Indiknow, रोहतक : बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ द्वारा हवन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान जगदीश मलिक ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन से हुई, जिसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में एलपीएस बॉसर्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नीम, बरगद एवं पीपल (त्रिवेणी) के साथ-साथ आम, जामुन, नींबू, केला सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए।
अपने संबोधन में राजेश जैन ने कहा कि लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ पिछले कई वर्षों से बीमार एवं बेसहारा गौवंश की नि:स्वार्थ सेवा कर रहा है। इसके साथ ही संस्था पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के प्रधान जगदीश मलिक एवं उनकी पूरी टीम की इस सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. सुमन मलिक, सेक्टर-36 से राजेंद्र दलाल, मास्टर बंगालनंद, राजीव जैन, सन्नी निझावन, मनराम सहित सेक्टर-36 के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें