Indiknow, रोहतक : जींद रेलवे फ्लाई ओवर के नजदीक स्थित शिव कॉलोनी के क्षेत्र में सीवरेज का पानी निकलकर गलियों में भर रहा है। इसके कारण लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्थानीय निवासी जापान सिंह फौजी, पंडित संतराम, अमित कुमार, राजेश पांचाल, रणधीर पांचाल, कृष्ण व अनार सिंह राजपूत ने बताया कि गंदे पानी के जमा रहने से बीमारियाँ फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होने बताया कि फिसलन और जलभराव के कारण कई दुर्घटनाएँ भी हो चुकी हैं।
जापान सिंह फौजी, पंडित संतराम, अमित कुमार, राजेश पांचाल, रणधीर पांचाल, कृष्ण व अनार सिंह राजपूत ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस समस्या का शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा सीवरेज व्यवस्था को ठीक करवाकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें