Indiknow, रोहतक। दिल्ली में आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स 2026 में चार मेडलों के विजेता धावक रणबीर सिंह मलिक का रोहतक पहुंचने पर दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों पर सुनो नहरों को पुकार मिशन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। मिशन के संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉ जसमेर सिंह ने बताया कि धावक रणबीर मलिक पिछले 3 साल से मिशन के साथ जुड़े हुए हैं। अब तक रणवीर राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर 790 मेडल विभिन्न प्रतियोगिताओं में जीत चुके हैं । यह हम सबके लिए बड़े गौरव और सम्मान की बात है।
रणबीर ने बताया कि दिल्ली में 9 से 12 अप्रैल तक एडवेंचर एंड मास्टर स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा नेशनल मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने 3000 मी रेस् में प्रथम रहते हुए गोल्ड मेडल जीता और 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता और 800 मीटर रेस में भी सिल्वर मेडल जीता तथा 3 किलोमीटर पैदल चाल में भी सिल्वर मेडल जीतकर रोहतक व अपने गांव खरावड़ का गौरव बढाया है। सम्मान समारोह में डॉ जसमेर सिंह, डॉ रविंद्र नांदल, ईश्वर सिंह दलाल, साहब सिंह धामड, मास्टर राजवीर सिंह, कैप्टन जगबीर मलिक, करण सिंह अहलावत, सुरेश मलिक, राजेंद्र सिंह दहिया, डॉ संतलाल बुधवार, वेदपाल नैन, कृष्ण रहबारी, गौरव मलिक भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें