सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

स्वास्थ्य लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 के तहत आपसी सहमति से विवादों के समाधान का सुनहरा अवसर : डॉ. तरन्नुम खान

- 01 अगस्त से 30 सितम्बर तक मध्यस्थता योग्य मामलों की होगी पहचान  - 01 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष अभियान  Indiknow, रोहतक । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली तथा मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी), माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में देशव्यापी विशेष अभियान मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों का सौहार्दपूर्ण, त्वरित एवं कम खर्चीले तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है, जिनमें आपसी समझौते की संभावना मौजूद है। डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 30 सितंबर 2026 तक मध्यस्थता (मेडिएशन) के माध्यम से सुलझाए जा सकने वाले मामलों की पहचान की जाएगी। इसके उपरांत 01 अक्टूबर 2026 से मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा से संबंधित मामले, चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) के मामले, वाण...

मां का दूध बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित और सम्पूर्ण आहार : डॉ सविता सिंघल

Indiknow, रोहतक । पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का उद्घाटन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओपीडी पीजीआईएमएस में किया गया। सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्सिंग कॉलेज की डीन एवं प्रिंसिपल प्रो. सुनीता कुमारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डीन छात्र कल्याण  डॉ. सविता सिंघल और विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजीआईएमएस के जनसंपर्क विभाग के सीनियर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. मंजूनाथ मौजूद रहे। इस वर्ष की थीम पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सविता सिंघल ने कहा कि स्तनपान केवल बच्चे का अधिकार नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान शुरू करवाना और पहले 6 महीने तक केवल मां का दूध देना शिशु मृत्यु दर और बीमारियों को कम करने का सबसे प्रभावी और किफायती तरीका है। मां का दूध बच्चे को सम्पूर्ण पोषण देता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और मां-बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है। डॉ. सविता सिंघल ने नर्सिंग विद्यार्थियों को स्तनपान दूत बनने...

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा का संदेश, स्टाफ को वितरित किए गए पौधे

प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा- यातायात नियमों का पालन कर बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियां Indiknow, रोहतक । गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा समिति के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी स्टाफ सदस्यों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात संकेतों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सावधानी और नियमों का पालन अनेक सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकता है तथा अनमोल जीवन बचा सकता है। सड़क सुरक्षा समिति के इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं क...

पांच साल की मुहिम रंग लाई, नहरों के पुलों पर लग रही सुरक्षा ग्रिल

Indiknow, रोहतक। पांच वर्षों तक लगातार जनजागरण, अधिकारियों से संवाद और जल प्रदूषण रोकने, पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयास आखिरकार रंग लाने लगे हैं। 'सुनो नहरों की पुकार मिशन' की पहल पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने शहर से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) फीडर नहर के प्रमुख पुलों पर ऊंची लोहे की जालीदार सुरक्षा ग्रिल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अब तक चार प्रमुख पुलों  पर यह कार्य पूरा हो चुका। एक समय था जब इन पुलों से प्रतिदिन प्लास्टिक की थैलियों में भरी धार्मिक सामग्री, निर्माल्य और अन्य कचरा नहर में फेंका जाता था, लेकिन अब सुरक्षा ग्रिल लगने से इस पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। मिशन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से प्रतिदिन शाम को मिशन के स्वयंसेवक नहरों के पुलों पर खड़े होकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। उन्हें समझाया जाता रहा कि प्लास्टिक और धार्मिक सामग्री नहर में न डालें, क्योंकि यही पानी हजारों लोगों के घरों तक पेयजल के रूप में  भी पहुंचता है। बावजूद इसके कुछ लोग जल्दबाजी या अंधविश्वास के चलते पुलों से प्लास्टिक ...

भारत विकास परिषद, रत्न शाखा ने डॉ अनिता नरूला चैरिटेबल फाउंडेशन ओऱ पीजीआईएमएस के सहयोग से मुफ़्त स्तन कैंसर जांच शिविर जैन पब्लिक स्कूल में किया आयोजन

Indiknow, रोहतक । स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, रत्न शाखा रोहतक ने शुक्रवार को जैन पब्लिक स्कूल, जींद रोड में एक विशाल निशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर ओर दाँतो का इलाज कैंप का आयोजन किया। शिविर का संचालन पीजीआईडीएस रोहतक पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष  ओर जनसंपर्क विभाग के सीनियर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. मंजूनाथ के निर्देशन और सहयोग से किया गया। डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि स्कूल और सामुदायिक स्तर पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज में बीमारियों की समय पर पहचान में बहुत मददगार साबित होते हैं। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ मंजूनाथ ने कहा कि हरियाणा ने बढ़ते हुए स्तन कैंसर के मरीजों को देखते हुए डॉ अनिता नरूला चैरिटेबल फाउंडेशन रोहतक और पीजीआईएमएस के बीच  में हाली में  एक समझौता साइन हुआ था जिसका उद्देश्य है हरियाणा को कैंसर मुक्त कराना इसके तत्वाधान में एलपीएस बोसॉर्ड के श्री राजेश जैन द्वारा चलित मोबाइल मैमोग्राफी क्लीनिक के सहयोग से आयोजन हुआ। इस कैंप में जैन पब्लिक स्कूल के आस पास इ...

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में 200 पौधों का वितरण

Indiknow, रोहतक । भारत सरकार की "एक पेड़ माँ के नाम" मुहिम के तहत गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज, रोहतक में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को 200 पौधों का वितरण किया गया तथा सभी ने अपनी माँ के सम्मान में एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी समाधान वृक्षारोपण ही है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि महाविद्यालय सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। समाजसेवी जितेंद्र अत्री ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आध...

डॉ. एस.के. सिंघल के कार्यालय में कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

Indiknow, रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक एवं एनेस्थीसिया विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुरेश कुमार सिंघल करीब 40 साल की सेवा के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे है, लेकिन शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते गुरुवार को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके कार्यालय में कर्मचारियों ने फूलमालाओं, पगड़ी पहना और स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। डॉ सविता सिंघल ने इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 12 जुलाई 1961 को जन्मे डॉ. सिंघल ने 1987 में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से एमडी की डिग्री ली। 38 साल से ज्यादा समय तक एनेस्थीसिया विभाग में सेवाएं देने के बाद वे पीजीआईएमएस के निदेशक बने। यूएचएसआर की एकेडमिक काउंसिल, एग्जीक्यूटिव काउंसिल और कोर्ट के सदस्य, पीजी व यूजी बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन, डिसिप्लिनरी कमेटी के चेयरमैन और निश्चेतन संकाय के डीन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। कोविड के दौरान नोडल अधिकारी, स्टेट ऑर्गन ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन सोटो की स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन और स्टेट ट्रामा सेंटर के नोडल अधिकारी के रूप में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। डीन डॉ. अशोक चौह...

आर्ट ऑफ़ लिविंग रोहतक के ‘गुरुपूर्णिमा उत्सव’ ने दिया युवाओं एवं बच्चों से सकारात्मक संवाद का संदेश

  Indiknow, रोहतक : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की रोहतक इकाई ने स्थानीय स्कॉलर्स रोजरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक ‘गुरु-परंपरा पूजन’  के साथ हुआ जिसे आर्ट ऑफ लिविंग रोहतक के गुरु-पूजा शिक्षकों डा.अपर्णा बत्रा, रवि कक्कड़, सीमा, सुगंधा, प्रियंका, गरिमाश्री ने विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया। तत्पश्चात सुंदर भाव-सत्संग ने सभी श्रोताओं को भक्तिरस में लीन कर दिया। डॉ. रश्मि बजाज, प्रियंका जानागल, सीमा आर्य ने गुरू-वंदन, देव-पूजन एवं प्रभुभक्ति के गीतों की भावमय प्रस्तुति द्वारा एक मनमोहक समा बांध दिया जहां उपस्थित श्रद्धालुजन कभी ध्यानमग्न हुए तो कभी झूम कर नाच उठे।  आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ प्रशिक्षिका डॉ. अपर्णा बत्रा ने इस अवसर पर संस्था संस्थापक पद्मविभूषण सम्मानप्राप्त आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी का समाज के नाम संदेश साझा करते हुए यह बताया कि समाज विशेषकर युवाओं में बढ़ती हताशा एवं हिंसा के चलते उन्हें अध्यात्म एवं सुसंस्कारों से जोड़ने की महती आवश्यकता है जिस उत्तरदायित्व को निभाने का प्रयास आर...

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन, विद्यार्थियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ

Indiknow, रोहतक । गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के प्रस्तावित अभियान के अंतर्गत उच्चतर शिक्षा निदेशालय (डीजीएचई), पंचकूला के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 हरियाणा बटालियन एनसीसी रोहतक के नायब सूबेदार संजय सिंह ने विद्यार्थियों को देश की अखंडता, राष्ट्रीय एकता एवं शहीदों के सम्मान की शपथ दिलाकर किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दलबीर कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका मूल्यांकन डॉ. सीमा शर्मा एवं डॉ. मनिषा कौशिक ने किया। प्रतियोगिता में मं...

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हवन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Indiknow, रोहतक : बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ द्वारा हवन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान जगदीश मलिक ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन से हुई, जिसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में एलपीएस बॉसर्ड  के प्रबंध निदेशक राजेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नीम, बरगद एवं पीपल (त्रिवेणी) के साथ-साथ आम, जामुन, नींबू, केला सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। अपने संबोधन में राजेश जैन ने कहा कि लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ पिछले कई वर्षों से बीमार एवं बेसहारा गौवंश की नि:स्वार्थ सेवा कर रहा है। इसके साथ ही संस्था पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के प्रधान जगदीश मलिक एवं उनकी पूरी टीम की इस सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. सुमन मलिक, सेक्टर-36 से राजेंद्र दलाल, मास्टर बंगालनंद, राजीव जैन, सन्नी निझावन, मनराम सहित सेक्टर-36 के अनेक गणमान्य नागरिकों ...

पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी : डॉ. तरन्नुम खान

- बच्चे किसी भी अनुचित स्पर्श या घटना को छिपाएं नहीं, तुरंत माता-पिता, शिक्षक या अधिवक्ता को दें जानकारी - पौधारोपण अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय में पौधा रोपित कर विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए Indiknow, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोहतक द्वारा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे पोक्सो एक्ट जागरूकता अभियान एवं पौधारोपण अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय, रोहतक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान रोहतक के डॉ. सतीश शर्मा ने भी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को पोक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज  एक्ट) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या गलत स्पर्श की स्थिति में वे घ...

पीजीआईएमएस रोहतक और डॉ. अनीता फाउंडेशन ने किया एमओयू : डायरेक्टर डॉ. एस.के. सिंघल

Indiknow, रोहतक। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले देश और हरियाणा दोनों जगह तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में हर साल प्रति 1 लाख महिलाओं पर लगभग 28 से 30 नए मामले सामने आते हैं। वहीं हरियाणा में यह महिलाओं में होने वाले कैंसर का सबसे बड़ा कारण है - हर 4 में से 1 महिला कैंसर ब्रेस्ट का ही होता है। अनुमान है कि हरियाणा में हर साल 3,000 से 3,500 नए ब्रेस्ट कैंसर के केस सामने आते हैं। चिंता की बात यह है कि बड़ी संख्या में महिलाएं अभी भी स्टेज 3 या 4 पर अस्पताल पहुंच रही हैं। यह कहना है पीजीआई के निदेशक डॉ एस के सिंघल का। इसी समस्या को देखते हुए आज हरियाणा में कैंसर की रोकथाम और जल्दी पहचान के लिए पीजीआईएमएस रोहतक, एलपीएस बोसॉर्ड और डॉ. अनीता चैरिटेबल फाउंडेशन के बीच बुधवार को एक ऐतिहासिक समझौता हुआ। दोनों संस्थाओं ने मिलकर कैंसर मुक्त हरियाणा समिति यानी सीएमएचएस के गठन का निर्णय लिया है। समझौते पर पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक प्रो. डॉ. एस.के. सिंघल और डॉ. अनीता चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्य ने हस्ताक्षर किए। डायरेक्टर डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि इस समिति का मकसद डॉक्टरों, शोधकर्ताओं, सरकारी विभागो...

सी.ए. सुशील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रोहतक सफायर, एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पौधरोपण अभियान के तहत इन्दिरा कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में पौधरोपण

Indiknow, रोहतक : रोटरी क्लब रोहतक सफायर, एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पौधरोपण अभियान के तहत इन्दिरा कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में सी.ए. सुशील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया व कन्हेली रोड स्थित एम.टी.एफ.सी  संस्था के बच्चों को भोजन करवाया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि  पौधारोपण में क्लब के काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर पौधरोपण किया। श्री मोदी जी के संदेश - एक पेड़ मां के नाम के तहत सी.ए. सुशील जैन एवं क्लब के सदस्यों के द्वारा 10 पौधे लगाकर अपना जन्म दिवस मनाया और संदेश दिया कि हमें अपने जीवन में पेड़ जरूर लगाने चाहिए। हमें जो आक्सीजन मिलती है वह पड़ों के द्वारा मिलती है। हर किस्म का पौधा एक औषधी का रूप है। इनसे अनेकों किस्म की दवाइयां बनती है जोकि हमारे जीवन में रामबाण का काम करती है। उन्होंने कहां कि हमे अपने जन्मदिवस व सालगिरह पर पर पौधे लगाने चाहिए और दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पौधे है तो हमारा जीवन है पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव है।  क्लब के प्रधान संजय पारिख ने कहा की पेडों के बिना मनुष्य ...

जन सेवा संस्थान का निरीक्षण कर बच्चों को विधिक अधिकारों एवं बाल संरक्षण कानूनों के प्रति किया जागरूक : डॉ. तरन्नुम खान

Indiknow, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के अध्यक्ष अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित "आउटरीच एंड अवेयरनेस एक्टिविटी फॉर स्पेशलाइज्ड लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन एंड इफेक्टिव इम्प्लीमेंटेशन ऑफ चाइल्ड राइट्स अवेयरनेस प्रोग्राम" के तहत जन सेवा संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. तरन्नुम खान ने संस्थान में रह रहे बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से संस्थान में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की तथा यह भी जाना कि उनके स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर किए जा रहे हैं अथवा नहीं तथा उनके आवश्यक दस्तावेज पूर्ण हैं या नहीं। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल श्रम समिति  के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। डॉ. तरन्नुम खान ने जन सेवा संस्थान के विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों एवं विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बच्चों को ...

एलपीएस बोसार्ड व रोटरी क्लब ऑफ़ रोहतक के विशाल पौधरोपण अभियान के तहत सेक्टर-2 में लगाए गए 132 पौधे

Indiknow, रोहतक। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज रोटरी क्लब ऑफ रोहतक के सहयोग से सेक्टर-2 पी.एफ. ऑफिस के पास  पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम, जामुंन, नींबू, कीनू, आँवला तथा शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 132 पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। राजेश जैन ने बताया कि एलपीएस बोसार्ड पिछले कई वर्षों से रोहतक एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान संचालित कर रहा है। इस अभियान के माध्यम से अब तक लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे जिले के हरित क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों से इस अभियान से जुड़क...

निशुल्क आंखों व दांतों की जांच के लिए शिविर का आयोजन

Indiknow, रोहतक । सराय मौहल्ला रोहतक स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर  व जिनशासन प्रभावना संघ  द्वारा आयोजित झज्जर रोड स्थित जैन जती जी श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में निशुल्क आंखों की जांच व दांतों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 90 मरीजों की आंखों की जांच व 85 मरीजों की दांतों की जांच की गई। शिविर में 102 मरीजों की ब्लड प्रैशर व शुगर की जांच भी की गई और सभी मरीजों को निशुल्क में दवाईयां वितरित की गई। यह सभी कार्यक्रम सराय मौहल्ला रोहतक स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर के संरक्षक राजेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुए। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया डॉ मंजूनाथ बी.सी वरिष्ठ प्रोफेसर एवं प्रमुख, सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग, पीजीआईडीएस, रोहतक एवं नेत्र जांच विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा पूर्व मुख्य नेत्र चिकित्सा अधिकारी,रोहतक, संस्था के प्रधान अतुल जैन, महामंत्री अजय जैन, कोषाध्यक्ष चक्रेश जैन प्रोजेक्ट प्रजिडेंट राजीव जैन, गौतम जैन ने  भगवान महावीर स्वामीजी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। डाक्टरों की टीम ने आंखों की जांच करके प...

एलपीएस बोसार्ड के पौधरोपण अभियान से प्रेरित होकर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया का 115 पौधों का रोपण

Indiknow, रोहतक । पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एलपीएस बोसार्ड प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में चल रहे "मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव–2026" से प्रेरित होकर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया ने आज एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया के प्रबंध निदेशक पुनीत गुप्ता के नेतृत्व में कंपनी की टीम अपने परिवारों सहित अभियान में शामिल हुई तथा झज्जर रोड स्थित नहर के समीप स्टेडियम 115 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पुनीत गुप्ता ने एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि राजेश जैन केवल उद्योग जगत में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे अभियानों से जुड़कर हरित एवं ...

सूर्य कवि बाजे भगत जयंती धूमधाम से मनाई, हरियाणवी संस्कृति की बिखरी छटा

Indiknow, रोहतक । सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट रोहतक द्वारा संचालित कन्हेली–पहरावर रोड स्थित सूर्य कवि बाजे भगत स्मारक में गुरुवार को सूर्य कवि बाजे भगत की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन हरियाणवी लोक संस्कृति का मनमोहक वातावरण बना रहा। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई को आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में हरियाणा के सुप्रसिद्ध रागनी गायक राकेश कलोई, नरेंद्र खरकरामजी, सुरेंद्र गिगनाऊ तथा गुलाब सिंह खंडवाल सहित अन्य कलाकारों ने सूर्य कवि बाजे भगत की अमर रागनियों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सूर्य कवि बाजे भगत हरियाणा की लोक संस्कृति के महान कवि थे। उनकी रचनाएं समाज को आज भी प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी साहित्यकारों एवं लोक कलाकारों का समान सम्मान करती है तथा उनकी विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध...

ओरल हेल्थ सभी बीमारियों का द्वार, समय पर जांच से संभव है बचाव : डॉ. एस के सिंघल

Indiknow, रोहतक । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में तथा पीजीआईएमएस रोहतक के सहयोग से रविवार को गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, कायस्थान, पाड़ा मोहल्ला में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, भंडारा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर पीजीआई के निदेशक डॉ एस के सिंघल ओर एलपीएस बोर्सड के एमडी राजेश जैन उपस्थित हुए। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।  शिविर में पहुंचे पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एस के सिंघल ने कहा कि ओरल हेल्थ सभी बीमारियों का द्वार है। मुंह और दांतों की सफाई न रखने से कई गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं। इसलिए नियमित जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में जिन मरीजों को अधिक समस्या पाई जाएगी, उन्हें मेडिकल कॉलेज में रेफर कर आगे का इलाज किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इस प्रकार के शिविरों से काफी लोगों को लाभ मिलेगा और वे समय पर अपना इलाज करा पाएंगे। एलपीएस बोर्सड के एमडी राजेश जैन ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित इस शिविर को सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास...

हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना : गजेंद्र फौगाट

- डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति के पौधरोपण अभियान का मायना गांव से शुभारंभ - मुख्यमंत्री के ओएसडी ने किया पौधा वितरण व पौधरोपण, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का दिया न्यौता - हरियाणा में तकनीक और नवाचार के नए अध्याय की होगी शुरुआत Indiknow, रोहतक । मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने कहा कि हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना है और जनभागीदारी के माध्यम से इस सपने को साकार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। गजेंद्र फौगाट शनिवार को गांव मायना में डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण अभियान के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों, पंच नरेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष सन्नी बब्बर तथा ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गजेंद्र फौगाट ने पौधों का वितरण एवं पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्य...