Indiknow, रोहतक। हरियाणा सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से ZAD GLOBAL SCHOOL में दो महत्वपूर्ण खेल नर्सरियां स्वीकृत की गई हैं। इन नर्सरियों के लिए खिलाड़ियों का चयन 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ZAD GLOBAL SCHOOL के खेल प्रांगण में बैडमिंटन और लॉन टेनिस खेल नर्सरी शुरू की जा रही है। ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। चयन खिलाड़ियों के खेल कौशल और शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा। हरियाणा सरकार की खेल नीति के अनुसार, इन नर्सरियों में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को मासिक डाइट भत्ता/छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रति माह और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रति माह डाइट भत्ता दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें