Indiknow, गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-3 पार्क में राजनगर आरडब्ल्यूए द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग के प्रति निरंतर समर्पण एवं नियमित कक्षाओं के संचालन के लिए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डी.के. गोयल एवं योग गुरु देवेंद्र हितकारी ने नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, योग गुरु देवेंद्र सिंह बिष्ट एवं योग माता सुधा शर्मा को सम्मानित किया। प्रदीप चौधरी ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों, योग गुरु देवेंद्र हितकारी एवं अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान के सभी योग साधकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 12 वर्ष पूर्ण होने से पूर्व आयोजित यह कार्यक्रम ‘योग करें, रोज करें’ के संदेश को सशक्त बनाने वाला है।
योगाभ्यास कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष एवं गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव का On line प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही 'सुरभि 2026' पत्रिका का विमोचन पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, निगम उपाध्यक्ष पार्षद प्रवीण चौधरी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डी.के. गोयल, योग गुरु देवेंद्र हितकारी, सुदर्शन महाराज, संजीव गुप्ता (समरकूल), अमरीश त्यागी, प्रभाकर त्यागी, वी.के. हनुमान, वी.के. अग्रवाल, पार्षद प्रदीप चौधरी, देवेंद्र बिष्ट, सुधा शर्मा, नवीन अग्रवाल, के.के. गुप्ता , विनीत शर्मा, पंकज भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें