सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पर्यावरण लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा का संदेश, स्टाफ को वितरित किए गए पौधे

प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा- यातायात नियमों का पालन कर बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियां Indiknow, रोहतक । गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा समिति के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी स्टाफ सदस्यों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात संकेतों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सावधानी और नियमों का पालन अनेक सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकता है तथा अनमोल जीवन बचा सकता है। सड़क सुरक्षा समिति के इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं क...

पांच साल की मुहिम रंग लाई, नहरों के पुलों पर लग रही सुरक्षा ग्रिल

Indiknow, रोहतक। पांच वर्षों तक लगातार जनजागरण, अधिकारियों से संवाद और जल प्रदूषण रोकने, पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयास आखिरकार रंग लाने लगे हैं। 'सुनो नहरों की पुकार मिशन' की पहल पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग ने शहर से गुजर रही जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) फीडर नहर के प्रमुख पुलों पर ऊंची लोहे की जालीदार सुरक्षा ग्रिल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अब तक चार प्रमुख पुलों  पर यह कार्य पूरा हो चुका। एक समय था जब इन पुलों से प्रतिदिन प्लास्टिक की थैलियों में भरी धार्मिक सामग्री, निर्माल्य और अन्य कचरा नहर में फेंका जाता था, लेकिन अब सुरक्षा ग्रिल लगने से इस पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है। मिशन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से प्रतिदिन शाम को मिशन के स्वयंसेवक नहरों के पुलों पर खड़े होकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। उन्हें समझाया जाता रहा कि प्लास्टिक और धार्मिक सामग्री नहर में न डालें, क्योंकि यही पानी हजारों लोगों के घरों तक पेयजल के रूप में  भी पहुंचता है। बावजूद इसके कुछ लोग जल्दबाजी या अंधविश्वास के चलते पुलों से प्लास्टिक ...

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में 200 पौधों का वितरण

Indiknow, रोहतक । भारत सरकार की "एक पेड़ माँ के नाम" मुहिम के तहत गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज, रोहतक में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को 200 पौधों का वितरण किया गया तथा सभी ने अपनी माँ के सम्मान में एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी समाधान वृक्षारोपण ही है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि महाविद्यालय सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। समाजसेवी जितेंद्र अत्री ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आध...

गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने भक्तिभाव से गुरुजी की पूजा अर्चना की, माथा टेककर लिया आर्शीवाद

-जीवन माता-पिता से मिलता है और जीवन जीना गुरु सिखातें हैं : साध्वी मानेश्वरी देवी -संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हुआ पूजन, आशीर्वचन, भजन संध्या, कीर्तन और भंडारा -भजन-कीर्तन में झूम उठे भक्तजन Indiknow, रोहतक । माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में बुद्धवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते का प्रतीक गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा) का पर्व  श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था तो इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है । कार्यक्रम में प्रात: ब्रह्मलीन गुरुमां साध्वी गायत्री, गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी और देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर उज्जवल भविष्य व सुख-समृद्धि की कामनाएं की। तत्पश्चात साध्वी द्वारा भजन व सत्संग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हाँसी से आई हरिदासी भजन गायिका पूनम ने अपनी रसमयी वाणी से भजन गाकर भक्तों को नाचने झूमने पर विवश कर दिया । मेरे सतगुरु मुझे अपने चरणों में रखना.., गोविंद बोलो जय-जय राधा बोलो.., हमको एक भरोसा  राधा रानी का... पर भक्त मन्त्र मुग्ध हो उठे। पंडित अशोक शर्मा द्वारा आरती क...

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हवन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Indiknow, रोहतक : बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ द्वारा हवन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान जगदीश मलिक ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन से हुई, जिसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में एलपीएस बॉसर्ड  के प्रबंध निदेशक राजेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नीम, बरगद एवं पीपल (त्रिवेणी) के साथ-साथ आम, जामुन, नींबू, केला सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। अपने संबोधन में राजेश जैन ने कहा कि लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ पिछले कई वर्षों से बीमार एवं बेसहारा गौवंश की नि:स्वार्थ सेवा कर रहा है। इसके साथ ही संस्था पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के प्रधान जगदीश मलिक एवं उनकी पूरी टीम की इस सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. सुमन मलिक, सेक्टर-36 से राजेंद्र दलाल, मास्टर बंगालनंद, राजीव जैन, सन्नी निझावन, मनराम सहित सेक्टर-36 के अनेक गणमान्य नागरिकों ...

पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी : डॉ. तरन्नुम खान

- बच्चे किसी भी अनुचित स्पर्श या घटना को छिपाएं नहीं, तुरंत माता-पिता, शिक्षक या अधिवक्ता को दें जानकारी - पौधारोपण अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय में पौधा रोपित कर विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए Indiknow, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोहतक द्वारा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे पोक्सो एक्ट जागरूकता अभियान एवं पौधारोपण अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय, रोहतक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान रोहतक के डॉ. सतीश शर्मा ने भी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को पोक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज  एक्ट) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या गलत स्पर्श की स्थिति में वे घ...

सी.ए. सुशील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रोहतक सफायर, एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पौधरोपण अभियान के तहत इन्दिरा कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में पौधरोपण

Indiknow, रोहतक : रोटरी क्लब रोहतक सफायर, एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पौधरोपण अभियान के तहत इन्दिरा कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में सी.ए. सुशील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया व कन्हेली रोड स्थित एम.टी.एफ.सी  संस्था के बच्चों को भोजन करवाया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि  पौधारोपण में क्लब के काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर पौधरोपण किया। श्री मोदी जी के संदेश - एक पेड़ मां के नाम के तहत सी.ए. सुशील जैन एवं क्लब के सदस्यों के द्वारा 10 पौधे लगाकर अपना जन्म दिवस मनाया और संदेश दिया कि हमें अपने जीवन में पेड़ जरूर लगाने चाहिए। हमें जो आक्सीजन मिलती है वह पड़ों के द्वारा मिलती है। हर किस्म का पौधा एक औषधी का रूप है। इनसे अनेकों किस्म की दवाइयां बनती है जोकि हमारे जीवन में रामबाण का काम करती है। उन्होंने कहां कि हमे अपने जन्मदिवस व सालगिरह पर पर पौधे लगाने चाहिए और दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पौधे है तो हमारा जीवन है पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव है।  क्लब के प्रधान संजय पारिख ने कहा की पेडों के बिना मनुष्य ...

जन सेवा संस्थान का निरीक्षण कर बच्चों को विधिक अधिकारों एवं बाल संरक्षण कानूनों के प्रति किया जागरूक : डॉ. तरन्नुम खान

Indiknow, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के अध्यक्ष अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित "आउटरीच एंड अवेयरनेस एक्टिविटी फॉर स्पेशलाइज्ड लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन एंड इफेक्टिव इम्प्लीमेंटेशन ऑफ चाइल्ड राइट्स अवेयरनेस प्रोग्राम" के तहत जन सेवा संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. तरन्नुम खान ने संस्थान में रह रहे बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से संस्थान में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की तथा यह भी जाना कि उनके स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर किए जा रहे हैं अथवा नहीं तथा उनके आवश्यक दस्तावेज पूर्ण हैं या नहीं। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल श्रम समिति  के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। डॉ. तरन्नुम खान ने जन सेवा संस्थान के विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों एवं विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बच्चों को ...

एलपीएस बोसार्ड व रोटरी क्लब ऑफ़ रोहतक के विशाल पौधरोपण अभियान के तहत सेक्टर-2 में लगाए गए 132 पौधे

Indiknow, रोहतक। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज रोटरी क्लब ऑफ रोहतक के सहयोग से सेक्टर-2 पी.एफ. ऑफिस के पास  पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम, जामुंन, नींबू, कीनू, आँवला तथा शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 132 पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। राजेश जैन ने बताया कि एलपीएस बोसार्ड पिछले कई वर्षों से रोहतक एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान संचालित कर रहा है। इस अभियान के माध्यम से अब तक लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे जिले के हरित क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों से इस अभियान से जुड़क...

एलपीएस बोसार्ड के पौधरोपण अभियान से प्रेरित होकर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया का 115 पौधों का रोपण

Indiknow, रोहतक । पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एलपीएस बोसार्ड प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में चल रहे "मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव–2026" से प्रेरित होकर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया ने आज एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया के प्रबंध निदेशक पुनीत गुप्ता के नेतृत्व में कंपनी की टीम अपने परिवारों सहित अभियान में शामिल हुई तथा झज्जर रोड स्थित नहर के समीप स्टेडियम 115 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पुनीत गुप्ता ने एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि राजेश जैन केवल उद्योग जगत में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे अभियानों से जुड़कर हरित एवं ...

नामित पार्षद के नेतृत्व में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

Indiknow, गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार एवं नगर निगम गाजियाबाद के तत्वावधान में संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वार्ड-71, संजय नगर सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक स्थित पार्क में पार्षद प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डी. एन. सिंह रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर आशु वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, पूर्व मंत्री सच्चिदानंद शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, पूर्व पार्षद मनबीर नागर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित नागरिकों से अपनी माताओं के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। महापौर आशु वर्मा ने कहा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का जनआंदोलन है। प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।...

ओरल हेल्थ सभी बीमारियों का द्वार, समय पर जांच से संभव है बचाव : डॉ. एस के सिंघल

Indiknow, रोहतक । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में तथा पीजीआईएमएस रोहतक के सहयोग से रविवार को गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, कायस्थान, पाड़ा मोहल्ला में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, भंडारा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर पीजीआई के निदेशक डॉ एस के सिंघल ओर एलपीएस बोर्सड के एमडी राजेश जैन उपस्थित हुए। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।  शिविर में पहुंचे पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एस के सिंघल ने कहा कि ओरल हेल्थ सभी बीमारियों का द्वार है। मुंह और दांतों की सफाई न रखने से कई गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं। इसलिए नियमित जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में जिन मरीजों को अधिक समस्या पाई जाएगी, उन्हें मेडिकल कॉलेज में रेफर कर आगे का इलाज किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इस प्रकार के शिविरों से काफी लोगों को लाभ मिलेगा और वे समय पर अपना इलाज करा पाएंगे। एलपीएस बोर्सड के एमडी राजेश जैन ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित इस शिविर को सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास...

हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना : गजेंद्र फौगाट

- डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति के पौधरोपण अभियान का मायना गांव से शुभारंभ - मुख्यमंत्री के ओएसडी ने किया पौधा वितरण व पौधरोपण, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का दिया न्यौता - हरियाणा में तकनीक और नवाचार के नए अध्याय की होगी शुरुआत Indiknow, रोहतक । मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने कहा कि हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना है और जनभागीदारी के माध्यम से इस सपने को साकार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। गजेंद्र फौगाट शनिवार को गांव मायना में डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण अभियान के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों, पंच नरेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष सन्नी बब्बर तथा ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गजेंद्र फौगाट ने पौधों का वितरण एवं पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्य...

एलपीएस बोसार्ड व् रोटरी क्लब ऑफ़ रोहतक द्वारा विशाल पौधरोपण अभियान के तहत खरावड़ में लगाए गए 147 पौधे

Indiknow, रोहतक। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के अंतर्गत आज रोटरी क्लब ऑफ रोहतक के सहयोग से खरावड़ में एग्रोफ़ोरेस्टरी प्रोजेक्ट के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम , जामुंन, नींबू, कीनू, आँवला तथा शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 147 पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजेश जैन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि एक परिपक्व वृक्ष प्रतिवर्ष लगभग 90,000 लीटर ऑक्सीजन प्रदान करता है, जबकि एक सामान्य व्यक्ति एक वर्ष में लगभग 2,00,750 लीटर ऑक...

एलपीएस बोसार्ड व इनरव्हील क्लब ऑफ रोहतक ब्लूमिंगडेल द्वारा पौधरोपण अभियान के तहत स्पोर्ट्स एरिना में लगाए गए 251 पौधे

Indiknow, रोहतक। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में विशाल पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। इसी अभियान के अंतर्गत आज इनरव्हील क्लब ऑफ रोहतक ब्लूमिंगडेल के सहयोग से झज्जर रोड स्थित स्पोर्ट्स एरिना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालम खीरा, केजुरीना, अमलतास, बॉटल ब्रश तथा सागवान सहित विभिन्न प्रजातियों के 251 पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजेश जैन ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि एक परिपक्व वृक्ष प्रतिवर्ष लगभग 90,000 लीटर ऑक्सीजन प्रदान करता है, जबकि एक सामान्य व्यक्ति एक वर्ष में लगभग 2,00,750 लीटर ऑक्सीजन ...

भारत विकास परिषद ने 64वां स्थापना दिवस मनाया

Indiknow, रोहतक।  भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से परिषद का 64वां स्थापना दिवस श्रीबाबा मस्तनाथ पब्लिक स्कूल रोहतक में मनाया गया। विद्यार्थियों में पांच तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गई। पेपर बैग बनाओ प्रतियोगिता में रिया सिंगला प्रथम, अरिष्ठा चाहर द्वितीय, रिया तृतीय स्थान पर रही । शालिनी और सक्षम को  सांत्वना  पुरस्कार दिया गया।  चित्रकला प्रतियोगिता (महिला सशक्तिकरण ) साक्षी जैन प्रथम,नव्या शर्मा  द्वितीय और दिव्यांशी शर्मा का तृतीय स्थान रहा। चित्रकला प्रतियोगिता (ड्रग्स) महिमा प्रथम,जन्या  द्वितीय एवं अर्णव बंग का तृतीय स्थान रहा। चित्रकला प्रतियोगिता( सेव एनवायरनमेंट) अभिष्टा प्रथम,सोहम द्वितीय एवं अलीशा का तृतीय स्थान रहा। चित्रकला प्रतियोगिता( डिजिटल इंडिया) अनुष्का प्रथम, रिद्धि द्वितीय एवं मन्नत  का तृतीय स्थान रहा। विद्यालय के निदेशक एवं सदस्यों ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह,भारत को जानो की पुस्तक एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक पी. एन.मुज्जु ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और उन्होंने इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट प्...

सघन वृक्षारोपण व जल संरक्षण के संकल्प के साथ योग करें, रोज करें का संदेश दिया गया

Indiknow, गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-3 पार्क में राजनगर आरडब्ल्यूए द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग के प्रति निरंतर समर्पण एवं नियमित कक्षाओं के संचालन के लिए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डी.के. गोयल एवं योग गुरु देवेंद्र हितकारी ने नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, योग गुरु देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं योग माता सुधा शर्मा को सम्मानित किया। प्रदीप चौधरी ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, योग गुरु देवेंद्र हितकारी एवं अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान के सभी योग साधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 12 वर्ष पूर्ण होने से पूर्व आयोजित यह कार्यक्रम ‘योग करें, रोज करें’ के संदेश को सशक्त बनाने वाला है।  योगाभ्यास कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव का On line प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही 'सुरभि 2026' पत्रिका का विमोचन पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, निगम उपाध्यक्ष पार्षद प्रवीण चौधरी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवस...

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस नेताओं ने लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, फल-भोजन वितरित कर किया पौधारोपण

Indiknow, रोहतक । देश के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम में एक भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया तथा उन्हें फल और भोजन वितरित कर खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देश के गरीब, किसान, मजदूर, युवा और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनका पूरा राजनीतिक जीवन जनसेवा, संघर्ष और सामाजिक न्याय की विचारधारा को समर्पित रहा है। बत्रा ने कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा से विशेष लगाव रहा है और उन्होंने प्रदेश के किसानों, खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन के मुद्दों को हमेशा राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंद बच्चों के बीच आकर खुशियां बांटना उनके विचारों और सेवा भावना को सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने कहा कि राहुल गांधी देश में सच्चाई, लो...

नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं : डॉ. तरन्नुम खान

Indiknow, रोहतक : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम डॉ. तरन्नुम खान ने पीजीआईएमएस रोहतक स्थित स्टेट ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर का दौरा किया। दौरे के दौरान डॉ. तरन्नुम खान ने केंद्र में उपचाराधीन मरीजों एवं स्टाफ सदस्यों से मुलाकात की तथा मरीजों के स्वास्थ्य एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है और इससे दूर रहकर ही स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत किया जा सकता है। डॉ तरन्नुम खान ने उपस्थित मरीजों को नशा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने तथा सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बना देती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इससे बचना चा...

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को देनी होगी अपनी पूर्ण आहुति : ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

- मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित  - रोहतक में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां -सिंधिया परिवार ने पानीपत की तीसरी लड़ाई में 16 पूर्वजों की दी कुर्बानी - गत 12 वर्षों में भारत में दो शक्तियों का देखने को मिला संगम  - प्रधानमंत्री के प्रयासों से भारत की प्राचीन संस्कृति योग बना विश्व संपदा Indiknow, रोहतक । केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व स्थिरता और अभूतपूर्व परिवर्तन दोनों का अनुभव किया है। यही कारण है कि आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और तेजी से विकसित हो रही शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपनी पूर्ण आहुति देने का समय आ गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया स्थानीय वैश्य महाविद्यालय के सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर र...