जाट कॉलेज में अवार्ड सेरेमनी के दौरान प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने 116 होनहार विद्यार्थियों को जरूरत-सह-योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के चेक सौंपे
Indiknow, रोहतक। जाट कॉलेज में बुधवार को आयोजित अवार्ड सेरेमनी मे कॉलेज के 116 होनहार विद्यार्थियों को जरूरत सह योग्यता आधारित छात्रवृत्ति के चेक सौंपे गए। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना, महासचिव एडवोकेट नवदीप (मोनू), गर्वनिंग बॉडी सदस्य डॉ कपूर सिंह, सुखबीर हुड्डा व प्राचार्य प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया द्वारा छात्रवृत्ति की राशि के चैक विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को सौंपे गए।
संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने छात्रवृत्ति पाने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई को कभी बांटा नहीं जा सकता और आप लोगों की प्रतिभा को कोई नहीं छीन सकता, इसलिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत कर अनुशासन में रहते हुए शिक्षा और खेलों को दुनिया में अपना नया मुकाम बनाएं। श्री दिमाना ने आह्वान किया कि नशे जैसी बुराई से अपने आप को दूर रखें व और लोगों को भी नशा ना करने के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी मोबाइल फोन का कम से कम प्रयोग करें व अपने भविष्य को उज्जवल बनाते हुए अपने परिजनों का गुरुजनों का नाम को रोशन करें।
प्राचार्य प्रोफेसर जोगेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि यह नीड कम मेरिट बेस स्कॉलरशिप 116 विद्यार्थियों को दी गई है।जिसमें 17 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके सिंगल पेरेंट्स हैं और 99 विद्यार्थी ऐसे हैं जिनको मेरिट और जरूरत के अनुसार यह स्कॉलरशिप दी गई है। स्कॉलरशिप राशि देने में कॉलेज की एलुमनाई एसोसिएशन का बड़ा सहयोग रहा है।
इस मौके पर डॉ सुरेश मलिक, डॉ सूर्य प्रकाश डॉ अनिल नरवाल, डॉ कांता राठी,डॉ मनीषा दहिया, डॉ संजीत, डॉ मीनू लोहचब भी मौजूद रहे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें