Indiknow, रोहतक। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता के रोहतक आगमन पर व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें पटका एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया तथा नारनौल जिले के अध्यक्ष की नियुक्ति करने पर उनका आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में नारनौल से हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री संदीप नूनीवाला, सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सीताराम सर्राफ, प्लाईवुड एवं हार्डवेयर एसोसिएशन के प्रधान राजेश अग्रवाल कश्मीर, अग्रवाल वैश्य समाज के जिला महासचिव जगमोहन गर्ग तथा दवा विक्रेता संगठन के जिला उपाध्यक्ष तुलसी गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा व्यापार मंडल लगातार व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से सरकार एवं प्रशासन के समक्ष उठा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन के विस्तार एवं व्यापारी हितों की रक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर किए जा रहे प्रयासों से व्यापारियों को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर दादरी के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता भी मौजूद रहे। उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा व्यापार मंडल सदैव व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रदेश भर के व्यापारियों को संगठित कर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें