सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सूर्य कवि बाजे भगत जयंती धूमधाम से मनाई, हरियाणवी संस्कृति की बिखरी छटा

सूर्य कवि बाजे भगत जयंती धूमधाम से मनाई, हरियाणवी | सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट रोहतक द्वारा संचालित - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक । सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट रोहतक द्वारा संचालित कन्हेली–पहरावर रोड स्थित सूर्य कवि बाजे भगत स्मारक में गुरुवार को सूर्य कवि बाजे भगत की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन हरियाणवी लोक संस्कृति का मनमोहक वातावरण बना रहा। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई को आयोजित किया जाता है।

कार्यक्रम में हरियाणा के सुप्रसिद्ध रागनी गायक राकेश कलोई, नरेंद्र खरकरामजी, सुरेंद्र गिगनाऊ तथा गुलाब सिंह खंडवाल सहित अन्य कलाकारों ने सूर्य कवि बाजे भगत की अमर रागनियों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सूर्य कवि बाजे भगत हरियाणा की लोक संस्कृति के महान कवि थे। उनकी रचनाएं समाज को आज भी प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी साहित्यकारों एवं लोक कलाकारों का समान सम्मान करती है तथा उनकी विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने स्मारक परिसर में सरकार की ओर से शीघ्र ही एक भव्य हॉल के निर्माण का आश्वासन दिया। हरियाणा केश कला बोर्ड के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, वार्ड-20 के पार्षद प्रवीण कौशिक, नरेश सैन तथा खरखौदा के विधायक पवन खरखौदा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर प्रदीप सैन, डॉ. संदीप दहिया, सुरेश राणा, रणधीर सैन, सतवीर चांदोलिया, उमैद सैन, महेंद्र राणा, जय सिंह मोखरा, सुमेर मोखरा, श्रीपाल राणा, धर्मपाल सैन, धर्मवीर मकडोली, भगत सिंह कन्हेली, धर्मवीर केलपा,श्याम मकडोली, मुकेश रोहतक सहित सैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...