गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन, विद्यार्थियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
Indiknow, रोहतक । गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के प्रस्तावित अभियान के अंतर्गत उच्चतर शिक्षा निदेशालय (डीजीएचई), पंचकूला के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 हरियाणा बटालियन एनसीसी रोहतक के नायब सूबेदार संजय सिंह ने विद्यार्थियों को देश की अखंडता, राष्ट्रीय एकता एवं शहीदों के सम्मान की शपथ दिलाकर किया। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देशभक्ति के मूल्यों को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. दलबीर कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अमर प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसका मूल्यांकन डॉ. सीमा शर्मा एवं डॉ. मनिषा कौशिक ने किया। प्रतियोगिता में मंशिका (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्रथम, भानु प्रताप (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय तथा राधिका (बी.ए. तृतीय वर्ष) एवं अर्पित (बी.ए. प्रथम वर्ष) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. पिंकी, डॉ. सुखदेव कुमार, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. मनिषा कौशिक, डॉ. कपिल कौशिक, डॉ. गीता पाठक, डॉ. पिंकी शर्मा, डॉ. पूजा दुहन, पूनम, डॉ. सुमिति, डॉ. कविता, डॉ. कनुप्रिया, डॉ. निधि, रवि कौशिक, रोहित कौशिक एवं हरिकिशन अत्री सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें