सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस नेताओं ने लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम में बच्चों के साथ बांटी खुशियां, फल-भोजन वितरित कर किया पौधारोपण

Indiknow, रोहतक । देश के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लखीराम आर्य जगन्नाथ आश्रम में एक भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया तथा उन्हें फल और भोजन वितरित कर खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

विधायक भारत भूषण बत्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा देश के गरीब, किसान, मजदूर, युवा और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया है। उनका पूरा राजनीतिक जीवन जनसेवा, संघर्ष और सामाजिक न्याय की विचारधारा को समर्पित रहा है। बत्रा ने कहा कि राहुल गांधी का हरियाणा से विशेष लगाव रहा है और उन्होंने प्रदेश के किसानों, खिलाड़ियों, युवाओं और आमजन के मुद्दों को हमेशा राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंद बच्चों के बीच आकर खुशियां बांटना उनके विचारों और सेवा भावना को सच्ची श्रद्धांजलि है।

पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी ने कहा कि राहुल गांधी देश में सच्चाई, लोकतंत्र और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और हमेशा गरीबों, वंचितों तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने की आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ जन्मदिन मनाना केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा पुण्य है।

शहरी कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप केडी ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं की उम्मीद और संघर्ष की पहचान बन चुके हैं। उनकी सोच समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की है और कांग्रेस कार्यकर्ता उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति सेवा, संवेदनशीलता और जनसरोकारों पर आधारित है, जो देश के युवाओं को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।

ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष बलवान रंगा ने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाना है। उन्होंने हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाने का काम किया है। राहुल गांधी का संघर्ष और समर्पण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंद बच्चों के बीच आकर खुशियां बांटना उनकी सेवा और मानवता की सोच को सच्चा सम्मान देने जैसा है।

 सांसद प्रतिनिधि सुलभ गुगनानी ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के करोड़ों युवाओं की उम्मीद बन चुके हैं। उन्होंने हमेशा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की राजनीति को आगे बढ़ाया है। भारत जोड़ो यात्रा और संविधान की रक्षा के लिए उनके प्रयासों ने देश में एक नई सकारात्मक सोच को जन्म दिया है। उनके जन्मदिवस पर  बच्चों के साथ समय बिताना और उनकी खुशियों में शामिल होना कांग्रेस की सेवा और संवेदनशीलता की परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करते रहेंगे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अनाथ आश्रम के बच्चों ने भी कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर खुशी जाहिर की और कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता, सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों से भर गया।इस उपलक्ष्य पर विधायक भारत भूषण बत्रा,पूर्व मंत्री आनंद सिंह दांगी, जिला अध्यक्ष शहरी कुलदीप केडी, जिला अध्यक्ष ग्रामीण बलवान रंगा, प्रोफेसर बीरेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुलभ गुगनानी, ब्लाक अध्यक्ष सुनील बल्ली,ब्लाक अध्यक्ष कपिल खन्ना,बलजीत राणा,राजबहादुर, राकेश हुड्डा, पंकज सचदेवा (टिंचू), डॉ निर्मल चौधरी, कविता शर्मा, गीता भारती, राजदुलारी, संजय दलाल, कदम सिंह अहलावत, लौकीराम प्रजापति, मनीष दत्त, राजेश बैरागी, अशोक ककराना, सुनील बड़क, संजय खुराना, गुलशन खुराना, महावीर मालिक, रोबिन सचदेवा, विजय ठेकेदार, सतपाल ,अनिल दुरेजा, बालकृष्ण शर्मा, भवानी देवी, कुलदीप मलिक, परविंदर राणा एवं कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...