सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीमहावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव एवं जयंती रथयात्रा निकाली


Indiknow रोहतक। जैन सभा के तत्वावधान में भगवान श्रीमहावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव एवं जयंती के शुभ अवसर पर झज्जर रोड स्थित जैन जतिजी में सकल जैन समाज ने शहर में रथयात्रा गाजेबाजे व बडे़ हर्ष व उल्लास के साथ साधु संतों की छत्रछाया में निकाली। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि शोभा यात्रा में सानिध्य मुनि श्रीनिश्चिंत सागर महाराज एवं आर्यिकात रत्न श्रीसरस्वती भूषण माताजी, रथ यात्रा का शुभारंभकर्ता एल.पी.एस. बोसार्ड के एम.डी. समाज सेवी उद्योगपति राजेश जैन, वशिष्ठ अतिथि  समाज सेवी उद्योगपति सरार्फ बलजीत राय जैन व गौतम जैन, डी.के. एग्रो के डायरेक्टर प्रदीप जैन, जैन सभा के प्रधान रवि जैन, महामंत्री मनीष जैन, उपप्रधान अतुल जैन लोहिया, संयुक्त मंत्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष  मुकेश जैन एवं मीडिया प्रभारी राजीव जैन, एवं सभी सदस्यों ने धर्म की झण्डी दिखाकर शोभा यात्रा को शहर भ्रमण के लिए रवाना किया।

यह शोभायात्रा श्रीदिगंबर जैन मंदिर सराय मौहल्ला से श्रीजी को स्वर्ण रथ यात्रा पर विराजमान करके झज्जर रोड पर स्थित जैन जतीजी से शुरू होकर भगवान महावीर मार्ग, अप्रोच रोड, महाराजा अग्रसैन चौक, जैन स्थानक रेलवे रोड, भिवानी स्टेंड,, दुर्गा भवन मंदिर, गुरुद्वारा, इन्दिरा मार्किट केवल गंज, जैन स्थानक सब्जी मण्डी बाबरा मौहल्ला, पिथवाड़ा मौहल्ला, दिल्ली गेट, शांत माई चैक शहर के सभी स्थानकों व श्रीदिंगबर जैन मंदिरों में होते हुए वापिस सराय मौहल्ला में स्थित श्रीदिगंबर जैन मंदिर में पहुंची जहां इन्द्रो ने 108 कलशो द्वारा श्रीजी का अभिषेक कर महाशांति धारा की। और सभी ने संगीतमय महा आरती की। सभी श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान महावीर स्वामी जी का चांदी का पालना झुलाया और सबने त्रिशला मां को बधाईयां दी। इसके उपरांत समाज के सभी भक्तों को गंदोदक दिया गया। पूजा आरती के बाद श्रद्धालुओं ने महावीर भगवान पधारो, मन मंदिर में लेकर मीठी तान पधारो, मन मंदिर में आदि गीतों के साथ जयंती को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। इस शोभायात्रा में चल रहे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के संदेश प्राणी मात्र से प्रेम करो, जियो और जीने दो, सभी धर्मों का सार मत करो जीव सहार के अनुकरण का संदेश दिया। अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर की जयंती पर आज पूरा शहर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जिसमें युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समाज के काफी संख्या में लोग सफेद कुर्ता पायजामा पहने पुरुष और केसरिया कपड़े पहनी महिलाएं हाथ में बैनर पोस्टर लिए भगवान महावीर के संदेशों को लोगों के बीच प्रसारित कर रही थी।

यह नजारा आज शहर के मुख्य मार्गों पर भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष में समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान देखने को मिला। इस शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान महावीर के संदेश को भी प्रसारित करते नजर आए। इस शोभायात्रा में महिला पुरुषों के अलावा बच्चों ने भी बढ़ चढकर भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान जहां महिला श्रद्धालु पूरे रास्ते नृत्य संगीत करते हुए महावीर के गीतों के साथ भक्ति के रंग में रंगे नजर आई वही इस यात्रा के दौरान अद्भुत झांकी का भी नजारा लोगों ने खूब उठाया। झांकी के दौरान शाकाहार का खानपान सभी जीवो को आवेदन प्लेकार्ड आदि लेकर महिला जीवों को बचाने का संदेश देती  नजर आई।  सभी ने भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव मनाते हुए पालन झुलाया और सभी ने बधाई के गीत गाये। ड्रोन के द्वारा बंगलौर से मंगवाए हुए विभिन्न तरह के गुलाब, सफेदा, गैंदा, मोती के फूलों की वर्षा पूरे शहर में की गई। और जगह जगह स्वागत के लिए 35 गेट बनाए गए थे जहा पर भगवान महावीर के संदेश लिखे हुए थे। शोभा यात्रा देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ा और भगवान महावीर स्वामी के जयकारे से पूरा शहर गूंज उठा।

शोभायात्रा में समाज के श्रद्धालुओं ने अपने घरों व दुकानों के आगे रथ में विराजमान श्रीजी की आरती उतारी व श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के मार्ग में जगह-जगह खाने पीने के  स्टाल  लगा रखे थे जिसका श्रद्धालुओं ने भरपूर आनंद लिया  इस यात्रा में जैन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बैंड के माध्यम से भक्तिमय मधुर संगीत की ध्वनि बजाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं शोभायात्रा में दिल्ली, सोनीपत,  दीपचंद की शहनाई के साथ-साथ भाटिया बैंड भी भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर रहे थे। शोभा यात्रा के बाद जैन धर्मशाला में प्रीति भोज का आयोजन किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोनीपत में फोटोग्राफी कार्यशाला का भव्य आयोजन: प्रदेश अध्यक्ष संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) व मेंटोर सिमर सहित रोहतक फोटोग्राफी परिवार व गोहाना टीम का हुआ जोरदार अभिनंदन

Indiknow, सोनीपत: अर्बन रूरल फोटो स्टूडियोज वेलफेयर एसोसिएशन सोनीपत की ओर से एटलस रोड स्थित उत्सव पार्टी हॉल में एक विशाल एवं तकनीकी फोटोग्राफी कार्यशाला (Photography Workshop) का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रदेशभर से आए सैकड़ों फोटोग्राफर्स, स्टूडियो संचालकों और युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया और आधुनिक फोटोग्राफी की बारीकियों को सीखा। हरियाणा प्रमुख संजीव ढल और मेंटोर सिमर का भव्य सम्मान : कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशेष मेंटोर के रूप में पहुँचे 'फोटोग्राफर्स वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा' के प्रदेश अध्यक्ष व 'रोहतक फोटोग्राफी परिवार टीम' के मुख्य संरक्षक संजीव ढल (मोटिवेशनल मेंटोर) का संस्था के पदाधिकारियों द्वारा फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर और मुख्य मेंटोर मिस्टर सिमर को भी उनकी बेहतरीन तकनीकी सेवाओं के लिए स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। ​स्मार्ट एडिटिंग और आधुनिक कैमरा सेटिंग्स पर रहा जोर : ​कार्यशाला के दौरान मेंटोर संजीव ढल (मोटिव...

MDU–KUK Collaborative Seminar on Nari Shakti Vandan Adhiniyam Highlights Women’s Legislative Empowerment

Indiknow, Rohtak.   An insightful online seminar on the historic Nari Shakti Vandan Adhiniyam, 2023 (Women’s Reservation Bill) was organized on April 14, as a joint initiative of Maharshi Dayanand University (MDU) and Kurukshetra University (KUK).The programme was conducted under the able guidance of Prof. Santosh Nandal, Professor of Economics, MDU Rohtak and State Coordinator of the initiative. Delivering the keynote address, Prof. Sunil Kumar, Department of Sociology, Kurukshetra University, elaborated on the socio-economic implications of the Act.Dr. Priya Sharma (Organising Secretary) played a key role in the effective coordination and smooth conduct of the programme. In her address, Prof. Santosh Nandal remarked, This Act is not merely a tribute to women’s power but a strong foundation for nation-building. She further highlighted that the provision will remain effective for 15 years, with the possibility of extension by Parliament, and emphasized the need for capacity buildin...

व्यापारियों के हित में हरियाणा सरकार द्वारा लिये गये निर्णय ऐतिहासिक कदम

Indiknow, रोहतक। हरियाणा उधोग व्यापार हित मण्डल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, प्रदेश महासचिव जोगेन्द्र सैनी व आशु खुराना, दीपक सैनी, पंकज नंदा व भास्कर शर्मा ने आज छोटूराम चैक कार्यालय पर बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा व्यापारी हित में जारी किये गये निर्णर्यो पर हर्ष जताया । माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने छोटे व्यापारियों एवं करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए “एकमुश्त निपटान योजना” लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।  जिसमें 1 लाख रुपये तक का बकाया पूर्णतः माफ तथा  1 लाख से अधिक बकाया पर कर में 70 प्रतिशत तक की छूट, ब्याज एवं जुर्माने में 100 प्रतिशत माफी,  5 लाख रुपये तक एकमुश्त भुगतान की सुविधा तथ उससे अधिक राशि किस्तों में जमा करने की व्यवस्था । यह निर्णय लाखों व्यापारियों को पुराने वैट एवं अन्य लंबित मामलों से राहत प्रदान करेगा और व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगा। हरियाणा उधोग व्यापार हित मंडल लगातार व्यापारी हितों की आवाज उठाता रहा है और यह निर्णय उसी सकारात्मक संवाद एवं प्रयास का परिणाम है। माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ...