Indiknow, रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण महाविद्यालय में खेल विभाग के तत्वावधान में चल रही खेल कूद प्रतियोगिताओ में बैडमिंटन के मुकाबले कराए गए। प्राचार्या प्रो. महाश्वेता ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। पढ़ाई के साथ साथ प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में भी भाग लेना चाहिए। यदि शरीर स्वस्थ होगा तभी बुद्धिमता के कार्य सुचारू रूप से कर सकते हैं।खेल विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार ने बताया कि सप्ताह भर से चल रहे कार्यक्रम में इंडोर गेम्स करवाए जा रहे है। आज के मुकाबलों में डॉ सोन किरण, डॉ रानी देवी, निधि एवं पूनम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। पवन एवं राजेश ने रेफरी की भूमिका निभाई। सभी खेलों के विजेताओं को मेडल्स पहनाकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर डॉ गीता रानी, डॉ सविता शर्मा, डॉ मोना मल्होत्रा, पूनम अत्री,जगबीर एवं कर्मवीर उपस्थित रहे।
इन प्रतियोगिताओं के महिला एकल में प्रथम नेहा, द्वितीय वर्षा एवं तृतीय स्थान पर नर्मदा रही। पुरुष एकल में प्रथम स्थान पर भावनेश द्वितीय पर सुमित एवं तृतीय स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया। महिला डबल्स मूलकबला नेहा व रुपाली ने जीता। द्वितीय स्थान रश्मि व अदिति तथा तृतीय स्थान रश्मि व अन्नू की जोड़ी ने प्राप्त किया। पुरुष डबल्स में प्रथम स्थान सुमित व रवि, द्वितीय अभिषेक व तरुण ने प्राप्त किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें