सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

प्रशासन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा का संदेश, स्टाफ को वितरित किए गए पौधे

प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा- यातायात नियमों का पालन कर बचाई जा सकती हैं अनमोल जिंदगियां Indiknow, रोहतक । गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा समिति के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी स्टाफ सदस्यों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात संकेतों का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि थोड़ी-सी सावधानी और नियमों का पालन अनेक सड़क दुर्घटनाओं को रोक सकता है तथा अनमोल जीवन बचा सकता है। सड़क सुरक्षा समिति के इंचार्ज डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं क...

रोहतक फोटोग्राफर एसोसिएशन और कैनन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य फोटोग्राफी वर्कशॉप संपन्न; 100 से अधिक फोटोग्राफर्स ने सीखे आधुनिक हुनर, नए अत्याधुनिक कैमरे EOS R6 V का हुआ अनावरण

मुख्य अतिथि रोहतक एसडीएम आशीष वशिष्ट ने एसोसिएशन के प्रयासों को सराहा, प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहयोग का दिया भरोसा Indiknow, रोहतक : रोहतक फोटोग्राफर एसोसिएशन (RPA) द्वारा आज सिविल रोड स्थित होटल जय पैराडाइज में फोटोग्राफर्स के कौशल विकास के लिए एक दिवसीय भव्य एवं प्रभावशाली 'वेडिंग एक्सपीरियंस' फोटोग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस उच्चस्तरीय तकनीकी वर्कशॉप में रोहतक और आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक पेशेवर फोटोग्राफर्स और छायाचित्र प्रेमियों ने भाग लेकर आधुनिक कैमरों की बारीकियों को समझा। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण कैनन (Canon) के बहुप्रतीक्षित और अत्याधुनिक कैमरे EOS R6 V का भव्य अनावरण रहा, जिसे उपस्थित सभी मेहमानों, एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से लॉन्च किया। ​एसडीएम आशीष वशिष्ट ने बढ़ाया फोटोग्राफर्स का उत्साह : इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतक के एसडीएम महोदय आशीष वशिष्टजी ने शिरकत की। वर्कशॉप में फोटोग्राफर्स की भारी संख्या और उनका शानदार उत्साह देखकर एसडीएम महोदय गदगद हो गए। उन्होंने फोटोग्राफरों के स्किल (...

लोकतंत्र के प्रहरी स्व. लक्ष्मी चन्द गुप्ता: आपातकाल के अंधकार में संघर्ष की अमर गाथा

-25 जून 1975 : भारतीय लोकतंत्र का वह काला अध्याय जिसे इतिहास कभी नहीं भूल सकता Indiknow, रोहतक । 25 जून 1975 की रात भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसा अध्याय लिख दिया गया, जिसे आज भी देश का प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी पीड़ा और चेतावनी के रूप में याद करता है। आधी रात के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी द्वारा संविधान के अनुच्छेद 352 के तहत देश में आपातकाल लागू किया गया। राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की स्वीकृति के साथ लागू हुए इस निर्णय ने देश को 21 महीनों तक ऐसे दौर में पहुंचा दिया, जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, नागरिक अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाएं गंभीर संकट में आ गईं। देशभर में विपक्षी नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले हजारों लोगों को मीसा (MISA) के तहत बिना मुकदमे और बिना अपराध जेलों में बंद कर दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई, विरोध के स्वरों को दबा दिया गया और लोकतंत्र की बुनियाद को चुनौती दी गई। इसी संघर्षपूर्ण कालखंड में हरियाणा की धरती से एक ऐसा नाम उभरा जिसने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। यह नाम...

रोहतक के शिव कॉलोनी में सीवरेज-पानी के भराव की समस्या से आमजन परेशान, प्रशासन से गुहार

  Indiknow, रोहतक : जींद रेलवे फ्लाई ओवर के नजदीक स्थित शिव कॉलोनी के क्षेत्र में सीवरेज का पानी निकलकर गलियों में भर रहा है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय निवासी जापान सिंह फौजी, पंडित संतराम, अमित कुमार, राजेश पांचाल, रणधीर पांचाल, कृष्ण व अनार सिंह राजपूत ने बताया  कि गंदे पानी के जमा रहने से बीमारियाँ फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होने बताया कि फिसलन और जलभराव के कारण कई दुर्घटनाएँ भी हो चुकी हैं। जापान सिंह फौजी, पंडित संतराम, अमित कुमार, राजेश पांचाल, रणधीर पांचाल, कृष्ण व अनार सिंह राजपूत ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए।

नामित पार्षद बनकर छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से भी की जा सकती है जनसेवा : प्रदीप चौधरी

Indiknow, गाजियाबाद। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों एवं क्षेत्रवासियों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगभग तीन वर्षों से बंद पड़े सार्वजनिक नल को ठीक कराकर पुनः चालू कराया गया। यह कार्य भले ही आकार में छोटा हो, लेकिन जनसेवा की भावना से किया गया प्रत्येक प्रयास समाज के लिए महत्वपूर्ण होता है। नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि जनप्रतिनिधि बनने के बाद केवल बड़े विकास कार्यों की प्रतीक्षा करना ही सेवा नहीं है। जब किसी कारणवश बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ होने में समय लग रहा हो, तब आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान कर उन्हें महत्वपूर्ण बनाना ही सच्ची जनसेवा है। इसी सोच के साथ इस कार्य को भी आपके समक्ष रखने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि "सभी के लिए हो पेयजल, हर किसी के लिए हो नल" की भावना के साथ यह पहल की गई है, ताकि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों और राहगीरों को राहत मिल सके। सेवा का मूल्य कार्य के आकार से नहीं, बल्कि उससे मिलने वाले जनहित और संतोष से तय होता है। प्रदीप चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में नए पेयजल नल की स्थापना का कार्य भी प्रस्तावित है। विभ...

सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का जन्मदिवस

Indiknow, गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के विकासोन्मुखी, सरल एवं मृदुल स्वभाव के धनी नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का जन्मदिवस नगर निगम मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर निगम के पार्षदगण, पत्रकार बंधु एवं नामित पार्षदगण उपस्थित रहे और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने बाबा खाटू श्याम से नगर आयुक्त के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, कीर्ति एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी का स्नेहपूर्वक अभिवादन स्वीकार किया तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर शुभकामनाओं की मिठास का आदान-प्रदान किया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि जन्मदिवस केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का दिन भी होता है। गाजियाबाद नगर निगम की पूरी टीम शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनप्रतिनिधियों, मीडिया एवं नागरिकों के सहयोग से नगर निगम विकास के नए आया...

जनसेवा के संकल्प के साथ विकास कार्यों का शुभारंभ, विभिन्न पार्कों में लगवाई गईं 10 बेंच : प्रदीप चौधरी

Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी द्वारा जनसुविधाओं के विस्तार एवं क्षेत्रीय विकास के संकल्प के तहत अपने कार्यकाल का एक महत्वपूर्ण चरण प्रारंभ करते हुए विभिन्न सार्वजनिक पार्कों में 10 नई बेंच स्थापित कराई गई हैं। इस कार्य के लिए उन्होंने महापौर सुनीता दयाल एवं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का हृदय से आभार व्यक्त किया है। श्री चौधरी ने बताया कि नगर निगम द्वारा उनके नाम एवं पदनाम के साथ आवास एवं कार्यालय पर पहचान बोर्ड स्थापित किए जाने के उपरांत क्षेत्र में जनसेवा एवं विकास कार्यों के क्रम का शुभारंभ करते हुए यह पहल की गई है। इसके अंतर्गत संजय नगर सेक्टर-23 के एच ब्लॉक स्थित बत्रा पार्क, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन सहलोत के पार्क, समाजसेवी विष्णु शर्मा के पार्क, ई ब्लॉक स्थित पार्क, जी ब्लॉक स्थित पार्क तथा राजनगर सेक्टर-4 स्थित मानव औषधि पार्क सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 10 बेंच स्थापित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्कों में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को बैठने की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना इस कार्य का प्रमुख उद्देश्य है। क्षेत्रवासियों के बीच इ...

श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, भक्तिमय वातावरण में गूंजे राधे-कृष्ण के जयकारे

Indiknow, रोहतक। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। शहीद मदन लाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर, ओल्ड आई.टी.आई. ग्राउंड, रोहतक में 1 जून से 7 जून तक आयोजित इस दिव्य कथा में हजारों श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि कथा के प्रति श्रद्धालुओं में दिन-प्रतिदिन उत्साह एवं आस्था निरंतर बढ़ रही है। कथा व्यास पूज्य डॉ. संजय कृष्ण सलिलजी महाराज ने श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान करवाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति की महिमा तथा मानव जीवन में सत्संग के महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव जीवन को आध्यात्मिक उन्नति, नैतिक मूल्यों एवं सेवा भाव की ओर प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। कथा श्रवण से मनुष्य के अंतःकरण का शुद्धिकरण होता है तथा जीवन में सकारात्मकता, श्रद्धा, करुणा और आत्मिक शांति का संचार होता है। इस अवसर पर कथा के मुख्य आयोजक राजेश...

शस्त्र लाइसेंस धारक निर्धारित नियमों का अनुपालन करें सुनिश्चित : जिलाधीश सचिन गुप्ता

- प्रदेश के गृह विभाग द्वारा लाइसेंसी हथियारों के प्रयोग की निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करने का लिया गया निर्णय  Indiknow, रोहतक : जिलाधीश सचिन गुप्ता ने प्रदेश के गृह विभाग द्वारा लाइसेंसी हथियारों के प्रयोग की निगरानी प्रणाली को सुदृढ़ करने बारे जारी की गई हिदायतों के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक को अनाधिकृत हथियारों एवं लाईसेंसी हथियारों के अनाधिकृत प्रयोग पर अंकुश लगाने बारे कहा है। सचिन गुप्ता ने कहा है कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार प्रत्येक शस्त्र लाइसेंस धारक को अपने लाइसेंस प्राप्त हथियार के प्रत्येक उपयोग की सूचना संबंधित लाइसेंसिंग प्राधिकारी को उपयोग की तिथि से 30 दिनों के भीतर देना अनिवार्य होगा। प्रस्तुत की जाने वाली सूचना में हथियार के उपयोग की तिथि, स्थान, उपयोग का उद्देश्य तथा प्रयुक्त कारतूसों की संख्या एवं प्रकार का पूरा विवरण देना होगा। साथ ही उपयोग किए गए खाली कारतूस भी जमा करवाने होंगे। यदि किसी कारणवश खाली कारतूस उपलब्ध नहीं हैं तो लाइसेंस धारक को इसके संबंध में संतोषजनक कारण प्रस्तुत करने होंगे। जिलाधीश सचिन गुप्ता ने कहा है कि लाइसेंसिंग प्राधिकारी ऐसे ...

जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की शक्ति है हिंदी पत्रकारिता : प्रदीप चौधरी

Indiknow, गाजियाबाद । नगर निगम के नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। अपने संदेश में श्री चौधरी ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने वाला लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है। समाज में जागरूकता, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में हिंदी पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है, जो सत्य, निष्पक्षता और जनहित के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने का कार्य करता है। बदलते समय में भी हिंदी पत्रकारिता ने अपनी विश्वसनीयता और जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को बनाए रखा है। श्री चौधरी ने हिंदी पत्रकारिता के सभी पुरोधाओं को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना और जनकल्याण में पत्रकारिता का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सभी पत्रकारों के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।

गौड ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

- शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में महाविद्यालय की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान - महाविद्यालय में बच्चों की मदद के लिए खोला गया हेल्प डेस्क, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदक कर सकते हैं संपर्क Indiknow, रोहतक। गौड ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा आधुनिक सुविधाओं के साथ सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान किया जा रहा है। महाविद्यालय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एक प्रतिष्ठित सह-शिक्षा संस्थान है, जिसने शिक्षा, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। खेलों में अनेक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किए हैं, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी महाविद्यालय की टीमों ने विश्ववि...

पोक्सो अधिनियम की धारा 23 के संबंध में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Indiknow, रोहतक। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय तेवतिया तथा जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम विशाल सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आज पुलिस स्टेशन कलानौर के प्रांगण में पोक्सो अधिनियम 2012 की धारा-23 के संबंध में एक विशेष कानूनी जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं एवं अभिभावकों को बाल संरक्षण संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों की निजता एवं गरिमा की रक्षा के महत्व से अवगत करवाना था। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रोहतक के डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसल राजबीर कश्यप ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए पोक्सो अधिनियम की धारा-23 के प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह धारा किसी भी बाल पीडि़त की पहचान को सार्वजनिक करने, मीडिया अथवा सोशल मीडिया पर उसकी फोटो, नाम, पता अथवा अन्य पहचान उजागर करने पर प्रतिबंध लगाती है तथा ऐसा करना कानूनन दंडनीय अपराध है। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया का प्रयोग अत्यधिक बढ़ चुका है, ऐसे में बच...

गाजियाबाद अब खुले कचरे से होगा मुक्त : महापौर सुनीता दयाल

-नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने इसे स्वच्छ एवं ग्रीन गाजियाबाद की दिशा में बताया ऐतिहासिक पहल  Indiknow, गाजियाबाद। नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम उठाया गया है। नगर निगम ने अब खुले में फैले कचरे की समस्या के स्थायी समाधान हेतु आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक आधारित कचरा प्रबंधन व्यवस्था प्रारंभ की है, जिसके अंतर्गत खुले कचरे को कंप्रेस कर विशेष कैप्सूल प्रणाली में परिवर्तित किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से शहर में खुले कचरे के ढेर, दुर्गंध एवं प्रदूषण की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा तथा स्वच्छता व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इस जनहितकारी एवं अभिनव व्यवस्था का शुभारंभ महापौर सुनीता दयाल, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक एवं अपर नगर आयुक्त अवनींद्र सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि गाजियाबाद को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित शहर बनाना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित यह व्यवस्था शहर को खुले कचरे से मुक्त करने में मील का पत्थर ...

अखिल भारतीय जाट हीरोज मेमोरियल महाविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं के दृष्टिगत निषेधाज्ञा आदेश जारी

- जिलाधीश सचिन गुप्ता ने जारी किए आदेश Indiknow, रोहतक : जिलाधीश सचिन गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अखिल भारतीय जाट हीरोज मेमोरियल महाविद्यालय द्वारा 18 मई से 30 जून तक आयोजित करवाई जाने वाली स्नातक व स्नातकोत्तर की विभिन्न परीक्षाओं को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत निषेधाज्ञा आदेश जारी किये है। यह परीक्षाएं दो सत्रों, प्रात:कालीन सत्र में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तथा सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित करवाई जायेगी। जिलाधीश सचिन गुप्ता द्वारा जारी आदेश के तहत 18 मई से 30 जून तक महाविद्यालय परिसर की 100 मीटर की परिधि में 5 या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, विस्फोटक, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू एवं अन्य हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के तहत महाविद्यालय परिसर के नजदीक 100 मीटर परिधि में स्थित जीरोक्स व फोटो स्टेट दुकानें, डुप्लिकेटिंग सुविधा/साइबर कैफे व अन्य दुकानें भी परीक्षा अवधि के दौरान सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तथा दोपहर बाद 2 ...

' बाहरी नहीं तो भर्ती रद्द करो ' की नीति खतरनाक : विक्रम कादयान

Indiknow, झज्जर : एचपीएससी के “सिलेक्शन के बजाय रिजेक्शन” के फार्मूले को माननीय उच्च न्यायालय ने पूर्णतया नकार दिया है। एचपीएससी द्वारा अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती को उच्च न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए रद्द कर दिया, जिससे हरियाणा के स्कॉलर्स और युवाओं को न्याय मिला है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने उच्च न्यायालय के फैसले पर खुशी जताते हुए कही। विक्रम कादयान ने कहा कि एचपीएससी ने भर्ती विज्ञापन की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन किया है। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार 35 प्रतिशत से अधिक बाहरी उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जा सकता, लेकिन हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया को बाहरी उम्मीदवारों के लिए चारागाह बना दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में सामान्य वर्ग की 60 सीटों में से 41 बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में बाहरी उम्मीदवारों को थोक के भाव अंक दिए गए, जबकि हरियाणा के योग्य प्रत्याशियों को नीचे रखा गया। इस पूरे मामले पर हरियाणा सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि ...

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सम्मेलन में हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने प्रदेश सरकार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल को सौंपा मांग पत्र

  Indiknow, मथुरा : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल  की राष्ट्रीय कार्यकारिणी  का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन मथुरा  में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल की अध्यक्षता  मे  सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिन्धी मुख्य अतिथि रहे। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने हरियाना के व्यापरियों और उद्योगपतियों की समस्याओं को रखते हुए एक मांग पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष  बाबूलाल  को ज्ञापन के रूप में सौंपा। इस अवसर पर उनके साथ भिवानी से भानु प्रकाश, रोहतक से हर्ष गिरधर, हांसी से रामअवतार, होडल से रमेश मंच पर उपस्थित रहे। हरियाणा व्यापार मंडल ने मांग पत्र के माध्यम से प्रदेश सरकार के समक्ष मांग रखी कि प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन हो , व्यापारी राहत कोष की स्थापना हो , व्यापारियों को पेंशन की योजना लागू करें ,और व्यापारी को टैक्स कलेक्टर का दर्जा प्रदान करें। व्यापार मण्डल का कहना है कि NCR के चलते उधोगो को डीजल जेनरेटर पर रोक लगाने से उधोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। समय पर कंपनियों...

एल.पी.एस. बौसार्ड व सती भाई साई सेवा दल ने किया अटूट भण्डारें का आयोजन

Indiknow, रोहतक । एल.पी.एस. बौसार्ड व सती भाई साई सेवा दल द्वारा आयोजित एल.पी.एस. बौसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन की माता स्व. श्रीमती सुशीला देवी जैन के जन्म दिन के अवसर पर सिविल रोड पर स्थित महावीर लाईबे्ररी व पार्क के बाहर  व शहर में कई जगह पर अटूट भण्डारें का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया की श्रीमान 108 परम पुज्य महंत श्री सतीश दास जी महाराज के आर्शीवाद एवं परमपूज्य गद्दीनशीन महंत श्री रामसुख दास महारजा के पावन सानिध्य में विशाल भण्डारे लगाए गए। भण्डारे का शुभारंभ  एल.पी.एस. बौसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन, समिति के प्रधान सुरेशानंद व सभी सदस्यों के द्वारा विशाल भण्डारे का शुभारंभ किया व सभी को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। इसके साथ मीठे पानी की छबील व हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। मीठा पानी पीकर काफी लोगों ने अपनी प्यास बुझाई।   पी.जी.आई मंे मरीजों के साथ आये हुए सगे संबंधियों ने भण्डारे का स्वाद चखा। भण्डारा में लंगर चखने के लिए भीड़ उमड़ कर पड़ी। तत्पश्चात कालानौर में पुरानी पुलिस थाना के सामने सती भाई साई सेवा दल के आश्रम में लंगर लगाया ...

ज़ैड ग्लोबल स्कूल में ‘दादी-नानी दिवस’ आयोजित, मातृ दिवस प्रेम, संस्कार और पीढ़ियों का संगम

Indiknow, रोहतक। मातृ दिवस के अवसर पर ज़ैड ग्लोबल विद्यालय में आज दादी-नानी दिवस का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और बुजुर्गों के बीच प्रेम, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संतोष मुदगिल (पूर्व प्रधानाचार्या, वी.ए.के.एम. बहादुरगढ़), डॉ. शशि चौधरी (स्त्री रोग विशेषज्ञ सलाहकार) एवं अनिता देवी (ई.ए.एस.आई, हरियाणा पुलिस) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।  जेड एजुकेशन सोसाइटी की वाइस प्रेसिडेंट मूर्ती देवी कार्यक्रम की स्पेशल गेस्ट थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। दादी-नानी के लिए म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को उपहार वह टाइटल देकर सम्मानित किया गया  विद्यालय की डीन हरजीत कौर घुमन ने कहा कि दादी-नानी परिवार की जीवित धरोहर हैं। इनका स्नेह, अनुभव और संस्कार ही बच्चों की नींव को मजबूत करते हैं। आज का दिन ‘Roots of Love’ की सच्ची मिसाल है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहि...

हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता का रोहतक में भव्य स्वागत एवं सम्मान

Indiknow, रोहतक। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता के रोहतक आगमन पर व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पटका एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नारनौल जिले के अध्यक्ष की नियुक्ति करने पर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में नारनौल से हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री संदीप नूनीवाला, सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सीताराम सर्राफ, प्लाईवुड एवं हार्डवेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश अग्रवाल कश्मीर, अग्रवाल वैश्य समाज के जिला महासचिव जगमोहन गर्ग तथा दवा विक्रेता संगठन के जिला उपाध्यक्ष तुलसी गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से सरकार एवं प्रशासन के समक्ष उठा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के विस्तार एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर किए जा रहे प्रयासों से व्यापारियों को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। इस अ...

दिल्ली के इनकम टैक्स विभाग से आए लगभग 170 अधिकारियों ने एलपीएस बोसार्ड में किया दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण

Indiknow, रोहतक । खरावड़ स्थित एलपीएस बोसार्ड में इनकम टैक्स विभाग, दिल्ली से आए लगभग 170 अधिकारियों ने दो दिवसीय औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भ्रमण नए एवं पदोन्नत अधिकारियों के ओरिएंटेशन और प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य उन्हें औद्योगिक कार्यप्रणाली और आधुनिक उत्पादन व्यवस्थाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करना था। इस अवसर पर एलपीएस बोसार्ड के प्रबंध निदेशक राजेश जैन ने सभी अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और संस्थान की कार्यशैली, गुणवत्ता मानकों तथा तकनीकी क्षमताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण से अधिकारियों को वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उनके प्रशासनिक एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण को मजबूती मिलती है। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने एस.एस. बाग सहित एलपीएस बोसार्ड और यूपीएस के प्लांट्स का दौरा किया, जहां उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली और प्रबंधन की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा एवं समझा। अधिकारियों ने आधुनिक तकनीकों और सुव्यवस्थित संचालन ...