Indiknow, गाजियाबाद। राष्ट्रीय डाक विभाग एवं राष्ट्रीय व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जय शिव इंटर कॉलेज, ग्राम इनायतपुर इकला तिमोही में आधार कार्ड एवं जनसेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आधार कार्ड निर्माण एवं संशोधन, 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड, श्रेया आई सेंटर, इंदिरापुरम द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण तथा क्लोव डेंटल द्वारा दंत परीक्षण की सेवाओं का लाभ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने प्राप्त किया।
शिविर के दौरान भाजपा नेत्री एवं आईटी विधानसभा संयोजक श्रीमती प्रिया आर्या का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने केक काटकर, सम्मान स्वरूप पटका एवं पुष्पमाला पहनाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा पार्षद प्रदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष श्री बालकिशन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) पंडित अशोक भारतीय, श्री समीर शर्मा, श्री आशु पंडित, श्री संजय शर्मा, जय शिव इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री शिवदत्त अधाना, श्री मनोज प्रमुख, श्री जय सिंह, श्री रतिराम बाबूजी एवं श्री उदयवीर नागर , प्रधानाचार्य रितु शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें