सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोक अदालत में 137 मामलों का मौके पर निपटारा, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया लाभ

Indiknow, रोहतक । जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल के निर्देशानुसार आज रोहतक न्यायालय परिसर में परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) की धारा 138 से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। सीजेएम विशाल ने बताया कि लोक अदालत में कुल 335 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 137 मामलों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर मौके पर ही सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पक्षकारों ने भाग लेते हुए अपने विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान करवाया तथा लोक अदालत की प्रक्रिया का लाभ उठाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्तर पर "समझौता समारोह" के रूप में विशेष लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित एवं सरल निपटारा करना है। उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संबंधित मामलों की सूची सभी जिलों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रोहतक द्व...

जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की शक्ति है हिंदी पत्रकारिता : प्रदीप चौधरी

Indiknow, गाजियाबाद । नगर निगम के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। अपने संदेश में श्री चौधरी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाला लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, जो सत्य, निष्पक्षता और जनहित के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करता है। बदलते समय में भी हिंदी पत्रकारिता ने अपनी विश्वसनीयता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को बनाए रखा है। श्री चौधरी ने हिंदी पत्रकारिता के सभी पुरोधाओं को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और जनकल्याण में पत्रकारिता का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

गांव कंसाला आईटीआई में वीर सावरकर जयंती पर आयोजित हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम

Indiknow, रोहतक । ग्रामीण महिला एवं युवा विकास संस्थान के सौजन्य से जिला के गांव कंसाला स्थित आईटीआई परिसर में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रभक्त वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं वीर सावरकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी परम राठी रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्राम विकास गतिविधि के प्रांत संयोजक अनूप भाली उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला संयोजक ग्राम विकास गतिविधि आरएसएस अशोक राठी, सूबेदार जयशंकर, आईटीआई प्रधानाचार्य अनिल, आईटीआई लेक्चरर प्रवीण देशवाल, चांद खोखर कंसाला सहित संस्थान के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। ग्रामीण महिला एवं युवा विकास संस्थान के प्रधान संदीप कंसाला ने सभी अतिथियों का स्वागत कर की। मुख्य वक्ता अनूप भाली ने वीर सावरकर के जीवन, उनके संघर्षों तथा भारत की स्वतंत्रता के लिए दिए गए उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाल...

रोटरी क्लब आफ रोहतक की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर 31 मई को

Indiknow, रोहतकः रोटरी क्लब आफ रोहतक द्वारा आयोजित सिविल रोड पर स्थित निजि होटल में एक प्रैस काफ्रैस का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्लब के निदेशक डा. आर.के. चौधरी, प्रधान डा. एस.एल. वर्मा, सचिव डा. सुनील मुंजाल, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, रोबिन सचदेवा ने कहा कि क्लब द्वारा 31 मई को मातुराम कम्युनिटी सेंटर गांधी कैंप में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें रोहतक के जाने-माने डाक्टरों के द्वारा निशुल्क जांच की जाएगी और 20 प्रकार के रोगों की डाक्टरों द्वारा जांच की जाएगी। इस शिविर में सभी रोगों के स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट जैसे कि मेडिसिन, हृदय, छाती, टीबी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोकाईनोलोजी, शिशु, पेट,  जिगर, त्वचा, जनरल सर्जरी, हड्डी व जोड़, स्त्री रोग, आंख, नाक-कान-गला, दंत रोग की जांच की जाएगी व निशुल्क दवाईयां एवं चश्मे वितरित किए जाएंगे ।   इस शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर शिरकत करेंगे। एलपीएस बोर्साड के डायरेक्टर राजेश जैन  एवं डॉ रवि गुगनानी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उन्होने कह...

गौड ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

- शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में महाविद्यालय की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान - महाविद्यालय में बच्चों की मदद के लिए खोला गया हेल्प डेस्क, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदक कर सकते हैं संपर्क Indiknow, रोहतक। गौड ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा आधुनिक सुविधाओं के साथ सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान किया जा रहा है। महाविद्यालय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एक प्रतिष्ठित सह-शिक्षा संस्थान है, जिसने शिक्षा, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। खेलों में अनेक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किए हैं, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी महाविद्यालय की टीमों ने विश्ववि...

पोक्सो अधिनियम की धारा 23 के संबंध में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Indiknow, रोहतक। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय तेवतिया तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम विशाल सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज पुलिस स्टेशन कलानौर के प्रांगण में पोक्सो अधिनियम 2012 की धारा-23 के संबंध में एक विशेष कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं अभिभावकों को बाल संरक्षण संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों की निजता एवं गरिमा की रक्षा के महत्व से अवगत करवाना था। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रोहतक के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसल राजबीर कश्यप ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए पोक्सो अधिनियम की धारा-23 के प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह धारा किसी भी बाल पीडि़त की पहचान को सार्वजनिक करने, मीडिया अथवा सोशल मीडिया पर उसकी फोटो, नाम, पता अथवा अन्य पहचान उजागर करने पर प्रतिबंध लगाती है तथा ऐसा करना कानूनन दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया का प्रयोग अत्यधिक बढ़ चुका है, ऐसे में बच...

जाट कॉलेज में स्नातक कोर्सों में 31 मई तक करें आवेदन

-सभी कोर्सों के लिए आवेदन व फीस ऑनलाईन होगी Indiknow, रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में नए सत्र 2026-27 में 10 स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 है। कॉलेज में विभिन्न कोर्सों के प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी हायर एजुकेशन हरियाणा की वेबसाइट/ पोर्टल लिंक https//admission.highereduhry.ac.in/पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।  प्राचार्य प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि कॉलेज में 10 स्नातक स्तर के कोर्स है और स्नातकोत्तर स्तर पर 13 कोर्स चलाए जा रहे हैं। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं हैं। डॉ दहिया ने बताया कि जो विद्यार्थी कॉलेज में स्नातक स्तर पर प्रथम वर्ष में दाखिला लेना चाहते हैं वह कॉलेज के पुराने कंप्यूटर साइंस ब्लॉक में बनाए गए हेल्प डेस्क से मदद ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी कोर्सों से संबंधित सभी प्रकार की सूचनाएं जाट कॉलेज की वेबसाइट www.jatcollegerohtak.ac.in पर उपलब्ध हैं। दाखिला के लिए हरियाणा उच्च शिक्षा निदेशालय की यूजी दाखिला की वेब...

जाट कॉलेज में अवार्ड सेरेमनी के दौरान प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने 116 होनहार विद्यार्थियों को जरूरत-सह-योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के चेक सौंपे

  Indiknow, रोहतक। जाट कॉलेज में बुधवार को आयोजित अवार्ड सेरेमनी मे कॉलेज के 116 होनहार विद्यार्थियों को जरूरत सह योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के चेक सौंपे गए। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, महासचिव एडवोकेट नवदीप (मोनू), गर्वनिंग बॉडी सदस्य डॉ कपूर सिंह, सुखबीर हुड्डा व प्राचार्य प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया द्वारा छात्रवृत्ति की राशि के चैक विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सौंपे गए।   संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई  को कभी बांटा नहीं  जा सकता और आप लोगों की प्रतिभा को कोई नहीं छीन सकता, इसलिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर अनुशासन में रहते हुए शिक्षा और खेलों को दुनिया में अपना नया मुकाम बनाएं। श्री दिमाना ने आह्वान किया कि नशे जैसी बुराई से अपने आप को दूर रखें व और लोगों को भी नशा ना करने के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करें व अपने भविष्य को उज्जवल बनाते हुए अपने परिजनों का गुरुजनों का नाम को रोशन करें। प्राचार्य प्रोफेसर जोग...

दूबलधन कॉलेज दाखिला प्रचार की कमान संभाली सुधार-समिति ने

Indiknow, झज्जर : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सम्मान तैयारिया जोरों पर है, वही कॉलेज सुधार समिति के कार्यकर्ताओं ने दाखिला के प्रचार की कमान भी संभाली है। दूबलधन, माजरा, सिवाना, चिमनी ढराणा, बाकरा, बिगोवा, पिलाना, अछेज-पहाड़ीपुर, मलिकपुर,सफीपुर आदि गांवो में पंचायत करके बच्चों को कालेज मे दाखिले के लिए प्रेरित किया जा रहा है। वही विवेकानंद लाइब्रेरी समिति, स्वतंत्रता सेनानी ललतीराम ट्रस्ट, नितानंद सेवा समिति जटेलाधाम, ग्राम-पंचायत के सरपंच-पंचगणऔर कॉलेज की फैकल्टी और छात्र विद्यार्थियो को घर-घर जाकर दाखिले के लिए मना रहे हैं। वही आंगनवाड़ी वर्कर और सेल्फ-हेल्पग्रुप की महिला कार्यकर्ता भी महिलाओ से संपर्क कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल हिंदी और इतिहास विषय की एमए आई थी। सुधार समिति के प्रयासों से अल्प समय में भी टारगेट से दुगने विद्यार्थियों के दाखिले का चमत्कार कर दिया था।  दूबलधन कॉलेज में स्नातक और परास्नातक की 240 सीटे हैं। इन दाखिलो के लिए सुधार समिति के कार्यकर्ता दिन-रात मारामारी कर रहे हैं। अबकी बार भी दाखिला के लिए सोशल मीडिया ग्रुप और व्यक्तिगत संपर्क किए जा रहे ...

गाजियाबाद अब खुले कचरे से होगा मुक्त : महापौर सुनीता दयाल

-नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इसे स्वच्छ एवं ग्रीन गाजियाबाद की दिशा में बताया ऐतिहासिक पहल  Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम उठाया गया है। नगर निगम ने अब खुले में फैले कचरे की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक आधारित कचरा प्रबंधन व्यवस्था प्रारंभ की है, जिसके अंतर्गत खुले कचरे को कंप्रेस कर विशेष कैप्सूल प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से शहर में खुले कचरे के ढेर, दुर्गंध एवं प्रदूषण की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा तथा स्वच्छता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इस जनहितकारी एवं अभिनव व्यवस्था का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं अपर नगर आयुक्त अवनींद्र सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि गाजियाबाद को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित शहर बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित यह व्यवस्था शहर को खुले कचरे से मुक्त करने में मील का पत्थर ...

Direct Rohtak–Shimla Bus Service to Enhance Public Convenience; DC Sachin Gupta Welcomes Initiative

-Daily Haryana Roadways service to commence from May 19, improving connectivity for tourists, students, employees and general commuters -Direct public transport link to Shimla expected to provide major convenience for Rohtak and adjoining regions Indiknow, Rohtak : In a major public convenience initiative aimed at strengthening regional connectivity and improving access to affordable public transport, Haryana Roadways, Rohtak, will commence a direct daily bus service between Rohtak and Shimla from May 19, 2026. Deputy Commissioner Sachin Gupta welcomed the initiative, describing it as a significant public-friendly step that will greatly benefit passengers from Rohtak and surrounding areas by providing seamless and direct connectivity to the capital city of Himachal Pradesh. He said the launch of the direct service reflects continued efforts to improve public transport infrastructure and expand citizen-centric mobility options. “This direct bus service to Shimla will offer substantial ...

पीजीआईएमएस में पहली हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस आयोजित

-कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल बोले: कैंसर की जागरूकता सबसे जरूरी Indiknow, रोहतक। एसोसिएशन ऑफ गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया हरियाणा चैप्टर और गायनेकोलॉजी विभाग पीजीआईएमएस रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एलटी-5 में एक दिवसीय फर्स्ट हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।  कुलपति डॉ. एच.के. अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के साइंटिफिक प्रोग्राम से हमारा ज्ञान वर्धन होता है और इसका सीधा फायदा मरीजों को मिलता है। उन्होंने कहा फर्स्ट हरियाणा स्टेट गायनेकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस से एक नई शुरुआत हुई है और अब हर साल ऐसी कॉन्फ्रेंस का आयोजन होगा। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रिवेंटिव उपायों के बारे में मरीजों को जागरूक करना हमारी ड्यूटी है। बचाव सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है उसके लिए हमे बीमारी के लक्षण बताने चाहिए।   डॉ अग्रवाल ने सभी महिला रोग विशेषज्ञों से आग्रह किया कि ओपीडी में आने सभी महिलाओं को कैंसर से बचाव के उपाय जिसमें टीकाकरण सबसे अहम है उसकी जानकारी अवश्य...

जाट शिक्षा समिति द्वारा संचालित तीन कॉलेजों की अलग-अलग गवर्निंग बॉडी के चुनाव में संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के पैनल के सभी 33 सदस्यों ने जीता चुनाव

-सभी विजेता सदस्यों को चुनाव अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह राणा ने दिए जीत के प्रमाण-पत्र  Indiknow, रोहतक। जाट  शिक्षा समिति द्वारा संचालित तीन कॉलेजों की अलग-अलग गवर्निंग बॉडी के 11-11 सदस्यों के लिए रविवार को हुए चुनाव में संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना के पैनल से तीनों कॉलेजों के लिए चुनाव लड़ रहे सभी  33   सदस्यों ने चुनाव जीत लिया है। सभी विजेता सदस्यों को चुनाव अधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह राणा द्वारा जीत के प्रमाण पत्र दिए गए । चुनाव अधिकारी ने बताया कि महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की गर्वनिंग बॉडी कार्यकारिणी सदस्य के लिये रोड रोलर चुनाव चिन्ह वाले सभी 11 प्रत्याशी विजय रहे। जिसमें आजाद सिंह,कांता देवी, कृष्ण, जितेंद्र, जितेंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, दिलबाग सिंह,धरमवीर, प्रदीप मलिक, बिजेंद्र दांगी व विजेंद्र सिंह विजेता रहे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सीआर कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की गवर्निंग बॉडी कार्यकारिणी सदस्य के लिए  अशोक कुमार, जय भगवान, तारीफ, राजपाल, रोहतास, वेदपाल ,वेदपाल, संजय कुमार, सतीश कुमार, सत्यवीर और सुनील कुमार को विजय घोषित किया गया। ...

मिट्टी लेपन एवं गंगा स्नान से साधकों ने जाना प्राकृतिक चिकित्सा का महत्व

Indiknow, गाज़ियाबाद। छोटा हरिद्वार गंग नहर तट पर अखिल भारतीय योग संस्थान द्वारा वार्षिक मिट्टी लेपन एवं गंगा स्नान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 600 योग साधक एवं साधिकाओं ने सहभागिता कर प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग पद्धति का लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयुर्वेदिक मिट्टी लेपन विशेष रूप से मिट्टी, मुल्तानी मिट्टी, गिलोय, ऐलोवेरा, चंदन, कच्ची हल्दी, केवड़ा एवं गुलाब जल आदि प्राकृतिक तत्वों को मिलाकर तैयार किया गया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मिट्टी लेपन शरीर के विकारों को दूर कर मन एवं तन को शुद्ध करता है, वहीं गंगा स्नान आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। राजनगर सेक्टर-4 स्थित औषधि पार्क में नियमित योग साधना करने वाले साधकों में डॉक्टर आर.के. पोद्दार, नामित पार्षद एवं योग साधक प्रदीप चौधरी, के.के. गुप्ता, योग साधिका सुधा शर्मा, बीना चौधरी, मिनी वाधवा सहित अनेक साधकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर नामित पार्षद एवं योग साधक प्रदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मिट्टी चिकित्सा और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। प्राकृतिक उपचार पद्धति शरीर को निरोग ...

नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ बजट राशि स्वीकृत कर महापौर सुनीता दयाल ने रचा इतिहास

  -नामित पार्षदों ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर जताया कोटि-कोटि आभार Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल द्वारा अन्य 100 पार्षदों के साथ-साथ नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ की बजट राशि स्वीकृत किए जाने पर नामित पार्षदों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया। इस ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुख निर्णय पर सभी नामित पार्षदों ने महापौर का भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नामित पार्षदों द्वारा महापौर सुनीता दयाल का पुष्प वर्षा, माला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। सभी पार्षदों ने महापौर को विशाल स्मृति चित्र भेंट करते हुए उनके दूरदर्शी नेतृत्व, विशाल सोच एवं विकास के प्रति समर्पण को नमन किया। साथ ही शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का चित्र भेंट कर उन्हें शक्ति, संकल्प एवं जनसेवा का प्रतीक बताते हुए सम्मान प्रकट किया गया। नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि महापौर सुनीता दयाल ने सभी पार्षदों को समान सम्मान, अधिकार एवं विकास कार्यों में स्वतंत्र भागीदारी प्रदान कर नगर राजनीति में एक नया स्वर्णिम अध्याय स्थापित ...

भालौठ सब ब्रांच नहर को कंक्रीट से पक्का करने के खिलाफ ग्रामीणों ने कान्ही-रिठाल रोड पर नहर के समीप धरना लगा कर विभाग और सरकार की नीति का किया विरोध

Indiknow, रोहतक। भालौठ सब ब्रांच नहर को कंक्रीट से पक्का करने के खिलाफ आसपास के गावों के ग्रामीणों ने आज कान्ही-रिठाल रोड पर नहर के समीप धरना लगा कर विभाग और सरकार की नीति का विरोध किया । ग्रामवासियों ने कहा कि इससे उनके लिए न तो पीने का पानी, न ही सिंचाई के लिए पानी बचेगा इसलिए सरकार अपनी नीति में बदलाव करे। अन्यथा अपने आक्रोश को तेज करेंगे। इस नीति से नाराज गांव रिठाल, धमाड,किलोई, मोई हुड्डा, कान्ही, घीलोड, के किसानों ने बताया कि काफी पहले जेएनल नहर को पक्का कर दिया अब सरकार भालौठ सब ब्रांच नहर को कंक्रीट डाल कर पक्का कर रही है न  ही पुलों के पास कहीं घाट छोड़े जा रहे । जिससे आने वाले समय में इन गांवों के ग्रामीणों के लिए पीने के पानी का संकट पैदा हो जाएगा, भूमिगत पानी न बचाने से सिंचाई का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाएगा जिससे आस पास के लोगों का जीवन बसर मुश्किल हो जाएगा । पीने के पानी को बाहर से खरीदने तक मजबूर हो जाएंगे।  ग्रामीणों ने सरकार की इस नीति को एकतरफा बताते हुए कहा कि पहले जब जेएनल को पक्का दिया गया या जहां कहीं भी अन्य नहरों को पक्का किया वहां का अनुभव भी काफी खरा...

सीजेएम ने बाल भवन, सेफ हाउस व लखीराम अनाथालय का किया निरीक्षण

- विशेष लोक अदालत 21 से 23 अगस्त तक होगी आयोजित : सीजेएम विशाल Indiknow, रोहतक : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने स्थानीय बाल भवन, सेफ हाउस तथा लखीराम अनाथालय का दौरा कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीजेएम विशाल ने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी भी बच्चे को किसी प्रकार की कानूनी सहायता की आवश्यकता हो तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्थानीय कार्यालय से संपर्क कर सकता है। सेफ हाउस के निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन के एक छज्जे को जर्जर अवस्था में पाया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इसे शीघ्र प्रभाव से ठीक करवाने के निर्देश दिए। सीजेएम विशाल ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस मामले, धन वसूली मामले, आपराधिक मामले जिनमें कानूनी रूप से...

गुरुग्राम में सुमीत सिंह मलिक का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Indiknow, गुरुग्राम। सेवानिवृत्त कैप्टन नरेंद्र सिंह मलिक के सुपुत्र एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी के दामाद सुमीत सिंह मलिक का जन्मदिन परिवारजनों द्वारा गुरुग्राम स्थित आवास पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूरे परिवार ने केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा सभी ने सुमीत सिंह मलिक को उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन समारोह के दौरान डॉक्टर आंचल चौधरी, डॉक्टर अमित सिंह मलिक, पुष्पा देवी एवं बीना चौधरी ने सुमीत सिंह मलिक को जन्मदिन की बधाई एवं शुभाशीष प्रदान किए। परिवार के सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशियां बांटी। इस अवसर पर नामित पार्षद प्रदीप चौधरी एवं बीना चौधरी विशेष रूप से गुरुग्राम स्थित आवास पहुंचे और अपने दामाद सुमीत सिंह मलिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सुखमय, समृद्ध एवं सफल जीवन का आशीर्वाद दिया। प्रदीप चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि परिवार में ऐसे शुभ अवसर आपसी प्रेम, स्नेह एवं संस्कारों को और अधिक मजबूत बनाते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि सुमीत सिंह मलिक जीवन म...

1.5 लाख विद्यार्थियों को जल बचाने और प्रदूषित ना करने की शपथ दिलवा चुके हैं डॉ रविंद्र नांदल

Indiknow, रोहतक। सेक्टर 14 निवासी पूर्व कृषि अधिकारी 71 वर्षीय डॉ रविंद्र नांदल  विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में जाकर 1 लाख 50 हजार विद्यार्थियों को जल बचाने और उसे किसी प्रकार से प्रदूषित ना करने की शपथ दिलवा चुके हैं। इस विशेष उपलब्धि के लिए सुनो नहरों की पुकार मिशन द्वारा वीरवार सायं को दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों के साथ  विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर डा नांदल को सम्मानित किया गया।  सुनो नहरों की पुकार मिशन के मुख्य संरक्षक डॉ जसमेर सिंह ने बताया कि डॉ रविंद्र नांदल जल स्वच्छता के मिशन के वरिष्ठ सदस्य के तौर पर गहराई से जुड़े हुए हैं और समाज सेवा के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका में रहते हैं। मिशन सदस्यों का धन्यवाद करते हुए डॉ रविंद्र नांदल ने कहा कि उन्होंने जल को बचाने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को अपना आदर्श माना है। जिनके दिए सिद्धांतों पर वे विद्यार्थियों को जल बचाने के प्रति जागरुक करते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वह पिछले 13 वर्षों से 254 शिक्षण संस्थानों में जाकर 150000 से ज्यादा विद्यार्थियों को जल बचाने और उसे प्रदूषित न करने की शपथ दिलवा...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...

देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार संगोष्ठी आयोजित, मीडिया की चुनौतियों पर हुआ मंथन

-डिजिटल दौर में निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता की भूमिका पर वक्ताओं ने रखे विचार -जनसरोकारों से जुड़कर ही पत्रकारिता की विश्वसनीयता कायम रह सकती है : वक्ता -जिलेभर से 10 नवोदित पत्रकार सम्मानित, जिलेभर के पत्रकार रहे मौजूद Indiknow, भिवानी : देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर शुक्रवार को इंप्रूवमेंट मार्केट स्थित मीडिया सेंटर में हरियाणा यूनियन वर्किंग  जर्नलिस्ट व वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन भिवानी और विश्व संवाद केंद्र हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान परिवेश में मीडिया की भूमिका विषय पर पत्रकार संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में जिलेभर से पहुंचे पत्रकारों ने मीडिया की बदलती भूमिका, पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों और निष्पक्ष रिपोर्टिंग जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला लोक संपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंघल ने की। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी रामदेव तायल रहे। कार्यक्रम का संचालन  हरियाणा यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश महासचिव इंद्रवेश दुहन ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सह...