाग ने अर्बन एरीया के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों और आंगनबाड़ियों में राष्ट्रीय कृर्मी मुक्ति दिवस  मनाया गया, जिसका शुभारम्भ विभागाध्यक्ष डा. नीलम कुमार ने काठमंडी  स्थित जी०डी० पब्लिक स्कूल से रिबन काट कर किया । कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डा० अनुज जांगड़ा ने बच्चों तथा अध्यायकगण को बताया कि भारत सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थय को सुधारने के लिए मनाया जाने वाला एक विशेष अभियान है, यह मुख्य रूप से पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में उनके एरिया में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी के बच्चों को कृमि नासक दवा अल्बंदजोल दवा बच्चों को मुफ्त दी जा रही है। इस अवसर पर डा० मनोज सैनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य तथा एनीमिया बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और विकास में सुधार करना तथा  खून की कमी से बचाना है। कार्यक्रम में कृमि संक्रमण के लक्षण जैसे पेट दर्द , कमजोरी, उल्टी और वजन न बदना आदि -आदि शामिल हैं। ब्लाक एजुकेटर सत्यवान बल्हारा ने कृमि संक्रमण से बचाव के बारे  में कुछ से जानकारी  ...

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति केवल दिखावटी संवेदनशीलता का रहा : गौरव भाटिया

Indiknow, गाजियाबाद। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का इतिहास महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति केवल दिखावटी संवेदनशीलता का रहा है। जब भी महिलाओं को वास्तविक अधिकार देने की बात आती है, ये दल एकजुट होकर उसका विरोध करते हैं। यह बात सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रखर वक्ता गौरव भाटिया ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की कार्यप्रणाली एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर नवयुग मार्केट स्थित एक निजी बैंक्वेट में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।   उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है, लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी इसे कमजोर करने और भ्रम फैलाने में लगी हुई हैं। यह उनके वास्तविक इरादों को उजागर करता है। भाटिया ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल और अखिलेश ने मिलकर एक जैसी नकारात्मक सोच बना ली है, जो महिलाओं को अधिकार मिलने से रोकने की कोशिश कर रही है। यह गठजोड़ महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ खड़ा द...

राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह आयोजित

Indiknow, रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखन माजरा के प्रांगण में वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन प्राचार्या इंदु सपरा के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। फ़रीदाबाद से प्राचार्य एवं जिला उच्च शिक्षा अधिकारी (सेवानिवृत्त) डॉ. सुनीधि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात प्राचार्या द्वारा ‘वार्षिक प्रतिवेदन सत्र 2025-26’ के माध्यम से महाविद्यालय की वर्षभर की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया गया। कुलसचिव  डॉ नीलम ने इस कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि, महाविद्यालय की प्राचार्या, उप-प्राचार्या, कुल सचिव तथा समिति प्रभारी द्वारा वार्षिक पत्रिका के प्रथम संस्करण ‘सृजनिका – एक पहल’ का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन  में कहा कि शिक्षा व्यक्तित्व का निर्माण करती है, जबकि डिग्री उसका केवल परिणाम है। स्वामी विवेकानंद को उद्धृत करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्री के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व ...

धार्मिक प्रतीकों पर रोक को लेकर विरोध तेज, पूर्व महापौर आशु वर्मा ने जताई कड़ी आपत्ति

Indiknow, गाजियाबाद। देश की प्रमुख आईवियर कंपनी Lenskart द्वारा अपने कर्मचारियों को सिख प्रतीक चिन्ह, तिलक, कड़ा (कलावा) सहित अन्य धार्मिक प्रतीक पहनने पर कथित रूप से रोक लगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस निर्णय को लेकर सामाजिक एवं राजनीतिक स्तर पर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। गाजियाबाद के पूर्व महापौर आशु वर्मा ने इस विषय पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे धार्मिक स्वतंत्रता और आस्था पर सीधा प्रहार बताया है। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और बहुलतावादी देश है, जहां प्रत्येक नागरिक को अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं का पालन करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। आशु वर्मा ने अपने बयान में कहा कि किसी भी निजी कंपनी को यह अधिकार नहीं है कि वह अपने कर्मचारियों की धार्मिक आस्थाओं और प्रतीकों पर रोक लगाए। सिख समाज के पवित्र प्रतीक हों या हिंदू धर्म के तिलक और कलावा, ये हमारी सनातन परंपरा और पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। इनका अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनी ने इस निर्णय को तत्काल वापस नहीं लिया, तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।...

भ्रम से बाहर आएं, आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें : प्रदीप चौधरी

अपुष्ट सूचनाओं से बचने व जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद में लागू की गई गृह कर की नई टैरिफ व्यवस्था को लेकर विभिन्न माध्यमों में प्रसारित हो रही अपुष्ट जानकारियों के बीच नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने नागरिकों से संयम एवं जागरूकता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नई दरें लागू कर दी गई हैं, किंतु अभी सॉफ्टवेयर पर पूर्ण रूप से अपडेट होना शेष है, जिसे निगम द्वारा शीघ्र ही पूर्ण कर दिया जाएगा। ऐसे में आधिकारिक जानकारी आने से पहले किसी भी प्रकार के भ्रम से बचना आवश्यक है। प्रदीप चौधरी ने बताया कि नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन नागरिकों ने पूर्व में हाउस टैक्स जमा कर दिया है, उन्हें नई व्यवस्था के अंतर्गत मिलने वाली राहत का लाभ समायोजन के रूप में आगामी वर्षों में दिया जाएगा, जिससे भविष्य में कर भार कम होगा। नई व्यवस्था के प्रमुख बिंदुओं के अनुसार मकान की आयु के आधार पर छूट का प्रावधान किया गया है। 10 वर्ष तक पुराने मकानों पर 25%, 10 से 20 वर्ष तक पर 32.5% तथा 20 वर्ष से अधिक पुराने मकानों पर 40% तक की छूट मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान करने ...

अम्बेडकर DSC प्रोफेसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधन में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित

Indiknow, रोहतक। अम्बेडकर DSC प्रोफेसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधन में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अम्बेडकर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र के उद्घाटन संबोधन से हुआ। सभी अतिथियों के स्वागत के पश्चात बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में CDLU के पूर्व कुलपति प्रो. विजय कुमार एवं इग्नू से प्रो. कौशल पंवार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉम्पिटिशन कमीशन डेप्युटी डायरेक्टर डॉ. अनिल  तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में एमडीयू विधि विभाग के प्रो. सतपाल ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से बाबा साहेब की समानता, सामाजिक न्याय, शिक्षा एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित विचारधारा को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अत्यंत प्रासंगिक बताया। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के आदर्शों को अप...

मानव एकता दिवसः सेवा और आध्यात्मिक समरसता का पावन अवसर

Indiknow, रोहतक: जब मानव हृदय में प्रेम की मधुर धारा अविरल प्रवाहित होती है और आत्मा एकत्व के दिव्य स्पंदन से आलोकित होती है, तभी मानवता का वास्तविक और पावन स्वरूप प्रकट होता है। यह वही स्थिति है जहाँ समस्त भेदभाव स्वतः विलीन हो जाते हैं और करुणा, समरसता तथा सार्वभौमिक भाईचारे का भाव जीवन्त हो उठता है। इसी दिव्य आध्यात्मिक चेतना को साकार करने हेतु संत निरंकारी मिशन द्वारा बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति में ‘मानव एकता दिवस’ 24 अप्रैल 2026 को श्रद्धा, समर्पण और प्रेममय वातावरण में आयोजित किया जाएगा, जो संपूर्ण मानव जाति को एकत्व, सेवा और सद्भाव का अमूल्य संदेश प्रदान करेगा। सतगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमितजी के पावन सान्निध्य में दिल्ली के बुराड़ी स्थित सरोवर के सम्मुख ग्राउंड नं. 2 में एक भव्य एवं दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा, जहाँ श्रद्धालु भक्त प्रेम, भक्ति और आध्यात्मिकता के अद्वितीय संगम का अनुभव करेंगे। यह पावन अवसर केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति का उत्सव होगा, जो प्रत्येक हृदय को ईश्वरीय एकत्व के अनुभव से जोड़ते हुए आंतरिक शांति और संतोष की अन...

डॉ. रामेन्द्र हुड्डा बने जाट कॉलेज शिक्षक यूनिट के प्रधान

Indiknow, रोहतक। जाट कॉलेज शिक्षक यूनिट के चार पदाधिकारिओं का चुनाव बुधवार को सर्वसम्मति से किया गया। टीचर यूनिट की बैठक में अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामेन्द्र हुड्डा को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसी प्रकार अंग्रेजी विभाग के ही एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शमशेर तोगड़िया को उप-प्रधान, शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंधु को महासचिव तथा भौतिकी विभाग से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीतू भारती को कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुना गया। यह चुनाव प्रक्रिया एचसीटीसीए के पूर्व प्रधान एसोसिएट प्रोफेसर दयानंद मलिक की देखरेख में संपन्न हुई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हितों की रक्षा, शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने तथा कॉलेज के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी शिक्षक समुदाय की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Anatomy Department Brings Laurels to PGIMS at International Level : Vice-Chancellor Dr. H. K. Aggarwal

Indiknow, Rohtak: The Department of Anatomy at Pt. B. D. Sharma Post Graduate Institute of Medical Sciences has brought international recognition to the institution by demonstrating excellence in academics and research. At the 14th International Conference of the Society of Clinical Anatomists, held in Jaipur from April 2 to 4, 2026, the department secured two prestigious Best Paper Presentation awards, reaffirming its commitment to high-quality research. The conference witnessed participation from over 900 national and international delegates, reflecting its wide academic significance. Vice-Chancellor Dr. H. K. Aggarwal highlighted that during the conference, Dr. Aarti was invited as a distinguished panelist in a special discussion on “Future of Anatomy as a Career.” She received this recognition for her notable contributions in innovative anatomy teaching, integration of virtual dissection techniques, and incorporation of clinical correlations into undergraduate and postgraduate cur...

10वीं बोर्ड परीक्षा में जैड ग्लोबल स्कूल का परिणाम शानदार

  Indiknow, रोहतक। जैड ग्लोबल स्कूल ने कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त हुई। निदेशक हर्षित गर्ग एवं प्राची गर्ग ने स्कूल की इस उपलब्धि पर बच्चों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों की जमकर तारीफ की। उन्होने बताया कि इस वर्ष कुल 122 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से सभी विद्यार्थी सफल रहे और विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत  रहा । विद्यालय के छात्र  रूद्रांश ने 98.8  अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुनीत काजला ने 98.6% ,  सिद्धि ने 98.4% तथा मानसी जांगड़ा ने 98.2% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उन्होने बताया कि  कुल 23 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 51 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त 73 विद्यार्थियों ने 85% से अधिक तथा 90 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। सभी विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस शानदार परिणाम के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...