Indiknow, रोहतकः रोटरी क्लब आफ रोहतक द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर मातुराम कम्युनिटी सेंटर गांधी कैंप में आयोजित किया गया। जिसमें जाने-माने डाक्टरों के द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच की गई। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, विशिष्ट अतिथि राजेश जैन, एमडी एलपीएस बोसार्ड एवं डॉ. रवि गुगनानी, प्रधान डॉ. एस.एल. वर्मा, डायरेक्टर क्लब सर्विस डॉ. आर.के. चैधरी, सचिव डॉ. सुनील मुंजाल, रोबिन सचदेवा ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रजवलित कर मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया।
इस शिविर में सभी रोगों के 20 स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर जैसे कि मेडिसिन , हृदय रोग, छाती रोग, टीबी रोग, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोकाईनोलोजी, शिशु रोग, पेट, जिगर रोग, त्वचा रोग, जनरल सर्जरी, हड्डी व जोड़ रोग, स्त्री रोग, आंख रोग, नाक कान गला रोग, दंत रोग एवं फिजियोथैरेपी की जांच की गई । शिविर में सामान्य चिकित्सा (जनरल मेडिसिन) -डॉ. वी. के. कत्याल, डॉ. सतीश गुलाटी, डॉ. के. एन. गर्ग, हृदय रोग (कार्डियोलॉजी) - डॉ. श्योकंद, डॉ. हितेन्द्र कौशिक, डॉ. मनजीत सिंह, छाती एवं टीबी रोग (चेस्ट एंड टीबी) -डॉ. हरिओम मंचन्दा, डॉ. करण भुटानी ,डॉ. बी. के. सैनी, न्यूरोलॉजी/न्यूरो सर्जरी डॉ. पवन शर्मा, डॉ. बाल किशन गोयल, एंडोक्राइनोलॉजी - डॉ. सुव्रित जैन, डॉ. अंशु भुटानी, नेफ्रोलॉजी (किडनी रोग) - डॉ. अमित मान, बाल रोग - डॉ. दिनेश खोसला, डॉ. अनिल सांघी ,डॉ. जे. पी. अरोड़ा, गैस्ट्रोएंटेरोलॉ- डॉ. अशोक गुप्ता , डॉ. मनोज गोयल , डॉ. चारु गुप्ता मेडिकल ऑन्कोलॉजी - डॉ. सुभाष कीर्ति सिंगला, त्वचा रोग (डर्मेटोलॉजी) - डॉ. रमेश बंसल , डॉ. मन्यंक बत्रा , सामान्य शल्य चिकित्सा -डॉ. पवनजीत रोहिल्ला, डॉ. विनोद जांगड़ा ? डॉ. मनीष बंसल, ऑर्थोपेडिक्स - डॉ. एन. के. मंग्गू, डॉ. अमित बत्रा, डॉ. साहिल सांघी स्त्री एवं प्रसूति रोग (गायनेकोलॉजी) - डॉ. अनिला नागपाल, डॉ. पारुल चितकारा, डॉ. आरती साहू , नेत्र रोग - डॉ. चेकितन, दंत चिकित्सा (डेंटल) - डॉ. आर. पी. यादव, डॉ. सौरभ वर्मा ने मरीजों की जांच की। शिविर में निशुल्क दवाईयां व चश्में भी वितरित किए गए। रोहतक शहर में पहली बार इतने स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर एक जगह पर इक्ट्ठे हुए है। शिविर के दौरान 600 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि नियमित व्यायाम और योग शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाते हैं। सुबह की सैर, दौड़, खेलकूद तथा योग करने से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। इसके साथ ही पर्याप्त नींद लेना भी आवश्यक है। एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। स्वच्छता का स्वास्थ्य से गहरा संबंध है। हमें अपने शरीर, कपड़ों और आसपास के वातावरण को साफ रखना चाहिए। हाथों को समय-समय पर धोना और स्वच्छ भोजन करना अनेक बीमारियों से बचाता है।
राजेश जैन, एमडी, एलपीएस बोसार्ड ने कहा कि प्राकृतिक खेती को अपनाकर जहर मुख्त भोजन प्राप्त किया जा सकता है। यदि हम सन्तुलिन भोजन करें व नियमित रूप से व्यायाम करें तो विभिन्न बिमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए, यदि कोई बीमारी हो तो सही समय पर ही इलाज किया जा सके। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथियों का फूल मालाओं, पटका व बैच लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब आफ रोहतक के सभी सदस्य मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें