सी.ए. सुशील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर रोटरी क्लब रोहतक सफायर, एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पौधरोपण अभियान के तहत इन्दिरा कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में पौधरोपण
Indiknow, रोहतक : रोटरी क्लब रोहतक सफायर, एलपीएस बोसार्ड के संयुक्त तत्वावधान में विशाल पौधरोपण अभियान के तहत इन्दिरा कॉलोनी स्थित गांधी कुष्ठ आश्रम में सी.ए. सुशील जैन के जन्मदिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया व कन्हेली रोड स्थित एम.टी.एफ.सी संस्था के बच्चों को भोजन करवाया गया। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि पौधारोपण में क्लब के काफी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर पौधरोपण किया। श्री मोदी जी के संदेश - एक पेड़ मां के नाम के तहत सी.ए. सुशील जैन एवं क्लब के सदस्यों के द्वारा 10 पौधे लगाकर अपना जन्म दिवस मनाया और संदेश दिया कि हमें अपने जीवन में पेड़ जरूर लगाने चाहिए। हमें जो आक्सीजन मिलती है वह पड़ों के द्वारा मिलती है। हर किस्म का पौधा एक औषधी का रूप है। इनसे अनेकों किस्म की दवाइयां बनती है जोकि हमारे जीवन में रामबाण का काम करती है। उन्होंने कहां कि हमे अपने जन्मदिवस व सालगिरह पर पर पौधे लगाने चाहिए और दूसरों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पौधे है तो हमारा जीवन है पौधों के बिना हमारा जीवन असंभव है।
क्लब के प्रधान संजय पारिख ने कहा की पेडों के बिना मनुष्य नहीं रह पायेगा हम जितने पेड़ लगायेंगे उतनी आक्सीजन मिलेगी और हमें अपने घर में पौधे जरूर लगाने चाहिए। पौधों से हमें आक्सीजन मिलती है और व विषैली कार्बनडाई आक्साईड गैस को लेते हैं जिससे हमें शुद्ध वायु मिलती है। हमे अपनी आने वाली पीढ़ी के जीवन को बचाने के लिए पौधे लगाने चाहिए और पार्यावरण को देखते हुए पानी को वेस्ट नहीं करना चाहिए। हमें प्रतिदिन अपने को स्वास्थ्य रखने के लिए 40 मिनट का योग जरूर करना चाहिए ताकि हमारा स्वास्थ्य ठीक रहे।
इस अवसर पर संजय पारीक अध्यक्ष, सतीश गोयल, झांसवा कोषाध्यक्ष, सीए सुशील जैन क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर , राजीव बेरीवाल, राजीव जैन, प्रदीप शर्मा, दिनेश तायल, आदीश जैन, नरेश जैन, विकास कंसल, विनोद सैनी, विक्रम कपूर, संजय गोयल, संजय गुप्ता, एल.पी.एस. बोसार्ड की पौधरोपण टीम आदि शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें