इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप में एमडीयू ने जीता रजत, गौड ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के खिलाड़ियों का अहम योगदान
Indiknow, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 02 अप्रैल से 04 अप्रैल 2026 तक गुरु जम्भेश्वर विश्विद्यालय हिसार में आयोजित की गई। इस उल्लेखनीय उपलब्धि में गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के 10 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने अपने साहस, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए टीम को सफलता के शिखर तक पहुंचाया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खिलाड़ियों एवं टीम प्रबंधन को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कठोर मेहनत, समर्पण और टीम भावना का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे ही प्रयास संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। इस अवसर पर डॉ. सुखदेव शर्मा, डॉ मंजू शर्मा,डॉ. सुरेंद्र शर्मा, डॉ मनीषा कौशिक,डॉ. मंजू नांदल,रोहित कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। टीम मैनेजर आशु कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में टीम ने यह महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की, जो समूचे क्षेत्र के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें