सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 के तहत आपसी सहमति से विवादों के समाधान का सुनहरा अवसर : डॉ. तरन्नुम खान

मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 के तहत आपसी सहमति से | 01 अगस्त से 30 सितम्बर तक मध्यस्थता योग्य मामलों की होगी - IndiKnow 24x7

- 01 अगस्त से 30 सितम्बर तक मध्यस्थता योग्य मामलों की होगी पहचान 
- 01 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष अभियान 

Indiknow, रोहतक । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली तथा मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति (एमसीपीसी), माननीय सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शन में देशव्यापी विशेष अभियान मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों का सौहार्दपूर्ण, त्वरित एवं कम खर्चीले तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है, जिनमें आपसी समझौते की संभावना मौजूद है।

डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 30 सितंबर 2026 तक मध्यस्थता (मेडिएशन) के माध्यम से सुलझाए जा सकने वाले मामलों की पहचान की जाएगी। इसके उपरांत 01 अक्टूबर 2026 से मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा मामले, घरेलू हिंसा से संबंधित मामले, चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) के मामले, वाणिज्यिक एवं व्यापारिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, समझौता योग्य आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद, विभागीय वसूली संबंधी मामले, संपत्ति विभाजन, बेदखली एवं किरायेदारी विवाद, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले तथा ऐसे अन्य सिविल विवाद, जिनमें समझौते की संभावना हो, मध्यस्थता के लिए चिन्हित किए जा रहे हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि मध्यस्थता एक प्रभावी वैकल्पिक विवाद निस्तारण प्रक्रिया है, जिसमें दोनों पक्ष निष्कर्ष मध्यस्थ की सहायता से आपसी सहमति के आधार पर विवाद का समाधान करते हैं। इस प्रक्रिया से समय, धन एवं अनावश्यक मानसिक तनाव की बचत होती है। साथ ही पक्षकारों के आपसी संबंध भी सुरक्षित बने रहते हैं। मध्यस्थता की पूरी प्रक्रिया गोपनीय होती है तथा इसमें पक्षकार अपनी सुविधा एवं सहमति के अनुसार समाधान तक पहुंचते हैं।

डॉ. तरन्नुम खान ने जिला के सभी नागरिकों, अधिवक्ताओं, सरकारी विभागों, संस्थानों तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के पक्षकारों का आह्वान किया है कि वे इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने विवादों के शांतिपूर्ण एवं स्थायी समाधान के लिए मध्यस्थता को प्राथमिकता दें। जिन व्यक्तियों के मामले न्यायालयों में लंबित हैं अथवा जो न्यायालय में वाद दायर करने से पूर्व अपने विवाद का समाधान चाहते हैं, वे जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, रोहतक से संपर्क कर सकते हैं। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. तरन्नुम खान ने बताया कि अभियान के दौरान मध्यस्थता योग्य मामलों की सूची न्यायालयों के नोटिस बोर्ड, बार एसोसिएशन तथा संबंधित आधिकारिक वेबसाइटों पर भी प्रदर्शित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इस राष्ट्रीय पहल की जानकारी पहुंच सके। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर विवादों के सौहार्दपूर्ण एवं स्थायी समाधान की दिशा में आगे आएं तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वर्गीय सुशील देवी जैन की जयंती पर छात्राओं को वितरित किए कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स

Indiknow, रोहतक : किला रोड स्थित जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा एलपीएस के संस्थापक बिमल प्रसाद जैन की धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशील देवी जैन की 93वीं जयंती के अवसर पर छात्राओं को कॉपियां, चॉकलेट एवं ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन की धर्मपत्नी संध्या जैन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश गोयल, सुशील गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, गणपत राय, पुनीत गुप्ता, नीरज बंसल, प्रेम गर्ग, बृजबाला गुप्ता, मंजू गर्ग, स्कूल प्रबंधक मुकेश जैन, मीडिया प्रभारी राजीव जैन एवं प्राचार्या अलका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि संध्या जैन ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि वे हमारी धरोहर हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम जीवन में हर मुकाम हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं और आज हर क्षेत्र में बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। ट्...