Indiknow, रोहतक। भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से परिषद का 64वां स्थापना दिवस श्रीबाबा मस्तनाथ पब्लिक स्कूल रोहतक में मनाया गया। विद्यार्थियों में पांच तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गई। पेपर बैग बनाओ प्रतियोगिता में रिया सिंगला प्रथम, अरिष्ठा चाहर द्वितीय, रिया तृतीय स्थान पर रही । शालिनी और सक्षम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता (महिला सशक्तिकरण ) साक्षी जैन प्रथम,नव्या शर्मा द्वितीय और दिव्यांशी शर्मा का तृतीय स्थान रहा। चित्रकला प्रतियोगिता (ड्रग्स) महिमा प्रथम,जन्या द्वितीय एवं अर्णव बंग का तृतीय स्थान रहा। चित्रकला प्रतियोगिता( सेव एनवायरनमेंट) अभिष्टा प्रथम,सोहम द्वितीय एवं अलीशा का तृतीय स्थान रहा। चित्रकला प्रतियोगिता( डिजिटल इंडिया) अनुष्का प्रथम, रिद्धि द्वितीय एवं मन्नत का तृतीय स्थान रहा। विद्यालय के निदेशक एवं सदस्यों ने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह,भारत को जानो की पुस्तक एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के निदेशक पी. एन.मुज्जु ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और उन्होंने इसी प्रकार निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रतियोगिता को करवाने में विद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह का विशेष सहयोग रहा। क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण श्री अशोक गुप्ता ने बताया की समय-समय पर भारत विकास परिषद, भारत को जानो प्रतियोगिता, देशभक्ति से औत-प्रोत राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन एवं अन्य कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित करवाती रहती है इस लिए विद्यार्थी इसमें बढ़-कर कर भाग ले।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक पी.एन.मुज्जु जी, क्षेत्रीय संयोजक अशोक कुमार गुप्ता, शाखा अध्यक्ष विक्रांत शर्मा शाखा पर्यावरण संयोजक गणपति राय गोयल, विद्यालय से श्रीमती ममता सिंह एवं स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें