Indiknow डेस्क : पहला फुटबॉल विश्व कप साल 1930 में खेला गया था और इसकी मेजबानी उरुग्वे (Uruguay) ने की थी। इतिहास का यह पहला फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) पूरी तरह से उरुग्वे की राजधानी मॉन्टेवीडियो में आयोजित किया गया था, जिसे उरुग्वे ने ही जीता था। आज ही के दिन 30 जुलाई को मेजबान उरुग्वे ने फाइनल मुकाबले में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी अर्जेंटीना को 4-2 से हराकर इतिहास का पहला विश्व कप खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जुलाई 1930 को हुई थी और फाइनल मुकाबला 30 जुलाई 1930 को खेला गया। इस पहले विश्व कप में केवल 13 टीमों ने हिस्सा लिया था। लंबी समुद्री यात्रा और खर्च के कारण कई यूरोपीय टीमों ने इसमें भाग नहीं लिया। विश्व कप इतिहास का सबसे पहला गोल फ्रांस के खिलाड़ी लुसिएन लॉरेंट (Lucien Laurent) ने मैक्सिको के खिलाफ मैच में किया था। वहीं अर्जेंटीना के गुइलेर्मो स्टेबिला (Guillermo Stábile) इस टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने कुल 8 गोल दागे। टूर्नामेंट के अधिकांश मैच नवनिर्मित एस्टाडियो सेंटेनारियो (Estadio Centenario) स्टेडियम में खेले गए जिसे विशेष रूप ...