Indiknow, रोहतक । एल.पी.एस. बौसार्ड व सती भाई साई सेवा दल द्वारा आयोजित एल.पी.एस. बौसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन की माता स्व. श्रीमती सुशीला देवी जैन के जन्म दिन के अवसर पर सिविल रोड पर स्थित महावीर लाईबे्ररी व पार्क के बाहर व शहर में कई जगह पर अटूट भण्डारें का आयोजन किया गया।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया की श्रीमान 108 परम पुज्य महंत श्री सतीश दास जी महाराज के आर्शीवाद एवं परमपूज्य गद्दीनशीन महंत श्री रामसुख दास महारजा के पावन सानिध्य में विशाल भण्डारे लगाए गए। भण्डारे का शुभारंभ एल.पी.एस. बौसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन, समिति के प्रधान सुरेशानंद व सभी सदस्यों के द्वारा विशाल भण्डारे का शुभारंभ किया व सभी को अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। इसके साथ मीठे पानी की छबील व हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। मीठा पानी पीकर काफी लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। पी.जी.आई मंे मरीजों के साथ आये हुए सगे संबंधियों ने भण्डारे का स्वाद चखा। भण्डारा में लंगर चखने के लिए भीड़ उमड़ कर पड़ी। तत्पश्चात कालानौर में पुरानी पुलिस थाना के सामने सती भाई साई सेवा दल के आश्रम में लंगर लगाया गया। इसके साथ-2 एम.टी.एफ.सी. स्कूल रोहतक में स्कूल के बच्चों के लिये भी लंगर का आयोजन किया गया
मुख्य अतिथि राजेश जैन ने कहा कि हम आज जिस मुकाम पर है हम अपनी पूजनीय माता जी के आर्शीवाद से ही है। माता जी एक समाजेसवी थी। और वह हमेशा जरूरतमंद, गरीब पढ़ने वाले बच्चों की व बेसहारों की मदद करती थी। हम उनके दिखाए हुए मार्ग पर ही चल रहे है। माता जी के जन्मदिन पर आज कई सामाजिक संस्थाओं में नाश्ता, दोपहर का खाना व रात का खाना सभी को करवाया गया।
इस अवसर पर अशोक बत्तरा, विनोद खुराना, इन्द्रजीत मक्कड़, राजेश सुनारिया, बहादुर सैनी, सतीश दुआ, कंवल शाह, जोनी, सुनील अरोड़ा, जगदीश कोचर, सन्नी निझावन, राजीव जैन, सुनील अरोडा, मदन लाल, योगेश अरोड़ा, शीतल, नरेश, दिलबाग, राम, सेवाराम व शहर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें