सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ बजट राशि स्वीकृत कर महापौर सुनीता दयाल ने रचा इतिहास

 

नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ | नामित पार्षदों ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर जताया कोटि-कोटि (Image 1) - IndiKnow 24x7

-नामित पार्षदों ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर जताया कोटि-कोटि आभार

Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल द्वारा अन्य 100 पार्षदों के साथ-साथ नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ की बजट राशि स्वीकृत किए जाने पर नामित पार्षदों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया। इस ऐतिहासिक एवं विकासोन्मुख निर्णय पर सभी नामित पार्षदों ने महापौर का भव्य स्वागत, अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।

नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ | नामित पार्षदों ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर जताया कोटि-कोटि (Image 2) - IndiKnow 24x7

इस अवसर पर नामित पार्षदों द्वारा महापौर सुनीता दयाल का पुष्प वर्षा, माला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई। सभी पार्षदों ने महापौर को विशाल स्मृति चित्र भेंट करते हुए उनके दूरदर्शी नेतृत्व, विशाल सोच एवं विकास के प्रति समर्पण को नमन किया। साथ ही शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा का चित्र भेंट कर उन्हें शक्ति, संकल्प एवं जनसेवा का प्रतीक बताते हुए सम्मान प्रकट किया गया।

नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ | नामित पार्षदों ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर जताया कोटि-कोटि (Image 3) - IndiKnow 24x7

नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि महापौर सुनीता दयाल ने सभी पार्षदों को समान सम्मान, अधिकार एवं विकास कार्यों में स्वतंत्र भागीदारी प्रदान कर नगर राजनीति में एक नया स्वर्णिम अध्याय स्थापित किया है। यह निर्णय गाजियाबाद के समग्र विकास को नई दिशा एवं नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि महापौर ने समभाव, समन्वय एवं सहभागिता की भावना के साथ सभी नामित पार्षदों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है।

नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ | नामित पार्षदों ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर जताया कोटि-कोटि (Image 4) - IndiKnow 24x7

पूर्व निगम उपाध्यक्ष एवं नामित पार्षद सुनील यादव तथा श्याम शर्मा ने व्यक्तिगत कार्य से इलाहाबाद में रहते हुए दूरभाष के माध्यम से महापौर जी का आभार व्यक्त किया। वहीं नामित पार्षद मधुकर त्यागी, भगवत गुप्ता, सुमन जाटव, ज्योति चौहान, संजय रावत, सरदार परमजीत सिंह पम्मी एवं अंकुश अरोड़ा सहित सभी नामित पार्षदों ने संयुक्त रूप से कहा कि महापौर का यह निर्णय जनभावनाओं के अनुरूप एवं विकास को समर्पित है। यह निर्णय नगर निगम में समभाव एवं सकारात्मक राजनीति को और अधिक सशक्त करेगा।

नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ | नामित पार्षदों ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर जताया कोटि-कोटि (Image 5) - IndiKnow 24x7
महापौर सुनीता दयाल ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निगम में विकास कार्यों में सभी नामित पार्षद अपनी-अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। सभी मर्यादित होकर सदन का हिस्सा बनें तथा अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए शहर के विकास कार्यों को गति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि निगम में जनहित एवं विकास सर्वोपरि है और सभी के सहयोग एवं सकारात्मक सहभागिता से ही गाजियाबाद को एक विकसित एवं स्वच्छ शहर बनाया जा सकता है।
नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ | नामित पार्षदों ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर जताया कोटि-कोटि (Image 6) - IndiKnow 24x7

महापौर ने सभी नामित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं नगर निगम कार्यकारिणी के सभी 12 सम्मानित सदस्यों का भी विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग, समन्वय एवं सकारात्मक सोच के साथ ही निगम में जनविकास के ऐतिहासिक निर्णय संभव हो पाते हैं।

नामित पार्षदों को विकास कार्यों हेतु 1-1 करोड़ | नामित पार्षदों ने भव्य स्वागत अभिनंदन कर जताया कोटि-कोटि (Image 7) - IndiKnow 24x7

सभी नामित पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि गाजियाबाद की जनता महापौर के इस ऐतिहासिक निर्णय को सदैव स्मरण रखेगी तथा इससे नगर निगम के विकास कार्यों को नई ऊर्जा एवं नई गति प्राप्त होगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...