Indiknow, रोहतक । पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 का उद्घाटन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ओपीडी पीजीआईएमएस में किया गया। सप्ताह 1 से 7 अगस्त तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्सिंग कॉलेज की डीन एवं प्रिंसिपल प्रो. सुनीता कुमारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डीन छात्र कल्याण डॉ. सविता सिंघल और विशिष्ट अतिथि के रूप में पीजीआईएमएस के जनसंपर्क विभाग के सीनियर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. मंजूनाथ मौजूद रहे। इस वर्ष की थीम पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सविता सिंघल ने कहा कि स्तनपान केवल बच्चे का अधिकार नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने कहा कि जन्म के एक घंटे के अंदर स्तनपान शुरू करवाना और पहले 6 महीने तक केवल मां का दूध देना शिशु मृत्यु दर और बीमारियों को कम करने का सबसे प्रभावी और किफायती तरीका है। मां का दूध बच्चे को सम्पूर्ण पोषण देता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और मां-बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है। डॉ. सविता सिंघल ने नर्सिंग विद्यार्थियों को स्तनपान दूत बनने...