पार्षद प्रदीप चौधरी की पौत्री मिशिका का प्रथम नवरात्र पूजन, परिवार एवं पार्क वासियों ने दिया आशीर्वाद
IndiKnow, गाजियाबाद। नगर निगम पार्षद प्रदीप चौधरी के परिवार में डेढ़ माह की नन्ही पौत्री मिशिका के प्रथम नवरात्र पूजन का आयोजन हर्षोल्लास , श्रद्धा और पारिवारिक आत्मीयता के साथ किया गया। इस शुभ अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ पार्क के निवासियों ने भी सहभागिता कर नन्ही मिशिका को देवी स्वरूप में पूजते हुए सुखी , स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर दादा प्रदीप चौधरी एवं दादी बीना चौधरी अपनी नन्ही पौत्री के प्रथम देवी पूजन को लेकर बेहद प्रसन्न नजर आए। मिशिका के पिता देशांक एवं माता सोनिया ने परिवार के इस मांगलिक आयोजन में खुशियां साझा कीं। वहीं चाचा इशांक एवं चाची कल्पना ने भी नन्ही मिशिका को स्नेह और आशीर्वाद दिया। भाई-बहन रेयांश , अहाना एवं आरना की खुशियों ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर मां दुर्गा की आराधना की तथा नन्ही मिशिका के जीवन में सुख , समृद्धि , उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। पार्क के निवासियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को पारिवारिक उत्सव के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम का सुंदर प्रतीक बना दिया।