Indiknow, रोहतक : भारत विकास परिषद रोहतक शाखा की ओर से आज धनवंती आर्य कन्या हाई स्कूल रोहतक में चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें 170 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान गीत, द्वितीय स्थान लता एवं तृतीय स्थान सौम्या का रहा। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान कुसुम, द्वितीय सहितावानो एवं तृतीय स्थान तेजस्वी का रहा। परिषद के सदस्यों ने सभी विजेता बच्चों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं भारत को जानों पुस्तक देकर सम्मानित किया।
क्षेत्रीय संयोजक अशोक गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों का आजादी की लड़ाई में अतुलनीय योगदान रहा है उन्होंने कहा कि आज हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके विचारों का अनुकरण करना चाहिए आजाद जी ने कहा था दुश्मनों की गोलियों को हम सामना करेंगे आजाद हैं, आजाद ही रहेंगे जो कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया। इस मौके पर गणपत राय गोयल, अशोक गुप्ता, प्राचार्य निर्मल गुगनानी एवं स्कूल का स्टाफ उपस्थित था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें