सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ निकलेगी ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा : अभिमन्यु सिंह यादव

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ निकलेगी ऐतिहासिक | भारत निर्माण युवा दल, हरियाणा के संस्थापक अध्यक्ष (Image 1) - IndiKnow 24x7

Indiknow, रोहतक । भारत निर्माण युवा दल, हरियाणा के संस्थापक अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान आगामी "नशा मुक्त कांवड़ यात्रा" की घोषणा करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज को नशे, अश्लीलता एवं सांस्कृतिक पतन के विरुद्ध जागृत करने का एक व्यापक जनआंदोलन होगी। यह यात्रा 3 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक हरिद्वार से बागेश्वर धाम, बाघोत (महेंद्रगढ़) तक पैदल निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा जिस प्रकार नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है, वह पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को प्रभावित करता है। इसलिए समय रहते व्यापक जनजागरण आवश्यक है।

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ निकलेगी ऐतिहासिक | भारत निर्माण युवा दल, हरियाणा के संस्थापक अध्यक्ष (Image 2) - IndiKnow 24x7

उन्होंने कहा कि भारत निर्माण युवा दल पिछले एक वर्ष से हरियाणा के विभिन्न जिलों में स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चला रहा है। संगठन द्वारा "नशा मुक्त शादियां" जैसी अभिनव पहल भी शुरू की गई है, जिसके माध्यम से बिना शराब और अन्य नशों के सम्पन्न होने वाले विवाहों को सम्मानित किया जाता है। अभिमन्यु सिंह यादव ने कहा कि आज का युवा बदलाव चाहता है। यदि उसे सही दिशा और सकारात्मक नेतृत्व मिले तो वही युवा राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति बन सकता है। उन्होंने सभी खाप पंचायतों, सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, युवाओं, मातृशक्ति, शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों से इस जनआंदोलन में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल जल लाने की यात्रा नहीं होगी, बल्कि प्रत्येक गांव, कस्बे और शहर में नशा मुक्ति, सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश लेकर जाएगी।

प्रेस वार्ता में हरियाणा की विभिन्न खाप पंचायतों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया और इस अभियान को पूर्ण समर्थन दिया। इनमें प्रमुख रूप से सुरेन्द्र दहिया (दहिया खाप), जगजीत जाखड़(रोहतक), हरदीप सिंह(84 खाप), भलेराम(नरवाल खाप, गोहाना), सुरेन्द्र सिंह(दहिया खाप), इन्द्र सिंह(हुड्डा खाप), ओमप्रकाश सुनारिया(सतगाम खाप),  महेंद्र सिंह(नांदल खाप), रणबीर बोहर(8 गामा), राजकुमार सुनारिया, बिल्लू(कादियान खाप) तथा जगबीर सिंह(मलिक खाप) उपस्थित रहे। सभी प्रतिनिधियों ने समाज से इस ऐतिहासिक नशा मुक्ति अभियान से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया।

अंत में अभिमन्यु सिंह यादव ने कहा, "आइए, हम सब मिलकर नशे के विरुद्ध एक निर्णायक लड़ाई लड़ें, अपनी संस्कृति की रक्षा करें, युवाओं को सही दिशा दें और एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...