Indiknow, गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश सरकार एवं नगर निगम गाजियाबाद के तत्वावधान में संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वार्ड-71, संजय नगर सेक्टर-23 स्थित एच ब्लॉक स्थित पार्क में पार्षद प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक पूर्व महानगर उपाध्यक्ष डी. एन. सिंह रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर आशु वर्मा एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, पूर्व मंत्री सच्चिदानंद शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, पूर्व पार्षद मनबीर नागर ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित नागरिकों से अपनी माताओं के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। महापौर आशु वर्मा ने कहा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और मातृशक्ति के प्रति सम्मान का जनआंदोलन है। प्रत्येक नागरिक यदि एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन सहलोत, अनिल त्यागी बिल्लू, प्रेम सुंदर सैनी, करमबीर भाटी, किशन पाल नागर, मुनीश शर्मा, राजीव चौधरी, कृष्ण पाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुरेश भारद्वाज, यशपाल राणा, पूरण सिंह रावत, निर्मला शर्मा, अंकुर भारद्वाज एवं विनीत सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण कर अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम में नन्हे बच्चों पार्थ सिंह एवं परी भारद्वाज ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। अंत में सभी उपस्थित नागरिकों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें