- शिक्षा, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में महाविद्यालय की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान
- महाविद्यालय में बच्चों की मदद के लिए खोला गया हेल्प डेस्क, सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आवेदक कर सकते हैं संपर्क
Indiknow, रोहतक। गौड ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा आधुनिक सुविधाओं के साथ सर्वांगीण विकास का अवसर प्रदान किया जा रहा है। महाविद्यालय महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से सम्बद्ध एक प्रतिष्ठित सह-शिक्षा संस्थान है, जिसने शिक्षा, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। कॉलेज के विद्यार्थियों ने समय-समय पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। खेलों में अनेक विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक अर्जित किए हैं, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी महाविद्यालय की टीमों ने विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय मंचों पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
महाविद्यालय में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, अनुभवी प्राध्यापक वर्ग, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाएँ एवं सांस्कृतिक मंच उपलब्ध हैं। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार एवं सफल नागरिक के रूप में तैयार करना भी है। कॉलेज में बी.ए. एडेड (480) सीट, बी.ए. एस एफ एस(240) सीट,बी.कॉम (160), बी.सी.ए.(120), बी.एससी. (लाइफ साइंस) एवं बी.एससी. (फिजिकल साइंस) (120) सीट के पाठ्यक्रमों में प्रवेश उपलब्ध हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 मई 2026 से प्रारम्भ होकर 31 मई 2026 तक चलेगी। विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा की वेबसाइट https://admissions.highereduhry.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कॉलेज परिसर में नि:शुल्क फॉर्म भरने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।एस.डी.एम. रोहतक एवं जी.बी.वी.पी.एस. के प्रशासक आशीष कुमार (एच.सी.एस.) ने कहा कि संस्थान शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं प्रतिभा विकास को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय पाल शर्मा ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से समय रहते आवेदन करने का आह्वान करते हुए कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित है। महाविद्यालय परिसर गौकर्ण रोड, माता दरवाजा के निकट, रोहतक में स्थित है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी हेतु विद्यार्थी 01262-297391 एवं 01262-297392 पर संपर्क कर सकते हैं।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें