सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

राजनीति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आधार कार्ड एवं जनसेवा शिविर में मनाया गया भाजपा नेत्री प्रिया आर्या का जन्मदिन

Indiknow, गाजियाबाद। राष्ट्रीय डाक विभाग एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जय शिव इंटर कॉलेज, ग्राम इनायतपुर इकला तिमोही में आधार कार्ड एवं जनसेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आधार कार्ड निर्माण एवं संशोधन, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, श्रेया आई सेंटर, इंदिरापुरम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण तथा क्लोव डेंटल द्वारा दंत परीक्षण की सेवाओं का लाभ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्राप्त किया। शिविर के दौरान भाजपा नेत्री एवं आईटी विधानसभा संयोजक श्रीमती प्रिया आर्या का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने केक काटकर, सम्मान स्वरूप पटका एवं पुष्पमाला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा पार्षद प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष श्री बालकिशन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) पंडित अशोक भारतीय, श्री समीर शर्मा, श्री आशु पंडित, श्री संजय शर्मा, जय शिव इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्...

हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट का राज्यस्तरीय अधिवेशन नूंह (मेवात) में होगा आयोजित

Indiknow, रोहतक। हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (एचयूडब्ल्यूजे) का राज्यस्तरीय अधिवेशन एवं सम्मेलन इस वर्ष नूंह (मेवात) में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने रोहतक में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, रोहतक जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रमोद सैनी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथुरिया ने मुख्यमंत्री के साथ पत्रकारों के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना सहित विभिन्न पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि नूंह (मेवात) में आयोजित होने वाला राज्यस्तरीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार भाग लेंगे तथा पत्रकारिता, संगठन की मजबूती और पत्रकारों के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा।

सी.ए. सुशील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रोहतक सफायर, एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पौधरोपण अभियान के तहत इन्दिरा कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में पौधरोपण

Indiknow, रोहतक : रोटरी क्लब रोहतक सफायर, एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पौधरोपण अभियान के तहत इन्दिरा कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में सी.ए. सुशील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया व कन्हेली रोड स्थित एम.टी.एफ.सी  संस्था के बच्चों को भोजन करवाया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि  पौधारोपण में क्लब के काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर पौधरोपण किया। श्री मोदी जी के संदेश - एक पेड़ मां के नाम के तहत सी.ए. सुशील जैन एवं क्लब के सदस्यों के द्वारा 10 पौधे लगाकर अपना जन्म दिवस मनाया और संदेश दिया कि हमें अपने जीवन में पेड़ जरूर लगाने चाहिए। हमें जो आक्सीजन मिलती है वह पड़ों के द्वारा मिलती है। हर किस्म का पौधा एक औषधी का रूप है। इनसे अनेकों किस्म की दवाइयां बनती है जोकि हमारे जीवन में रामबाण का काम करती है। उन्होंने कहां कि हमे अपने जन्मदिवस व सालगिरह पर पर पौधे लगाने चाहिए और दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पौधे है तो हमारा जीवन है पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव है।  क्लब के प्रधान संजय पारिख ने कहा की पेडों के बिना मनुष्य ...

निशुल्क आंखों व दांतों की जांच के लिए शिविर का आयोजन

Indiknow, रोहतक । सराय मौहल्ला रोहतक स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर  व जिनशासन प्रभावना संघ  द्वारा आयोजित झज्जर रोड स्थित जैन जती जी श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में निशुल्क आंखों की जांच व दांतों की जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 90 मरीजों की आंखों की जांच व 85 मरीजों की दांतों की जांच की गई। शिविर में 102 मरीजों की ब्लड प्रैशर व शुगर की जांच भी की गई और सभी मरीजों को निशुल्क में दवाईयां वितरित की गई। यह सभी कार्यक्रम सराय मौहल्ला रोहतक स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर के संरक्षक राजेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुए। यह जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया डॉ मंजूनाथ बी.सी वरिष्ठ प्रोफेसर एवं प्रमुख, सार्वजनिक स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग, पीजीआईडीएस, रोहतक एवं नेत्र जांच विशेषज्ञ डॉ. दिनेश शर्मा पूर्व मुख्य नेत्र चिकित्सा अधिकारी,रोहतक, संस्था के प्रधान अतुल जैन, महामंत्री अजय जैन, कोषाध्यक्ष चक्रेश जैन प्रोजेक्ट प्रजिडेंट राजीव जैन, गौतम जैन ने  भगवान महावीर स्वामीजी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। डाक्टरों की टीम ने आंखों की जांच करके प...

सूर्य कवि बाजे भगत जयंती धूमधाम से मनाई, हरियाणवी संस्कृति की बिखरी छटा

Indiknow, रोहतक । सैन समाज चैरिटेबल ट्रस्ट रोहतक द्वारा संचालित कन्हेली–पहरावर रोड स्थित सूर्य कवि बाजे भगत स्मारक में गुरुवार को सूर्य कवि बाजे भगत की जयंती बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे दिन हरियाणवी लोक संस्कृति का मनमोहक वातावरण बना रहा। यह आयोजन प्रत्येक वर्ष 16 जुलाई को आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में हरियाणा के सुप्रसिद्ध रागनी गायक राकेश कलोई, नरेंद्र खरकरामजी, सुरेंद्र गिगनाऊ तथा गुलाब सिंह खंडवाल सहित अन्य कलाकारों ने सूर्य कवि बाजे भगत की अमर रागनियों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सूर्य कवि बाजे भगत हरियाणा की लोक संस्कृति के महान कवि थे। उनकी रचनाएं समाज को आज भी प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी साहित्यकारों एवं लोक कलाकारों का समान सम्मान करती है तथा उनकी विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध...

नामित पार्षद के नेतृत्व में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

Indiknow, गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार एवं नगर निगम गाजियाबाद के तत्वावधान में संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वार्ड-71, संजय नगर सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक स्थित पार्क में पार्षद प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डी. एन. सिंह रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर आशु वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, पूर्व मंत्री सच्चिदानंद शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, पूर्व पार्षद मनबीर नागर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित नागरिकों से अपनी माताओं के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। महापौर आशु वर्मा ने कहा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का जनआंदोलन है। प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।...

2027 में भाजपा की आंधी नहीं, सुनामी चलेगी : प्रकाश पाल

-गाजियाबाद में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रावत का ऐतिहासिक स्वागत Indiknow, गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद द्वारा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह प्रतिमा स्थल पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल एवं अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत-अभिनंदन किया गया। स्वागत से पूर्व दोनों प्रदेश अध्यक्षों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडों एवं नारों के साथ दोनों नेताओं का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पूरे महानगर का उत्साह देखने योग्य था।  अपने संबोधन में ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने गाजियाबाद के प्रति अपने आत्मीय संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह शहर उनके लिए सदैव विशेष रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने वर्षों तक गाजियाबाद में कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संगठ...

भक्ति, सेवा और ब्रह्मज्ञान से ओत-प्रोत रहा संत निरंकारी महिला समागम

-भक्ति गीत, कविता, ग़ज़ल एवं आध्यात्मिक विचारों से भाव-विभोर हुई संगत। Indiknow, रोहतक । सतगुरु माता सुदीक्षाजी महाराज एवं पूज्य निरंकारी राजपिता रमितजी के पावन आशीर्वाद से रविवार को स्थानीय डेरा श्रीबाबा लक्ष्मण पुरीजी महाराज, गौ कर्ण तीर्थ, रोहतक में संत निरंकारी मंडल के भिवानी जोन का संत निरंकारी महिला समागम अत्यंत भक्तिमय एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।  इस  पावन समागम में भिवानी जोन के अंतर्गत रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी एवं हिसार जिलों की शहरी तथा ग्रामीण शाखाओं से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बहनों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। समागम की अध्यक्षता उत्तराखंड के देहरादून–मसूरी जोन से पधारीं संत निरंकारी मिशन की कर्मयोगिनी बहन परम आदरणीय पिंकी निझोनजी ने की। उन्होंने सतगुरु माताजी का पावन संदेश प्रदान करते हुए कहा कि मानव जीवन का वास्तविक आधार निराकार परमात्मा है। मानव जीवन अत्यंत दुर्लभ एवं श्रेष्ठ है और इसका परम उद्देश्य निराकार प्रभु का बोध प्राप्त कर भक्ति करना है। उन्होंने कहा कि परमात्मा की पहचान केवल सतगुरु ही करा सकते हैं। अपने विच...

ओरल हेल्थ सभी बीमारियों का द्वार, समय पर जांच से संभव है बचाव : डॉ. एस के सिंघल

Indiknow, रोहतक । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में तथा पीजीआईएमएस रोहतक के सहयोग से रविवार को गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, कायस्थान, पाड़ा मोहल्ला में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, भंडारा एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर पीजीआई के निदेशक डॉ एस के सिंघल ओर एलपीएस बोर्सड के एमडी राजेश जैन उपस्थित हुए। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।  शिविर में पहुंचे पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एस के सिंघल ने कहा कि ओरल हेल्थ सभी बीमारियों का द्वार है। मुंह और दांतों की सफाई न रखने से कई गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं। इसलिए नियमित जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में जिन मरीजों को अधिक समस्या पाई जाएगी, उन्हें मेडिकल कॉलेज में रेफर कर आगे का इलाज किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इस प्रकार के शिविरों से काफी लोगों को लाभ मिलेगा और वे समय पर अपना इलाज करा पाएंगे। एलपीएस बोर्सड के एमडी राजेश जैन ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित इस शिविर को सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास...

हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना : गजेंद्र फौगाट

- डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति के पौधरोपण अभियान का मायना गांव से शुभारंभ - मुख्यमंत्री के ओएसडी ने किया पौधा वितरण व पौधरोपण, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का दिया न्यौता - हरियाणा में तकनीक और नवाचार के नए अध्याय की होगी शुरुआत Indiknow, रोहतक । मुख्यमंत्री के ओएसडी गजेंद्र फौगाट ने कहा कि हरा-भरा हरियाणा बनाना नायब सरकार का सपना है और जनभागीदारी के माध्यम से इस सपने को साकार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। गजेंद्र फौगाट शनिवार को गांव मायना में डॉ. बी.आर. आंबेडकर विज्ञान समिति द्वारा आयोजित पौधरोपण अभियान के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों, पंच नरेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष सन्नी बब्बर तथा ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। गजेंद्र फौगाट ने पौधों का वितरण एवं पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्य...

डॉ. आंबेडकर और संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चलकर ही समाज का होगा समग्र विकास : महिपाल ढांडा

Indiknow, रोहतक । हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचार और संत कबीर की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि डीएससी समाज डॉ. आंबेडकर द्वारा दिखाए गए शिक्षा, समानता और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर चलकर ही विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा शुक्रवार को स्थानीय नेहरू कॉलोनी में धानक सभा द्वारा निर्मित संत कबीर लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समाज के शिक्षित, सक्षम एवं स्थापित लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में हर संभव सहयोग दें। शिक्षा ही वह माध्यम है जो समाज को सशक्त, आत्मनिर्भर और प्रगतिशील बनाती है। महिपाल ढांडा ने कहा कि संत कबीर साहब ने पूरी मानवता को सत्य, सद्भाव और पाखंड का विरोध करने का संदेश दिया। उनके विचार सामाजिक समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने धानक सभा द्वारा समाज में शिक्षा के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना ...

भारत विकास परिषद ने 64वां स्थापना दिवस मनाया

Indiknow, रोहतक।  भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से परिषद का 64वां स्थापना दिवस श्रीबाबा मस्तनाथ पब्लिक स्कूल रोहतक में मनाया गया। विद्यार्थियों में पांच तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गई। पेपर बैग बनाओ प्रतियोगिता में रिया सिंगला प्रथम, अरिष्ठा चाहर द्वितीय, रिया तृतीय स्थान पर रही । शालिनी और सक्षम को  सांत्वना  पुरस्कार दिया गया।  चित्रकला प्रतियोगिता (महिला सशक्तिकरण ) साक्षी जैन प्रथम,नव्या शर्मा  द्वितीय और दिव्यांशी शर्मा का तृतीय स्थान रहा। चित्रकला प्रतियोगिता (ड्रग्स) महिमा प्रथम,जन्या  द्वितीय एवं अर्णव बंग का तृतीय स्थान रहा। चित्रकला प्रतियोगिता( सेव एनवायरनमेंट) अभिष्टा प्रथम,सोहम द्वितीय एवं अलीशा का तृतीय स्थान रहा। चित्रकला प्रतियोगिता( डिजिटल इंडिया) अनुष्का प्रथम, रिद्धि द्वितीय एवं मन्नत  का तृतीय स्थान रहा। विद्यालय के निदेशक एवं सदस्यों ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह,भारत को जानो की पुस्तक एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक पी. एन.मुज्जु ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और उन्होंने इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट प्...

लोकतंत्र के प्रहरी स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता: आपातकाल के अंधकार में संघर्ष की अमर गाथा

-25 जून 1975 : भारतीय लोकतंत्र का वह काला अध्याय जिसे इतिहास कभी नहीं भूल सकता Indiknow, रोहतक । 25 जून 1975 की रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसा अध्याय लिख दिया गया, जिसे आज भी देश का प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी पीड़ा और चेतावनी के रूप में याद करता है। आधी रात के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी द्वारा संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल लागू किया गया। राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की स्वीकृति के साथ लागू हुए इस निर्णय ने देश को 21 महीनों तक ऐसे दौर में पहुंचा दिया, जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाएं गंभीर संकट में आ गईं। देशभर में विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले हजारों लोगों को मीसा (MISA) के तहत बिना मुकदमे और बिना अपराध जेलों में बंद कर दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई, विरोध के स्वरों को दबा दिया गया और लोकतंत्र की बुनियाद को चुनौती दी गई। इसी संघर्षपूर्ण कालखंड में हरियाणा की धरती से एक ऐसा नाम उभरा जिसने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यह नाम...

नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर बेहतर जीवन जी सकता है : मनीष कुमार ग्रोवर

- योग स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का आधार Indiknow, कलानौर (रोहतक) : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला के खंड कलानौर में आयोजित खंड स्तरीय योग समारोह में हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष कुमार ग्रोवर ने शिरकत कर नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, किसानों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मनीष ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के अनेक देशों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारत की संस्कृति और परंपरा का गौरव है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है, जबकि हरियाणा सरकार भी प्रदेश में योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास को भी मजबूत करता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनाव मुक्त रहकर बेहतर जीवन जी सकता है। पूर...

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस नेताओं ने लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, फल-भोजन वितरित कर किया पौधारोपण

Indiknow, रोहतक । देश के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम में एक भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया तथा उन्हें फल और भोजन वितरित कर खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देश के गरीब, किसान, मजदूर, युवा और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनका पूरा राजनीतिक जीवन जनसेवा, संघर्ष और सामाजिक न्याय की विचारधारा को समर्पित रहा है। बत्रा ने कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा से विशेष लगाव रहा है और उन्होंने प्रदेश के किसानों, खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन के मुद्दों को हमेशा राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंद बच्चों के बीच आकर खुशियां बांटना उनके विचारों और सेवा भावना को सच्ची श्रद्धांजलि है। पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने कहा कि राहुल गांधी देश में सच्चाई, लो...

अग्निकांड प्रभावित व्यापारियों को विशेष आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजे की मांग, जान गवाने वालों के परिवार में से एक को सरकारी नौकरी देने की हो व्यवस्था : विजय गुप्ता

Indiknow, रोहतक । हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने रोहतक के मॉडल टाउन क्षेत्र में हाल ही में हुई भीषण अग्निकांड की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर प्रभावित व्यापारियों के लिए विशेष आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजे की मांग की है। जिन परिवार के चिराग इस अग्नि कांड मे अपनी जान  गवा बेठे है, उनके परिवार में से  एक  व्यक्ति को  सरकारी  नौकरी  देने की  व्यवस्था  मुख्यमंत्री करे। जिससे उनके परिवार के लोगों का  जीवन सुख और शांति के साथ गुजर बसर हो सके।  विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने अपने पत्र में कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अनेक व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई दुकानों के पूरी तरह नष्ट हो जाने से व्यापारियों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। वर्षों की मेहनत से खड़ा किया गया व्यापार कुछ ही घंटों में राख में तब्दील हो गया, जिससे प्रभावित परिवार आर्थिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया...

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ मोदी ने रचा नया इतिहास : प्रदीप चौधरी

-जनविश्वास, सुशासन और विकास के प्रतीक बने प्रधानमंत्री मोदी Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 4399 दिनों का सफल कार्यकाल पूर्ण कर भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अथक परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र प्रथम की भावना एवं जनकल्याणकारी नीतियों के बल पर देशवासियों के हृदय में एक स्वच्छ छवि वाले राष्ट्रभक्त प्रधानमंत्री के रूप में विशिष्ट स्थान बनाया है। उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां अर्जित की हैं। भाजपा का "12 साल बेमिसाल" अभियान इन ...

नामित पार्षद बनकर छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से भी की जा सकती है जनसेवा : प्रदीप चौधरी

Indiknow, गाजियाबाद। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग तीन वर्षों से बंद पड़े सार्वजनिक नल को ठीक कराकर पुनः चालू कराया गया। यह कार्य भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन जनसेवा की भावना से किया गया प्रत्येक प्रयास समाज के लिए महत्वपूर्ण होता है। नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद केवल बड़े विकास कार्यों की प्रतीक्षा करना ही सेवा नहीं है। जब किसी कारणवश बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ होने में समय लग रहा हो, तब आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान कर उन्हें महत्वपूर्ण बनाना ही सच्ची जनसेवा है। इसी सोच के साथ इस कार्य को भी आपके समक्ष रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि "सभी के लिए हो पेयजल, हर किसी के लिए हो नल" की भावना के साथ यह पहल की गई है, ताकि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों और राहगीरों को राहत मिल सके। सेवा का मूल्य कार्य के आकार से नहीं, बल्कि उससे मिलने वाले जनहित और संतोष से तय होता है। प्रदीप चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में नए पेयजल नल की स्थापना का कार्य भी प्रस्तावित है। विभ...

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को देनी होगी अपनी पूर्ण आहुति : ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया

- मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित  - रोहतक में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां -सिंधिया परिवार ने पानीपत की तीसरी लड़ाई में 16 पूर्वजों की दी कुर्बानी - गत 12 वर्षों में भारत में दो शक्तियों का देखने को मिला संगम  - प्रधानमंत्री के प्रयासों से भारत की प्राचीन संस्कृति योग बना विश्व संपदा Indiknow, रोहतक । केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व स्थिरता और अभूतपूर्व परिवर्तन दोनों का अनुभव किया है। यही कारण है कि आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और तेजी से विकसित हो रही शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए देश के 140 करोड़ नागरिकों को अपनी पूर्ण आहुति देने का समय आ गया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया स्थानीय वैश्य महाविद्यालय के सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर र...