Indiknow, रोहतक । सराय मौहल्ला रोहतक स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर व जिनशासन प्रभावना संघ द्वारा आयोजित झज्जर रोड स्थित जैन जती जी श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में निशुल्क आंखों की जांच व दांतों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 90 मरीजों की आंखों की जांच व 85 मरीजों की दांतों की जांच की गई। शिविर में 102 मरीजों की ब्लड प्रैशर व शुगर की जांच भी की गई और सभी मरीजों को निशुल्क में दवाईयां वितरित की गई। यह सभी कार्यक्रम सराय मौहल्ला रोहतक स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर के संरक्षक राजेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुए।
यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया डॉ मंजूनाथ बी.सी वरिष्ठ प्रोफेसर एवं प्रमुख, सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग, पीजीआईडीएस, रोहतक एवं नेत्र जांच विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा पूर्व मुख्य नेत्र चिकित्सा अधिकारी,रोहतक, संस्था के प्रधान अतुल जैन, महामंत्री अजय जैन, कोषाध्यक्ष चक्रेश जैन प्रोजेक्ट प्रजिडेंट राजीव जैन, गौतम जैन ने भगवान महावीर स्वामीजी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। डाक्टरों की टीम ने आंखों की जांच करके पाया जिसमें कई मरीजों की आंखें कमजोर पाई गई व कई मरीजों का आंखों में इन्फैक्शन पाया गया । दंत विभाग के डाक्टर द्वारा मरीजों का चैकअप करने पर उनमें पायरिया पाया गया। डा. मंजूनाथ ने सभी साफ सफाई व देखभाल करने की विस्तृत जानकारी दी और उन्होंने कहां कि हमें ब्रुश गोल गोल घूमा कर सुबह-शाम दो बार करना चाहिए। संस्था के द्वारा आये हुए डाक्टरों का केसर का तिलक लगाकार, पटके, व मोती की माला पहनाकर सम्मानित किया व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर अरिहंत जैन, आयुष जैन, वंदन जैन, रूपेश जैन, निखिल जैन आदि शामिल थे और अपना योगदान दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें