जेड ग्लोबल स्कूल ओमैक्स कैंपस में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ "प्री प्राइमरी - टैलेंट हंट प्रतियोगिता" कार्यक्रम
Indiknow, रोहतक : जेड ग्लोबल स्कूल , ओमैक्स कैंपस में आज "टैलेंट हंट प्रतियोगिता 2026" का आयोजन बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की डीन हरजीत कौर घुमन व शाखा इंचार्ज प्रीति सहगल के द्वारा दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ।
इस प्रतियोगिता में नृत्य, गायन, फैंसी ड्रेस , कविता पाठ, अभिनय और चित्रकला जैसी विभिन्न श्रेणियों में प्री-प्राइमरी के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की डीन हरजीत कौर घुमन ने अपने संबोधन में सभी आमंत्रित अभिभावकों का स्वागत किया और कहा कि _"ऐसे मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।" प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को ट्रॉफीस देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षकगणों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें