सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में 200 पौधों का वितरण

Indiknow, रोहतक । भारत सरकार की "एक पेड़ माँ के नाम" मुहिम के तहत गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज, रोहतक में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को 200 पौधों का वितरण किया गया तथा सभी ने अपनी माँ के सम्मान में एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभावी समाधान वृक्षारोपण ही है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए कहा कि महाविद्यालय सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। समाजसेवी जितेंद्र अत्री ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि मातृ सम्मान और प्रकृति संरक्षण का जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आध...

डॉ. एस.के. सिंघल के कार्यालय में कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

Indiknow, रोहतक। पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक एवं एनेस्थीसिया विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुरेश कुमार सिंघल करीब 40 साल की सेवा के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे है, लेकिन शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते गुरुवार को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनके कार्यालय में कर्मचारियों ने फूलमालाओं, पगड़ी पहना और स्मृति चिन्ह देकर भावभीनी विदाई दी। डॉ सविता सिंघल ने इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 12 जुलाई 1961 को जन्मे डॉ. सिंघल ने 1987 में पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से एमडी की डिग्री ली। 38 साल से ज्यादा समय तक एनेस्थीसिया विभाग में सेवाएं देने के बाद वे पीजीआईएमएस के निदेशक बने। यूएचएसआर की एकेडमिक काउंसिल, एग्जीक्यूटिव काउंसिल और कोर्ट के सदस्य, पीजी व यूजी बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरमैन, डिसिप्लिनरी कमेटी के चेयरमैन और निश्चेतन संकाय के डीन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे। कोविड के दौरान नोडल अधिकारी, स्टेट ऑर्गन ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन सोटो की स्टीयरिंग कमेटी के चेयरमैन और स्टेट ट्रामा सेंटर के नोडल अधिकारी के रूप में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। डीन डॉ. अशोक चौह...

आज का दिन (30जुलाई) : विश्वकप फुटबाल का पहला फ़ाइनल आज ही के दिन खेला गया

Indiknow डेस्क : पहला फुटबॉल विश्व कप साल 1930 में खेला गया था और इसकी मेजबानी उरुग्वे (Uruguay) ने की थी। इतिहास का यह पहला फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) पूरी तरह से उरुग्वे की राजधानी मॉन्टेवीडियो में आयोजित किया गया था, जिसे उरुग्वे ने ही जीता था।   आज ही के दिन 30 जुलाई को मेजबान उरुग्वे ने फाइनल मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर इतिहास का पहला विश्व कप खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जुलाई 1930 को हुई थी और फाइनल मुकाबला 30 जुलाई 1930 को खेला गया। इस पहले विश्व कप में केवल 13 टीमों ने हिस्सा लिया था। लंबी समुद्री यात्रा और खर्च के कारण कई यूरोपीय टीमों ने इसमें भाग नहीं लिया।  विश्व कप इतिहास का सबसे पहला गोल फ्रांस के खिलाड़ी लुसिएन लॉरेंट (Lucien Laurent) ने मैक्सिको के खिलाफ मैच में किया था। वहीं अर्जेंटीना के गुइलेर्मो स्टेबिला (Guillermo Stábile) इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने कुल 8 गोल दागे। टूर्नामेंट के अधिकांश मैच नवनिर्मित एस्टाडियो सेंटेनारियो (Estadio Centenario) स्टेडियम में खेले गए जिसे विशेष रूप ...

गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने भक्तिभाव से गुरुजी की पूजा अर्चना की, माथा टेककर लिया आर्शीवाद

-जीवन माता-पिता से मिलता है और जीवन जीना गुरु सिखातें हैं : साध्वी मानेश्वरी देवी -संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हुआ पूजन, आशीर्वचन, भजन संध्या, कीर्तन और भंडारा -भजन-कीर्तन में झूम उठे भक्तजन Indiknow, रोहतक । माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में बुद्धवार को आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते का प्रतीक गुरु पूर्णिमा (व्यास पूजा) का पर्व  श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था तो इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है । कार्यक्रम में प्रात: ब्रह्मलीन गुरुमां साध्वी गायत्री, गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी और देवी-देवताओं की पूजा अर्चना कर उज्जवल भविष्य व सुख-समृद्धि की कामनाएं की। तत्पश्चात साध्वी द्वारा भजन व सत्संग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हाँसी से आई हरिदासी भजन गायिका पूनम ने अपनी रसमयी वाणी से भजन गाकर भक्तों को नाचने झूमने पर विवश कर दिया । मेरे सतगुरु मुझे अपने चरणों में रखना.., गोविंद बोलो जय-जय राधा बोलो.., हमको एक भरोसा  राधा रानी का... पर भक्त मन्त्र मुग्ध हो उठे। पंडित अशोक शर्मा द्वारा आरती क...

आर्ट ऑफ़ लिविंग रोहतक के ‘गुरुपूर्णिमा उत्सव’ ने दिया युवाओं एवं बच्चों से सकारात्मक संवाद का संदेश

  Indiknow, रोहतक : अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग की रोहतक इकाई ने स्थानीय स्कॉलर्स रोजरी स्कूल में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक ‘गुरु-परंपरा पूजन’  के साथ हुआ जिसे आर्ट ऑफ लिविंग रोहतक के गुरु-पूजा शिक्षकों डा.अपर्णा बत्रा, रवि कक्कड़, सीमा, सुगंधा, प्रियंका, गरिमाश्री ने विधि-विधान पूर्वक संपन्न कराया। तत्पश्चात सुंदर भाव-सत्संग ने सभी श्रोताओं को भक्तिरस में लीन कर दिया। डॉ. रश्मि बजाज, प्रियंका जानागल, सीमा आर्य ने गुरू-वंदन, देव-पूजन एवं प्रभुभक्ति के गीतों की भावमय प्रस्तुति द्वारा एक मनमोहक समा बांध दिया जहां उपस्थित श्रद्धालुजन कभी ध्यानमग्न हुए तो कभी झूम कर नाच उठे।  आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ प्रशिक्षिका डॉ. अपर्णा बत्रा ने इस अवसर पर संस्था संस्थापक पद्मविभूषण सम्मानप्राप्त आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी का समाज के नाम संदेश साझा करते हुए यह बताया कि समाज विशेषकर युवाओं में बढ़ती हताशा एवं हिंसा के चलते उन्हें अध्यात्म एवं सुसंस्कारों से जोड़ने की महती आवश्यकता है जिस उत्तरदायित्व को निभाने का प्रयास आर...

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन, विद्यार्थियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ

Indiknow, रोहतक । गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के प्रस्तावित अभियान के अंतर्गत उच्चतर शिक्षा निदेशालय (डीजीएचई), पंचकूला के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 हरियाणा बटालियन एनसीसी रोहतक के नायब सूबेदार संजय सिंह ने विद्यार्थियों को देश की अखंडता, राष्ट्रीय एकता एवं शहीदों के सम्मान की शपथ दिलाकर किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दलबीर कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका मूल्यांकन डॉ. सीमा शर्मा एवं डॉ. मनिषा कौशिक ने किया। प्रतियोगिता में मं...

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हवन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

Indiknow, रोहतक : बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ द्वारा हवन एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान जगदीश मलिक ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन से हुई, जिसके उपरांत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में एलपीएस बॉसर्ड  के प्रबंध निदेशक राजेश जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर नीम, बरगद एवं पीपल (त्रिवेणी) के साथ-साथ आम, जामुन, नींबू, केला सहित विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। अपने संबोधन में राजेश जैन ने कहा कि लावारिस पीड़ित पशु सेवा संघ पिछले कई वर्षों से बीमार एवं बेसहारा गौवंश की नि:स्वार्थ सेवा कर रहा है। इसके साथ ही संस्था पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने संस्था के प्रधान जगदीश मलिक एवं उनकी पूरी टीम की इस सेवा भावना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर डॉ. सुमन मलिक, सेक्टर-36 से राजेंद्र दलाल, मास्टर बंगालनंद, राजीव जैन, सन्नी निझावन, मनराम सहित सेक्टर-36 के अनेक गणमान्य नागरिकों ...

पोक्सो एक्ट के प्रति जागरूकता बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी : डॉ. तरन्नुम खान

- बच्चे किसी भी अनुचित स्पर्श या घटना को छिपाएं नहीं, तुरंत माता-पिता, शिक्षक या अधिवक्ता को दें जानकारी - पौधारोपण अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय में पौधा रोपित कर विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए Indiknow, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोहतक द्वारा हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में चलाए जा रहे पोक्सो एक्ट जागरूकता अभियान एवं पौधारोपण अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय, रोहतक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने विद्यार्थियों एवं स्कूल स्टाफ को बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा तथा पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान रोहतक के डॉ. सतीश शर्मा ने भी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को पोक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन ऑफ़ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज  एक्ट) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार या गलत स्पर्श की स्थिति में वे घ...

पीजीआईएमएस रोहतक और डॉ. अनीता फाउंडेशन ने किया एमओयू : डायरेक्टर डॉ. एस.के. सिंघल

Indiknow, रोहतक। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले देश और हरियाणा दोनों जगह तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में हर साल प्रति 1 लाख महिलाओं पर लगभग 28 से 30 नए मामले सामने आते हैं। वहीं हरियाणा में यह महिलाओं में होने वाले कैंसर का सबसे बड़ा कारण है - हर 4 में से 1 महिला कैंसर ब्रेस्ट का ही होता है। अनुमान है कि हरियाणा में हर साल 3,000 से 3,500 नए ब्रेस्ट कैंसर के केस सामने आते हैं। चिंता की बात यह है कि बड़ी संख्या में महिलाएं अभी भी स्टेज 3 या 4 पर अस्पताल पहुंच रही हैं। यह कहना है पीजीआई के निदेशक डॉ एस के सिंघल का। इसी समस्या को देखते हुए आज हरियाणा में कैंसर की रोकथाम और जल्दी पहचान के लिए पीजीआईएमएस रोहतक, एलपीएस बोसॉर्ड और डॉ. अनीता चैरिटेबल फाउंडेशन के बीच बुधवार को एक ऐतिहासिक समझौता हुआ। दोनों संस्थाओं ने मिलकर कैंसर मुक्त हरियाणा समिति यानी सीएमएचएस के गठन का निर्णय लिया है। समझौते पर पीजीआईएमएस रोहतक के निदेशक प्रो. डॉ. एस.के. सिंघल और डॉ. अनीता चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्य ने हस्ताक्षर किए। डायरेक्टर डॉ. एस.के. सिंघल ने कहा कि इस समिति का मकसद डॉक्टरों, शोधकर्ताओं, सरकारी विभागो...

इतिहास के पन्नों में आज का दिन (29 जुलाई)

Indiknow डेस्क :   1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की स्वर्ण पदक जीत देश के खेल इतिहास के सबसे यादगार पन्नों में से एक है। 29 जुलाई 1980 को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने स्पेन को 4-3 से हराकर इतिहास रचा था। यह ओलंपिक इतिहास में भारतीय हॉकी टीम का आठवां और आखिरी स्वर्ण पदक था।इस ऐतिहासिक जीत से जुड़ी मुख्य बातें निम्नलिखित हैं:कप्तान: इस विजेता टीम का नेतृत्व तमिलनाडु के वासुदेवन भास्करन ने किया था। फाइनल मैच का रोमांच: मैच में भारत ने शुरुआती बढ़त बना ली थी। भारत की ओर से सुरिंदर सिंह सोढी ने दो गोल दागे, जबकि मोहम्मद शाहिद और महाराज कृष्ण कौशिक (एम.के. कौशिक) ने 1-1 गोल किया। आखिरी क्षणों में स्पेन के कप्तान जुआन अमत ने हैट्रिक लगाकर भारत को कड़ी टक्कर दी, लेकिन भारतीय टीम बढ़त बनाए रखने में सफल रही।सफर: लीग चरण में भारत ने तंजानिया को 18-0 और क्यूबा को 13-0 से करारी शिकस्त दी थी। पोलैंड और स्पेन के खिलाफ मुकाबले ड्रॉ रहे थे। यह स्वर्ण पदक भारत ने पूरे 16 साल के सूखे के बाद जीता था, इससे पहले भारत ने आखिरी बार 1964 के टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

ENT doctors saved the life of an innocent child by removing a screw from his lung without any incision: Vice Chancellor Dr. H.K. Aggarwal

Indiknow, Rohtak . Imagine... a child of about 3 years old is suffering from thigh pain after falling from his bed. He is undergoing treatment. But at the same time, an iron screw is silently lodged in his windpipe inside his lung. No cough, no choking, no crying. His parents have no clue. This story is not from a movie, but of a little boy, Anant (name changed), living in Narnaul district, Haryana. The credit for defeating this death and saving the child from the jaws of death goes to the doctors of PGIMS, Rohtak, whom people call God on Earth. Dr. Raman Vadera, Senior Professor of the ENT Department of PGI, provided detailed information about the case and explained that Anant fell from his bed on July 13, 2026. His left thigh bone was broken.  First, a plaster cast was applied at Narnaul Hospital, followed by treatment at a private hospital for 8-9 days. Until July 22nd, the family thought everything was normal. But when the doctors performed a routine chest X-ray before the thi...

लाखन माजरा में ब्लॉक स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2026 का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

  Indiknow, रोहतक । राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा में ब्लॉक स्तरीय कल्चरल फेस्ट-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाखन माजरा ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ कल्चरल फेस्ट की जिला समन्वयक सुनीता अहलावत तथा खंड शिक्षा अधिकारी लाखन माजरा साधना भी मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि श्रीमती मनजीत मलिक ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विजेता टीमों को बधाई देते हुए जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 5वीं से 8वीं तक के प्रतियोगिता परिणाम : रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लाखन माजरा ने प्रथम, राजकीय माध्यमिक विद्यालय, इंदरगढ़ ने द्वितीय तथा राजकीय उच्च विद्यालय, चांदी ने तृतीय स्थान प्राप्त क...

शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर धनवंती आर्य कन्या हाई स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Indiknow, रोहतक : भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से आज धनवंती आर्य कन्या हाई स्कूल रोहतक में चंद्रशेखर आजाद  की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें 170 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में  प्रथम स्थान गीत, द्वितीय स्थान लता एवं तृतीय स्थान सौम्या का रहा। वरिष्ठ वर्ग में  प्रथम स्थान कुसुम, द्वितीय सहितावानो एवं तृतीय स्थान तेजस्वी का रहा। परिषद के सदस्यों ने सभी विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं भारत को जानों पुस्तक देकर सम्मानित किया।  क्षेत्रीय संयोजक अशोक  गुप्ता ने बताया कि  स्वतंत्रता सेनानियों का आजादी की लड़ाई में अतुलनीय योगदान रहा है उन्होंने कहा कि आज हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके विचारों का अनुकरण करना चाहिए आजाद जी ने कहा था दुश्मनों की गोलियों को हम सामना करेंगे आजाद हैं, आजाद ही रहेंगे जो कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। इस मौके पर  गणपत राय गोयल, अशोक गुप्ता, प्राचार्य निर्मल गुगनानी एवं स्कूल का स्टाफ उपस्थित था।

हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का राज्यस्तरीय अधिवेशन नूंह (मेवात) में होगा आयोजित

Indiknow, रोहतक। हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (एचयूडब्ल्यूजे) का राज्यस्तरीय अधिवेशन एवं सम्मेलन इस वर्ष नूंह (मेवात) में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने रोहतक में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, रोहतक जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रमोद सैनी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथुरिया ने मुख्यमंत्री के साथ पत्रकारों के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना सहित विभिन्न पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि नूंह (मेवात) में आयोजित होने वाला राज्यस्तरीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार भाग लेंगे तथा पत्रकारिता, संगठन की मजबूती और पत्रकारों के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा।

सी.ए. सुशील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रोहतक सफायर, एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पौधरोपण अभियान के तहत इन्दिरा कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में पौधरोपण

Indiknow, रोहतक : रोटरी क्लब रोहतक सफायर, एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पौधरोपण अभियान के तहत इन्दिरा कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में सी.ए. सुशील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया व कन्हेली रोड स्थित एम.टी.एफ.सी  संस्था के बच्चों को भोजन करवाया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि  पौधारोपण में क्लब के काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर पौधरोपण किया। श्री मोदी जी के संदेश - एक पेड़ मां के नाम के तहत सी.ए. सुशील जैन एवं क्लब के सदस्यों के द्वारा 10 पौधे लगाकर अपना जन्म दिवस मनाया और संदेश दिया कि हमें अपने जीवन में पेड़ जरूर लगाने चाहिए। हमें जो आक्सीजन मिलती है वह पड़ों के द्वारा मिलती है। हर किस्म का पौधा एक औषधी का रूप है। इनसे अनेकों किस्म की दवाइयां बनती है जोकि हमारे जीवन में रामबाण का काम करती है। उन्होंने कहां कि हमे अपने जन्मदिवस व सालगिरह पर पर पौधे लगाने चाहिए और दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पौधे है तो हमारा जीवन है पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव है।  क्लब के प्रधान संजय पारिख ने कहा की पेडों के बिना मनुष्य ...

जन सेवा संस्थान का निरीक्षण कर बच्चों को विधिक अधिकारों एवं बाल संरक्षण कानूनों के प्रति किया जागरूक : डॉ. तरन्नुम खान

Indiknow, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के अध्यक्ष अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित "आउटरीच एंड अवेयरनेस एक्टिविटी फॉर स्पेशलाइज्ड लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन एंड इफेक्टिव इम्प्लीमेंटेशन ऑफ चाइल्ड राइट्स अवेयरनेस प्रोग्राम" के तहत जन सेवा संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. तरन्नुम खान ने संस्थान में रह रहे बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से संस्थान में उपलब्ध व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की तथा यह भी जाना कि उनके स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर किए जा रहे हैं अथवा नहीं तथा उनके आवश्यक दस्तावेज पूर्ण हैं या नहीं। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल श्रम समिति  के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। डॉ. तरन्नुम खान ने जन सेवा संस्थान के विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानूनों एवं विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने बच्चों को ...

"Cancer is not the end, timely detection can save lives": Vice-Chancellor Dr. H.K. Aggarwal

Indiknow, Rohtak. If there is swelling in a bone, any lump anywhere in the body, or persistent pain in a bone, do not ignore it at all because that lump could be cancerous. Get yourself examined by a specialist doctor immediately and do not fall for any kind of misconception. Cancer does not mean death. With timely detection and proper treatment, most patients recover completely. This message should reach society: instead of being afraid, it is important to get checked. This was stated by Dr. H.K. Aggarwal, Vice-Chancellor of Pandit Bhagwat Dayal Sharma University of Health Sciences.  He was speaking as the Chief Guest on Tuesday at the "Sarcoma and Bone Cancer Awareness Programme" organized by the Department of Orthopaedics in the OPD. The programme was organized under the leadership of Department Head Prof. Dr. Roop Singh. The welcome address was given by Dr. Ashish Devgan and the event was conducted by Dr. Umesh Yadav. Vice-Chancellor Dr. H.K. Aggarwal said that through t...

एलपीएस बोसार्ड व रोटरी क्लब ऑफ़ रोहतक के विशाल पौधरोपण अभियान के तहत सेक्टर-2 में लगाए गए 132 पौधे

Indiknow, रोहतक। पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज रोटरी क्लब ऑफ रोहतक के सहयोग से सेक्टर-2 पी.एफ. ऑफिस के पास  पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम, जामुंन, नींबू, कीनू, आँवला तथा शीशम सहित विभिन्न प्रजातियों के 132 पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया। राजेश जैन ने बताया कि एलपीएस बोसार्ड पिछले कई वर्षों से रोहतक एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान संचालित कर रहा है। इस अभियान के माध्यम से अब तक लाखों पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे जिले के हरित क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों से इस अभियान से जुड़क...

निशुल्क आंखों व दांतों की जांच के लिए शिविर का आयोजन

Indiknow, रोहतक । सराय मौहल्ला रोहतक स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर  व जिनशासन प्रभावना संघ  द्वारा आयोजित झज्जर रोड स्थित जैन जती जी श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में निशुल्क आंखों की जांच व दांतों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 90 मरीजों की आंखों की जांच व 85 मरीजों की दांतों की जांच की गई। शिविर में 102 मरीजों की ब्लड प्रैशर व शुगर की जांच भी की गई और सभी मरीजों को निशुल्क में दवाईयां वितरित की गई। यह सभी कार्यक्रम सराय मौहल्ला रोहतक स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर के संरक्षक राजेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुए। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया डॉ मंजूनाथ बी.सी वरिष्ठ प्रोफेसर एवं प्रमुख, सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग, पीजीआईडीएस, रोहतक एवं नेत्र जांच विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा पूर्व मुख्य नेत्र चिकित्सा अधिकारी,रोहतक, संस्था के प्रधान अतुल जैन, महामंत्री अजय जैन, कोषाध्यक्ष चक्रेश जैन प्रोजेक्ट प्रजिडेंट राजीव जैन, गौतम जैन ने  भगवान महावीर स्वामीजी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। डाक्टरों की टीम ने आंखों की जांच करके प...

एलपीएस बोसार्ड के पौधरोपण अभियान से प्रेरित होकर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया का 115 पौधों का रोपण

Indiknow, रोहतक । पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए एलपीएस बोसार्ड प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक राजेश जैन के नेतृत्व में चल रहे "मेगा ट्री प्लांटेशन ड्राइव–2026" से प्रेरित होकर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया ने आज एलपीएस बोसार्ड के सहयोग से पौधरोपण अभियान का आयोजन किया। इस अवसर पर ब्लासर स्विसल्यूब इंडिया के प्रबंध निदेशक पुनीत गुप्ता के नेतृत्व में कंपनी की टीम अपने परिवारों सहित अभियान में शामिल हुई तथा झज्जर रोड स्थित नहर के समीप स्टेडियम 115 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पुनीत गुप्ता ने एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे पर्यावरण संरक्षण अभियान की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि राजेश जैन केवल उद्योग जगत में ही नहीं, बल्कि समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान देकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगों को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए ऐसे अभियानों से जुड़कर हरित एवं ...

रोहतक फोटोग्राफर एसोसिएशन और कैनन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य फोटोग्राफी वर्कशॉप संपन्न; 100 से अधिक फोटोग्राफर्स ने सीखे आधुनिक हुनर, नए अत्याधुनिक कैमरे EOS R6 V का हुआ अनावरण

मुख्य अतिथि रोहतक एसडीएम आशीष वशिष्ट ने एसोसिएशन के प्रयासों को सराहा, प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहयोग का दिया भरोसा Indiknow, रोहतक : रोहतक फोटोग्राफर एसोसिएशन (RPA) द्वारा आज सिविल रोड स्थित होटल जय पैराडाइज में फोटोग्राफर्स के कौशल विकास के लिए एक दिवसीय भव्य एवं प्रभावशाली 'वेडिंग एक्सपीरियंस' फोटोग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस उच्चस्तरीय तकनीकी वर्कशॉप में रोहतक और आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक पेशेवर फोटोग्राफर्स और छायाचित्र प्रेमियों ने भाग लेकर आधुनिक कैमरों की बारीकियों को समझा। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण कैनन (Canon) के बहुप्रतीक्षित और अत्याधुनिक कैमरे EOS R6 V का भव्य अनावरण रहा, जिसे उपस्थित सभी मेहमानों, एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से लॉन्च किया। ​एसडीएम आशीष वशिष्ट ने बढ़ाया फोटोग्राफर्स का उत्साह : इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतक के एसडीएम महोदय आशीष वशिष्टजी ने शिरकत की। वर्कशॉप में फोटोग्राफर्स की भारी संख्या और उनका शानदार उत्साह देखकर एसडीएम महोदय गदगद हो गए। उन्होंने फोटोग्राफरों के स्किल (...

सूर्य कवि बाजे भगत जयंती धूमधाम से मनाई, हरियाणवी संस्कृति की बिखरी छटा

Indiknow, रोहतक । सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट रोहतक द्वारा संचालित कन्हेली–पहरावर रोड स्थित सूर्य कवि बाजे भगत स्मारक में गुरुवार को सूर्य कवि बाजे भगत की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन हरियाणवी लोक संस्कृति का मनमोहक वातावरण बना रहा। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई को आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में हरियाणा के सुप्रसिद्ध रागनी गायक राकेश कलोई, नरेंद्र खरकरामजी, सुरेंद्र गिगनाऊ तथा गुलाब सिंह खंडवाल सहित अन्य कलाकारों ने सूर्य कवि बाजे भगत की अमर रागनियों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सूर्य कवि बाजे भगत हरियाणा की लोक संस्कृति के महान कवि थे। उनकी रचनाएं समाज को आज भी प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी साहित्यकारों एवं लोक कलाकारों का समान सम्मान करती है तथा उनकी विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध...