Indiknow, रोहतकः रोटरी क्लब आफ रोहतक द्वारा आयोजित सिविल रोड पर स्थित निजि होटल में एक प्रैस काफ्रैस का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए क्लब के निदेशक डा. आर.के. चौधरी, प्रधान डा. एस.एल. वर्मा, सचिव डा. सुनील मुंजाल, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, रोबिन सचदेवा ने कहा कि क्लब द्वारा 31 मई को मातुराम कम्युनिटी सेंटर गांधी कैंप में निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें रोहतक के जाने-माने डाक्टरों के द्वारा निशुल्क जांच की जाएगी और 20 प्रकार के रोगों की डाक्टरों द्वारा जांच की जाएगी।
इस शिविर में सभी रोगों के स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट जैसे कि मेडिसिन, हृदय, छाती, टीबी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, एंडोकाईनोलोजी, शिशु, पेट, जिगर, त्वचा, जनरल सर्जरी, हड्डी व जोड़, स्त्री रोग, आंख, नाक-कान-गला, दंत रोग की जांच की जाएगी व निशुल्क दवाईयां एवं चश्मे वितरित किए जाएंगे ।
इस शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर शिरकत करेंगे। एलपीएस बोर्साड के डायरेक्टर राजेश जैन एवं डॉ रवि गुगनानी विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। उन्होने कहा कि यदि किसी मरीज को एक्सरे, मेमोग्राफी, अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता हुई तो नरूला लेबोरेटरी पर मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें