भारत विकास परिषद, रत्न शाखा ने डॉ अनिता नरूला चैरिटेबल फाउंडेशन ओऱ पीजीआईएमएस के सहयोग से मुफ़्त स्तन कैंसर जांच शिविर जैन पब्लिक स्कूल में किया आयोजन
Indiknow, रोहतक । स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों को समय पर जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, रत्न शाखा रोहतक ने शुक्रवार को जैन पब्लिक स्कूल, जींद रोड में एक विशाल निशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर ओर दाँतो का इलाज कैंप का आयोजन किया। शिविर का संचालन पीजीआईडीएस रोहतक पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागाध्यक्ष ओर जनसंपर्क विभाग के सीनियर प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. मंजूनाथ के निर्देशन और सहयोग से किया गया। डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि स्कूल और सामुदायिक स्तर पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज में बीमारियों की समय पर पहचान में बहुत मददगार साबित होते हैं।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ मंजूनाथ ने कहा कि हरियाणा ने बढ़ते हुए स्तन कैंसर के मरीजों को देखते हुए डॉ अनिता नरूला चैरिटेबल फाउंडेशन रोहतक और पीजीआईएमएस के बीच में हाली में एक समझौता साइन हुआ था जिसका उद्देश्य है हरियाणा को कैंसर मुक्त कराना इसके तत्वाधान में एलपीएस बोसॉर्ड के श्री राजेश जैन द्वारा चलित मोबाइल मैमोग्राफी क्लीनिक के सहयोग से आयोजन हुआ। इस कैंप में जैन पब्लिक स्कूल के आस पास इलाके के नागरिकों ने स्वयं स्तन कैंसर जांच शिविर में हिस्सा लिया और अपनी सेहत के बारे में जाना। स्तन कैंसर अगर शुरुवाती स्टेज में डायग्नोसिस हो जाते हैं तो प्रोग्नोसिस बहुत बेहतर हो सकती है। इस कैंप को डॉ अरुण कुमार नरूला के कौशल टीम ने। मैमोग्राफी द्वारा स्तन का स्वास्थ्य का जांच किया। शाखा के पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि महिला स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क मैमोग्राफी टेस्ट कैम्प से महिलाओं को अपनी सेहत के बारे में जानकारी मिली।
डॉ. मंजूनाथ ने कहा कि 40 साल से ऊपर की महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समय पर जांच जान बचाने में सबसे अहम है। जांच के बाद सभी महिलाओं को रिपोर्ट दी जाएगी और जिनमें कोई संदिग्ध लक्षण मिले उन्हें आगे की जांच और पीजीआईएमएस में फॉलोअप के लिए परामर्श दिया गया। डॉ अनिता नरूला चैरिटेबल फाउंडेशन के डायरेक्टर डॉ अर्जुन नरूला का कहना है मैमोग्राफी के बाद डिटेल्ड तरीके से रेडियोलॉजिस्ट द्वारा ईमेज का विश्लेषण किया जाएगा और संदिग्ध कसीस को पीजीआई में इलाज के लिए भेजा जाएगा। इनका कहना है कि इस ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कैंप पूरे रोहतक में गाँव गांव में चल रहा है और दूसरे जिलों में भी कैंप का आयोजन किया जाएगा। उनका कहना है कि इस मुहिम को अपनी माँ के याद में चलाया जा रहा है और सभी महिलाओं में अपनी मां की याद झलकती है और उनके स्वास्थ्य प्रति तत्पर हैं। इस कैंप में 50 से ज्यादा महिलाओं का स्वास्थ्य जांच हुआ। पीजीआई के एमओयू से इस मुहिम को ओर रफ्तार मिलेगी हरियाणा को कैंसर मुक्त बनाने में। इस कैंप में जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों के दांतों के चेकअप भी हुआ।
शाखा अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि डेंटल शिविर का नेतृत्व डॉ. अभिषेक भार्गव ने किया। उनके साथ 7 डॉक्टरों की टीम ने पूरे दिन स्कूल के 460 विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों के दांतों की जांच की। डॉ मंजूनाथ ने बताया कि बच्चों में दांतों की सफाई, कैविटी, मसूड़ों की बीमारी और गलत खानपान से होने वाली समस्याओं पर विशेष फोकस रखा गया। सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं और आगे की जरूरत के लिए परामर्श दिया गया ओर जिन्हें दिक्कत मिली उन्हें डेंटल कॉलेज में बुलाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद रत्न शाखा के पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन और जैन सभा के कोषाध्यक्ष मुकेश जैन का विशेष योगदान रहा। जैन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल आशा छाबड़ा और पूरे स्कूल स्टाफ ने आयोजन में भरपूर सहयोग दिया।
शिविर में शाखा अध्यक्ष विजय गुप्ता के साथ आत्म प्रकाश भुटानी, शसुकर्म पाल देशवाल, शहर्ष खेड़ा, शसतनाम सिंह भयाना और विनोद खन्ना सहित परिषद के पदाधिकारियों ने सेवा कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। डॉ. मंजूनाथ बीसी ने कहा कि पीजीआईएमएस हमेशा सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में सहयोग करता है। डेंटल और ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारियां शुरुआती स्तर पर पकड़ में आ जाएं तो इलाज आसान और सस्ता हो जाता है। भारत विकास परिषद जैसी संस्थाएं समाज और अस्पताल के बीच सेतु का काम कर रही हैं। उन्होंने सभी डॉक्टरों, स्वयंसेवकों और स्कूल प्रबंधन को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमे डेंटल, रक्तदान शिविर के साथ साथ सोटो हरियाणा के साथ अंगदान जागरूकता शिविर भी लगाना चाहिए। विजय गुप्ता ने बताया कि शिविर के अंत में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ी जानकारी भी दी गई। भारत विकास परिषद ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से लगाने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें