रोहतक फोटोग्राफर एसोसिएशन और कैनन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य फोटोग्राफी वर्कशॉप संपन्न; 100 से अधिक फोटोग्राफर्स ने सीखे आधुनिक हुनर, नए अत्याधुनिक कैमरे EOS R6 V का हुआ अनावरण
मुख्य अतिथि रोहतक एसडीएम आशीष वशिष्ट ने एसोसिएशन के प्रयासों को सराहा, प्रशासनिक स्तर पर हर संभव सहयोग का दिया भरोसा
Indiknow, रोहतक : रोहतक फोटोग्राफर एसोसिएशन (RPA) द्वारा आज सिविल रोड स्थित होटल जय पैराडाइज में फोटोग्राफर्स के कौशल विकास के लिए एक दिवसीय भव्य एवं प्रभावशाली 'वेडिंग एक्सपीरियंस' फोटोग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस उच्चस्तरीय तकनीकी वर्कशॉप में रोहतक और आसपास के क्षेत्रों से 100 से अधिक पेशेवर फोटोग्राफर्स और छायाचित्र प्रेमियों ने भाग लेकर आधुनिक कैमरों की बारीकियों को समझा। कार्यशाला का मुख्य आकर्षण कैनन (Canon) के बहुप्रतीक्षित और अत्याधुनिक कैमरे EOS R6 V का भव्य अनावरण रहा, जिसे उपस्थित सभी मेहमानों, एसोसिएशन के पदाधिकारियों और प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से लॉन्च किया।
एसडीएम आशीष वशिष्ट ने बढ़ाया फोटोग्राफर्स का उत्साह :
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहतक के एसडीएम महोदय आशीष वशिष्टजी ने शिरकत की। वर्कशॉप में फोटोग्राफर्स की भारी संख्या और उनका शानदार उत्साह देखकर एसडीएम महोदय गदगद हो गए। उन्होंने फोटोग्राफरों के स्किल (कौशल) को बढ़ाने के लिए आयोजित की गई इस बेहतरीन वर्कशॉप के लिए रोहतक फोटोग्राफर एसोसिएशन की पीठ थपथपाई और पूरी टीम को बधाई दी। एक तय ड्रेस (यूनिफॉर्म) में अनुशासित खड़े कार्यकारिणी के सदस्यों और युवाओं को देखकर उन्होंने बेहद खुशी जताई और सभी को उज्ज्वल भविष्य का शुभाशीष दिया।अपने संबोधन में एसडीएम आशीष वशिष्ट ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि भविष्य में कभी भी उन्हें प्रशासनिक स्तर पर किसी भी कार्य या मदद की आवश्यकता होगी, तो वह सदैव रोहतक फोटोग्राफर एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
समयबद्धता का सम्मान और लकी ड्रॉ का रोमांच :
कार्यक्रम के मध्यांतर (इंटरवल) से ठीक पहले समय पर आने वाले अनुशासित फोटोग्राफर भाइयों के उत्साहवर्धन के लिए एक विशेष 'लकी ड्रॉ' निकाला गया। इसमें आज का मुकद्दर बेहद तेज रहा, जिसके चलते तीन भाग्यशाली विजेताओं ने बाजी मारी। ड्रॉ में प्रथम पुरस्कार मंदीप जी, द्वितीय पुरस्कार निखिल पाहुजा जी और तृतीय पुरस्कार अनिल जी ने अपने नाम किया। पुरस्कार मिलते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
रोमांचक प्रश्न-उत्तर सत्र (क्विज़) और ज्ञान की परीक्षा :
कार्यक्रम के समापन से ठीक पूर्व एक बेहद ज्ञानवर्धक और रोमांचक प्रश्न-उत्तर (Question-Answer) सत्र का आयोजन किया गया। इसमें कैनन के मेंटोर ने आज की वर्कशॉप में सिखाई गई बारीकियों से जुड़े कुछ तकनीकी सवाल उपस्थित फोटोग्राफर्स से पूछे। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ सही उत्तर दिए, जिसमें अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम पुरस्कार कुलदीप जेटली ने, द्वितीय पुरस्कार निखिल ने और तृतीय पुरस्कार रोबिन ने सबसे सटीक जवाब देकर अपने नाम किया। विजेताओं को मंच से पुरस्कृत किया गया।
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और आधुनिक गुर :
कार्यशाला में मुख्य वक्ता और मेंटर के रूप में पधारे कैनन के सर्टिफाइड एक्सपर्ट चित्रांश सक्सेना ने उपस्थित फोटोग्राफर्स को कैमरे की एडवांस्ड सेटिंग्स, एक्सपोजर, आईएसओ (ISO), व्हाइट बैलेंस, मीटरिंग और ऑटोफोकस की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने लाइव वेडिंग शूट के माध्यम से व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) ट्रेनिंग देते हुए बताया कि कैसे सही लाइटिंग, कंपोजिशन और क्रिएटिव फ्रेमिंग से फोटोग्राफी की क्वालिटी को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है। वर्कशॉप के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों में नया सीखने का जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के समापन पर रोहतक फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से आए हुए सभी मेंटर्स, तकनीकी विशेषज्ञों और मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ये वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य रहे विशेष रूप से उपस्थित :
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव ढल व अध्यक्ष पुलकित जेतली के साथ-साथ प्रमुख सदस्यों और पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति व सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से: संजीव ढल जी, जय जेतली जी, पूरन गिरधर जी, विनोद आहूजा जी, विनोद गिरधर जी, मोनू बत्रा जी, राज खुराना जी, दीपक पाहूजा जी, मोहित मल्होत्रा जी, हैप्पी आहूजा जी, हनी भूटानी, गौरव नारंग जी, तरुण पुण्यानी जी, करन सहगल जी, धीरज लूथरा जी, मोहित शर्मा जी, प्रिंस जी, विशेष बब्बर जी, राहुल नारंग जी, कपिल जी, सतीश विरमानी जी, ईश्वर जी सहित संस्था के सभी मुख्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
वर्कशॉप में आए फोटोग्राफर्स ने एसोसिएशन के इस प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की। एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव ढल, अध्यक्ष पुलकित जेतली और समस्त पदाधिकारियों ने भी आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी फोटोग्राफर्स के कल्याण, एकता और उनके कौशल को नया मुकाम देने के लिए ऐसे रचनात्मक व तकनीकी प्रयास लगातार जारी रखेंगे।








टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें