अखिल भारतीय जाट हीरोज मेमोरियल महाविद्यालय की स्नातक व स्नातकोत्तर परीक्षाओं के दृष्टिगत निषेधाज्ञा आदेश जारी
- जिलाधीश सचिन गुप्ता ने जारी किए आदेश
Indiknow, रोहतक : जिलाधीश सचिन गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अखिल भारतीय जाट हीरोज मेमोरियल महाविद्यालय द्वारा 18 मई से 30 जून तक आयोजित करवाई जाने वाली स्नातक व स्नातकोत्तर की विभिन्न परीक्षाओं को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत निषेधाज्ञा आदेश जारी किये है। यह परीक्षाएं दो सत्रों, प्रात:कालीन सत्र में सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तथा सायं कालीन सत्र में दोपहर बाद 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित करवाई जायेगी।
जिलाधीश सचिन गुप्ता द्वारा जारी आदेश के तहत 18 मई से 30 जून तक महाविद्यालय परिसर की 100 मीटर की परिधि में 5 या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, विस्फोटक, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जेली, चाकू एवं अन्य हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के तहत महाविद्यालय परिसर के नजदीक 100 मीटर परिधि में स्थित जीरोक्स व फोटो स्टेट दुकानें, डुप्लिकेटिंग सुविधा/साइबर कैफे व अन्य दुकानें भी परीक्षा अवधि के दौरान सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तथा दोपहर बाद 2 बजे से सायं 5 बजे तक बंद रहेंगी।
जिलाधीश द्वारा जारी आदेश के तहत इन आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 तथा अन्य संबंधित अधिनियमों/नियमों के तहत कार्यवाही की जायेगी। हालांकि, यह आदेश ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व पुलिस बल पर लागू नहीं होंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें