भालौठ सब ब्रांच नहर को कंक्रीट से पक्का करने के खिलाफ ग्रामीणों ने कान्ही-रिठाल रोड पर नहर के समीप धरना लगा कर विभाग और सरकार की नीति का किया विरोध
Indiknow, रोहतक। भालौठ सब ब्रांच नहर को कंक्रीट से पक्का करने के खिलाफ आसपास के गावों के ग्रामीणों ने आज कान्ही-रिठाल रोड पर नहर के समीप धरना लगा कर विभाग और सरकार की नीति का विरोध किया । ग्रामवासियों ने कहा कि इससे उनके लिए न तो पीने का पानी, न ही सिंचाई के लिए पानी बचेगा इसलिए सरकार अपनी नीति में बदलाव करे। अन्यथा अपने आक्रोश को तेज करेंगे। इस नीति से नाराज गांव रिठाल, धमाड,किलोई, मोई हुड्डा, कान्ही, घीलोड, के किसानों ने बताया कि काफी पहले जेएनल नहर को पक्का कर दिया अब सरकार भालौठ सब ब्रांच नहर को कंक्रीट डाल कर पक्का कर रही है न ही पुलों के पास कहीं घाट छोड़े जा रहे । जिससे आने वाले समय में इन गांवों के ग्रामीणों के लिए पीने के पानी का संकट पैदा हो जाएगा, भूमिगत पानी न बचाने से सिंचाई का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाएगा जिससे आस पास के लोगों का जीवन बसर मुश्किल हो जाएगा । पीने के पानी को बाहर से खरीदने तक मजबूर हो जाएंगे।
ग्रामीणों ने सरकार की इस नीति को एकतरफा बताते हुए कहा कि पहले जब जेएनल को पक्का दिया गया या जहां कहीं भी अन्य नहरों को पक्का किया वहां का अनुभव भी काफी खराब है और वहां पानी के नलके भी ही नहीं बचे, ज भी इन गावों के लोग नहर से ही पीने के पानी का इस्तेमाल करते है । इसलिए इन उपरोक्त रिठाल, धमाड, किलोई, मोई हुड्डा, कान्ही, घीलोड, आदि गावों के लोगों ने नहर पर धरना लगाकर इस नीति का विरोध किया
ग्रामीणों ने विभाग और सरकार से इस नीति को बदलने, पुलों के पास घाट छोड़ने और स्थानीय ग्रामवासियों के जायज सवालों के समाधान की मांग की है अन्यथा आंदोलन को तेज किया जाएगा । इस मौके पर सैंकड़ों किसान शामिल हुए ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें