Indiknow, रोहतक। मातृ दिवस के अवसर पर ज़ैड ग्लोबल विद्यालय में आज दादी-नानी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और बुजुर्गों के बीच प्रेम, सम्मान एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करना था। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. संतोष मुदगिल (पूर्व प्रधानाचार्या, वी.ए.के.एम. बहादुरगढ़), डॉ. शशि चौधरी (स्त्री रोग विशेषज्ञ सलाहकार) एवं अनिता देवी (ई.ए.एस.आई, हरियाणा पुलिस) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
जेड एजुकेशन सोसाइटी की वाइस प्रेसिडेंट मूर्ती देवी कार्यक्रम की स्पेशल गेस्ट थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। दादी-नानी के लिए म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी जैसी मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को उपहार वह टाइटल देकर सम्मानित किया गया
विद्यालय की डीन हरजीत कौर घुमन ने कहा कि दादी-नानी परिवार की जीवित धरोहर हैं। इनका स्नेह, अनुभव और संस्कार ही बच्चों की नींव को मजबूत करते हैं। आज का दिन ‘Roots of Love’ की सच्ची मिसाल है। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक चित्र के साथ हुआ। पूरे परिसर में अपनत्व, संस्कार और पीढ़ियों के प्रेम की अनुपम छटा बिखरी रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें