Indiknow, गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के विकासोन्मुखी, सरल एवं मृदुल स्वभाव के धनी नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का जन्मदिवस नगर निगम मुख्यालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सादगीपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर निगम के पार्षदगण, पत्रकार बंधु एवं नामित पार्षदगण उपस्थित रहे और उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं।
नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने बाबा खाटू श्याम से नगर आयुक्त के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, कीर्ति एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सभी का स्नेहपूर्वक अभिवादन स्वीकार किया तथा अपने हाथों से मिठाई खिलाकर शुभकामनाओं की मिठास का आदान-प्रदान किया।नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि जन्मदिवस केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि आत्ममंथन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का दिन भी होता है। गाजियाबाद नगर निगम की पूरी टीम शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनप्रतिनिधियों, मीडिया एवं नागरिकों के सहयोग से नगर निगम विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने कहा कि नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में नगर निगम गाजियाबाद विकास, पारदर्शिता एवं जनसुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उनका सहज, सरल एवं सकारात्मक कार्य व्यवहार जनप्रतिनिधियों और आमजन के बीच विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से शहर के विकास को नई गति मिली है। जन्मदिवस के अवसर पर हम सभी बाबा खाटू श्याम से उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की प्रार्थना करते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता एवं सौहार्द से परिपूर्ण रहा तथा उपस्थित सभी लोगों ने नगर आयुक्त को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें