Indiknow, रोहतक। रोटरी क्लब रोहतक सेंट्रल द्वारा सामाजिक सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काहनौर में एक वाटर कूलर भेंट किया गया। इस सराहनीय कार्य को सुनीता रानी मनचंदा द्वारा प्रायोजित किया गया। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए यह पहल छात्राओं को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। रोटरी क्लब का यह छोटा सा प्रयास विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और “सेवा ही सर्वोपरि” के सिद्धांत को साकार करता है।
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन सुमित परुथी ने बताया कि क्लब समय-समय पर विद्यालय का दौरा करता है और भविष्य में यहां वाटर आरओ सिस्टम भी स्थापित करने की योजना है, ताकि छात्राओं को और बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इस अवसर पर सरपंच अमित कादयान, गीत परुथी, प्रीति चुघ, कंवल चुघ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश भूटानी, पुलकित जैन, छवि जैन एवं मोनिका जैन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें