जाट कॉलेज की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Indiknow, रोहतक। अखिल भारतीय जाट सुरमा स्मारक महाविद्यालय की 80 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। 20 से अधिक प्रतियोगिताओं में करीब 200 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को जाट शिक्षण संस्था के प्रधान श्री गुलाब सिंह दिमाना ने शुभकामनाएं देते हुए पुरस्कृत किया। प्रिंसिपल प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया ,कॉलेज खेल बोर्ड के कन्वीनर प्रोफेसर बलराज देशवाल, खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ सुखबीर सिंधु ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्रीमती संतोष नांदल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता के प्रायोजक बेनिश ग्लोबल फाऊंडेशन रहे।
प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने कहा कि हमारी मैनेजमेंट द्वारा खेल मैदानों के सुधारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, उन्होंने खिलाडियो और कर्मचारियो को कहा कि आप सब अपनी मेहनत जारी रखे भविष्य मे और भी बेहतर खेल सुविधाएं देने की जिम्मेदारी हमारी है। उन्होंने जाट कॉलेज के पूर्व विद्यार्थीयों एवं कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की चर्चा करते हुए उनसे सीख लेकर खेलों में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। प्रधान श्री दिमाना ने बेनिश ग्लोबल फाऊंडेशन के संस्थापक सज्जन बेनीवाल और सचिव दिनेश बेनीवाल का धन्यवाद किया । इस फेडरेशन ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ मनीषा दहिया, डॉ कांता राठी व डॉ वरुण मलिक ने किया।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर संस्था के उप प्रधान श्री धर्मराज, कॉलेजियम सदस्य सुखबीर हुड्डा, डॉ कपूर सिंह ढाका, सुनील सिन्हा, पवन कादियान, मास्टर बिजेंद्र दांगी, कर्मवीर सिंह, डॉ देवेंद्र बालंद, प्रिंसिपल प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया, डॉ रश्मि लोहचब, डॉ राजीव जून, डॉ वरुण मलिक, डॉ नितेश लठवाल , मोनिका बेनीवाल, स्वीटी जाटियान के अलावा कॉलेज के स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी और खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
परिणाम
कार्यक्रम में 5000 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो एवं भाला फेंक जैसी अनेक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए प्रतिस्पर्धाओं को रोमांचक बना दिया।
5000 मीटर (पुरुष वर्ग) में धीरज ने प्रथम, संजय ने द्वितीय तथा अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर (पुरुष वर्ग) में निखिल प्रथम, मयंक द्वितीय एवं अमित तृतीय रहे। 200 मीटर (पुरुष वर्ग) में निखिल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मयंक और योगेश क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद ( पुरुष वर्ग) मे तनिस दलाल 6.40 मीटर कूदकर प्रथम स्थान हासिल किया, यश द्वितीय और दक्ष तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर ( पुरुष) मे निखिल प्रथम, धीरज द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर ( महिला वर्ग) मे मुस्कान प्रथम, ऋतुराज द्वितीय वही पलक तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद ( महिला वर्ग) मे साक्षी प्रथम, खुशी द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 400 मीटर दौड़ में ऋतु राज प्रथम, साक्षी द्वितीय और पलक तृतीय वही पायल ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में मुस्कान ने प्रथम, ऋतुराज ने द्वितीय एवं साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर (महिला वर्ग) में ऋतु राज प्रथम, आरती द्वितीय और हिमांशी तृतीय स्थान पर रहीं।
फील्ड इवेंट्स में शॉट पुट (पुरुष वर्ग) में साहिल धनखड़ ने प्रथम, प्रशांत ने द्वितीय एवं शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट (महिला वर्ग) में निकिता प्रथम, निशा द्वितीय और सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक (पुरुष वर्ग) में शिवा चौधरी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कियाकिया, साहिल धनखड़ द्वितीय वही आशीष तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक ( महिला वर्ग) निशा प्रथम, ऋतुराज द्वितीय और स्वीटी तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर ( पुरुष वर्ग) मे धीरज, द्वितीय निखिल व अनुज तृतीय रहे। 100 मीटर ( पुरुष ) मे मयंक प्रथम, निखिल द्वितीय, सनी तृतीय व तनिस ने सांत्वना पुरुस्कार हासिल किया और 100 मीटर ( महिला वर्ग) मे मुस्कान प्रथम, स्नेहा द्वितीय और पायल तृतीय स्थान पर रही। पूर्व छात्रो की 100 मीटर दौड़ मे 60 वर्षीय रणबीर मलिक प्रथम वही 66 वर्षीय ईश्वर सिंह दलाल द्वितीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्टाफ सदस्यों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्ताफ सदस्यों की 100 मीटर ( महिला) मे डॉ प्रियंका प्रथम, डॉ चेतना द्वितीय व डॉ डॉ प्रीति तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर ( पुरुष) मे दीपक प्रथम, डॉ सोनू द्वितीय व सोनू तृतीय स्थान पर रहे। निंबू चम्मच दौड़ मे ( महिला) मे डॉ शिल्पा प्रथम, डॉ चेतना द्वितीय व डॉ प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। म्युज़िकल चेयर मे बेनिस फाउंडेशन से स्वीटी बेनिवाल प्रथम, डॉ मोनिका द्वितीय और विशिष्ट अतिथि संतोष नांदल तृतीय स्थान पर रही।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें